{"_id":"621ce3e5ad16e75ddd563b42","slug":"hero-motocorp-electric-scooter-launch-date-in-india-upcoming-two-wheeler-electric-vehicles-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प मार्च में लॉन्च करेगी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, लाएगी प्रीमियम उत्पादों की एक बड़ी रेंज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प मार्च में लॉन्च करेगी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, लाएगी प्रीमियम उत्पादों की एक बड़ी रेंज
Mon, 28 Feb 2022 08:31 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 28 Feb 2022 08:31 PM IST
सार
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) मार्च 2022 में अपना पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी के सीएफओ निरंजन गुप्ता ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
Hero MotoCorp Electric Scooter
- फोटो : Hero MotoCorp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) मार्च 2022 में अपना पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी के सीएफओ निरंजन गुप्ता ने यह जानकारी दी है। गुप्ता ने कहा कि दोपहिया वाहन दिग्गज प्रीमियम उत्पादों की एक विस्तृत रेंज लॉन्च करने की भी योजना बना रहा है। वाहन निर्माता आंध्र प्रदेश में चित्तूर मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन करेगी।
इनसे होगा मुकाबला
भारत की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता हीरो मोटोकॉर्प काफी समय से अपनी महत्वाकांक्षी पहली इलेक्ट्रिक वाहन परियोजना पर काम कर रही है। कंपनी ने पिछले साल ही अपने आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर का टीजर जारी कर दिया था। भारत में इसका मुकाबला TVS iQube, Bajaj Chetak, Ola S1 जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होगा।
कंपनी का इरादा
कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन रोलआउट योजनाओं पर, गुप्ता ने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प आखिरकार सभी सेगमेंट को कवर करेगा चाहे वह प्रीमियम, मध्यम या मास कैटेरगरी हो। क्योंकि इसका मकसद सभी के लिए इलेक्ट्रिक वाहन सुलभ बनाना है, न कि सिर्फ लोगों के एक विशेष समूह या भौगोलिक क्षेत्रों के खास लोगों के लिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "यही प्रयास है कि हमें इसे वास्तव में सभी क्षेत्रों में फैलाना होगा और हर भौगोलिक क्षेत्रों में भी पैठ बनाना होगा। अब इसकी रफ्तार क्या होगी, किस स्तर पर इसे किया जाएगा, यह कुछ ऐसे सवाल हैं जिसे हम समय आने पर साझा करेंगे।"
कंपनी की बड़ी योजनाएं
कंपनी की रणनीति के बारे में बात करते हुए गुप्ता ने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प एथर एनर्जी और गोगोरो में अपना निवेश जारी रखेगी। इन दोनों कंपनियां में जहां उसने पहले ही काफी निवेश किया है। उन्होंने आगे कहा, "इसके अलावा हम इको सिस्टम में कई खिलाड़ियों के साथ सहयोग और साझेदारी बना रहे हैं और इसलिए हम ईवी को सिर्फ एक उत्पाद या राजस्व का जरिया के बजाय एक इको सिस्टम के रूप में ले रहे हैं।"
इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम करने के अलावा, हीरो मोटोकॉर्प ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के साथ देश भर में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए भी हाथ मिलाया है। यह ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
गुप्ता ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के अलावा हीरो मोटोकॉर्प प्रीमियम पोर्टफोलियो में ज्यादा से ज्यादा उत्पादों को लॉन्च करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगी। यह आखिरकार सेगमेंट में दोपहिया निर्माता की बाजार हिस्सेदारी को बढ़ावा देगा।