फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hero is offering heavy discounts on its electric scooters

Hero अपनी स्कूटर्स रेंज पर दे रहा है पांच हजार रुपये तक की छूट, 2999 रुपये में करें बुकिंग

Sun, 19 Apr 2020 12:19 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 19 Apr 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
Hero is offering heavy discounts on its electric scooters
Hero electric scooter - फोटो : Amar Ujala

Hero ने अपने सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर ऑनलाइन स्कीम शुरू की है। यह स्कीम 17 अप्रैल से 15 मई 2020 तक के लिए उपलब्ध है। सेल में Flash लीड-एसिड लो स्पीड वाले मॉडल शामिल नहीं है। कंपनी ने इसकी बुकिंग राशि 2999 रुपये रखी है, जो नॉन रिफंडेबल है। ग्राहक अपने वाहन की डिलीवरी लॉकडाउन खुलने के बाद कभी भी ले सकते हैं।   

विज्ञापन

5 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट

यह स्कीम सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग करने पर ही मिलेगी। हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर बुक करने पर ग्राहकों को 5 हजार रुपये का इंस्टैंट कैश डिस्काउंट मिलेगा। जबकि Glyde और ई-साइकिल वाले ग्राहक 3 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। वहीं रेफरेंस खरीदारी के लिए मौजूदा ग्राहकों को 1 हजार रुपये दिए जाएंगे।    

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर

हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ सोहिंदर गिल ने कहा कि देश एक संकट से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि एक सूक्ष्म वायरस उन नागरिकों के जीवन और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर सकता है, जिनके फेफड़े वायु प्रदूषण के कारण पहले से ही समझौता कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में हम ऑनलाइन ऑफर के माध्यम से ग्राहकों को आकर्षक ऑफर दे रहे हैं।  

विज्ञापन

इन स्कूटर्स पर है ऑफर

हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में Flash, Nyx, Optima, Photon, Flash, Dash और ER (एक्सटेंडेड रेंज) वेरिएंट्स के साथ Glyde और ई-साइकिल उपलब्ध है, जो हाईक्वॉलिटी
लीथियम-आयन बैटरीज के साथ आते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed