फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hero MotoCorp releases teaser of upcoming 2022 Hero Xpulse 200T 4V Touring Bike News in Hindi

2022 Hero Xpulse 200T 4V: हीरो मोटोकॉर्प ला रही है नई टूरिंग बाइक, देखें लेटेस्ट टीजर वीडियो

Thu, 03 Nov 2022 03:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 03 Nov 2022 03:17 PM IST
सार

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी आनेवाली Xpulse 200T 4V का आधिकारिक टीजर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया है।

विज्ञापन
Hero MotoCorp releases teaser of upcoming 2022 Hero Xpulse 200T 4V Touring Bike News in Hindi
2022 Hero Xpulse 200T 4V Teaser - फोटो : Hero Motocorp

विस्तार

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी आनेवाली Xpulse 200T 4V का आधिकारिक टीजर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया है। नई 2022 Hero Xpulse 200T 4V के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है और यह अपने मैकेनिकल डिटेल्स को Xpulse 200 4V के साथ साझा करेगा। अपग्रेडेड इंजन के साथ, अपडेटेड Xpulse 200T में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट और नए कलर स्कीम भी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


क्या है खास
आनेवाली Hero Xpulse 200T 4V को हाल ही में एक टीवी कमर्शियल की शूटिंग के दौरान भारत में देखा गया था। खास बात यह थी कि यह ढंकी हुई भी नहीं थी। इसकी लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि मोटरसाइकिल में फोर्क कवर गेटर्स, हेडलैम्प के ऊपर एक नया वाइजर, नई पेंट स्कीम, और बहुत कुछ शामिल हैं। हालांकि, इस टूरिंग मोटरसाइकिल के लिए सबसे बड़ा अपडेट इसका पावरट्रेन होगा। 
विज्ञापन

Hero MotoCorp releases teaser of upcoming 2022 Hero Xpulse 200T 4V Touring Bike News in Hindi
2022 Hero Xpulse 200T 4V Teaser - फोटो : Hero Motocorp
इंजन और फीचर्स
नई Hero Xpulse 200T 4V में 199.6cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व इंजन मिलेगा। यह इंजन 18.9 bhp और 17.35 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। फीचर्स की बात करें तो, Xpulse 200T 4V में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के साथ ब्लूटूथ-पावर्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है। 



ब्रेकिंग, सस्पेंशन
मोटरसाइकिल के हार्डवेयर डिटेल्स में कोई बदलाव नहीं होंगे। सस्पेंशन के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलेगा। ब्रेकिंग के लिए, मोटरसाइकिल में सिंगल-चैनल ABS के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक होंगे। 

कितनी होगी कीमत
Hero Xpulse 200T की इस समय एक्स-शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आनेवाली 4V मॉडल की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed