फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hero MotoCorp launches updated Hero Glamour 2023 in India Know Price Features Specs Mileage

Hero Glamour 2023: नई हीरो ग्लैमर बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स

Thu, 24 Aug 2023 08:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 08:03 PM IST
सार

Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने भारतीय बाजार में अपडेटेड Glamour (ग्लैमर) बाइक को लॉन्च किया है। इसे दो वैरिएंट- ड्रम और डिस्क में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Hero MotoCorp launches updated Hero Glamour 2023 in India Know Price Features Specs Mileage
Hero Glamour 2023 - फोटो : Hero MotoCorp

विस्तार

Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने भारतीय बाजार में अपडेटेड Glamour (ग्लैमर) बाइक को लॉन्च किया है। इसे दो वैरिएंट- ड्रम और डिस्क में बेचा जाएगा। हीरो ग्लैमर ड्रम वैरिएंट की कीमत 82,348 रुपये और डिस्क वैरिएंट की कीमत 86,348 रुपये है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। हीरो ने अपडेटेड ग्लैमर मोटरसाइकिल के लिए तीन नई कलर स्कीम पेश की हैं - कैंडी ब्लेज़िंग रेड, टेक्नो ब्लू-ब्लैक और स्पोर्ट्स रेड-ब्लैक। भारतीय बाजार में हीरो ग्लैमर का मुकाबला TVS Raider 125 (टीवीएस रेडर 125), Bajaj Pulsar 125 (बजाज पल्सर 125) और Honda Shine (होंडा शाइन) जैसी मोटरसाइकिलों से होगा।
विज्ञापन


इंजन और माइलेज
2023 हीरो ग्लैमर को पावर देने वाला 125 सीसी, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो एयर-कूल्ड है। यह इंजन 7,500 आरपीएम पर 10.68 बीएचपी का पावर और 6,000 आरपीएम पर 10.6 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है। यह हीरो के i3S आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम के साथ आता है और इंजन अब OBD2 के अनुरूप है और यह E20 ईंधन पर भी चल सकता है। हीरो नई ग्लैमर के लिए 63 किमी प्रति लीटर की माइलेज का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


लुक और डिजाइन
मोटरसाइकिल अब चेकर्ड स्ट्राइप्स के साथ अपडेटेड ग्राफिक्स के साथ आती है। इसमें एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर और लो फ्यूल इंडिकेटर जैसी विभिन्न जानकारी दिखाता है। इसके अलावा हीरो ने मोबाइल डिवाइस को चार्ज करने के लिए एक यूएसबी चार्जर भी जोड़ा है। हीरो ने राइडर और पिलियन सीट की ऊंचाई भी क्रमशः 8 मिमी और 17 मिमी कम कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की उम्मीदें
2023 हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, इंडिया बीयू, रंजीवजीत सिंह ने कहा, "अपनी अपार लोकप्रियता के साथ, ग्लैमर ने देश के युवाओं के बीच वफादार प्रशंसकों का एक बड़ा आधार तैयार किया है जो स्टाइल, आराम और टेक्नोलॉजी पसंद करते हैं। हीरो मोटोकॉर्प में, हमारा इरादा हमेशा अपने ग्राहकों को विशिष्ट फीचर्स और तकनीकी रूप से उन्नत उत्पाद प्रदान करना रहा है। नई ग्लैमर की शुरूआत सबसे प्रतिस्पर्धी 125cc सेगमेंट में ब्रांड की उपस्थिति को और मजबूत करेगी और बाजार हिस्सेदारी में सुधार करने में मदद करेगी। हमें विश्वास है कि प्रतिष्ठित ग्लैमर अपने नए अवतार में हमारे दोपहिया पोर्टफोलियो की बढ़ती अपील को बढ़ाएगी।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed