{"_id":"6079467e8ebc3e59257901fa","slug":"hero-hf-100-launched-in-india-most-affordable-bike-from-hero-motocorp-hero-hf-100-specification-and-price","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hero HF 100 लॉन्च: हीरो की सबसे सस्ती बाइक, मिले अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hero HF 100 लॉन्च: हीरो की सबसे सस्ती बाइक, मिले अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Fri, 16 Apr 2021 01:40 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:40 PM IST
सार
हीरो मोटोकॉर्प ने इस सेगमेंट में उपलब्ध दोपहिया वाहनों की कीमतों को ध्यान में रखते हुए, HF 100 बेसिक ट्रिम को किकस्टार्ट और ड्रम ब्रेक में पेश किया है। Hero HF 100 का लुक और डिजाइन काफी कुछ HF Deluxe जैसा है। लेकिन इसमें कुछ बदलाव भी देखने को मिले हैं।
विज्ञापन
Hero HF 100
- फोटो : Hero MotoCorp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Hero HF 100 Launched: मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली वाली दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी सबसे सस्ती बाइक लॉन्च की है। हीरो की नई कम्यूटर बाइक का नाम Hero HF 100 है। यह बाइक दिखने में काफी आकर्षक है और इसमें शानदार ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। बाइक को केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
कीमत
इस बार ब्रांड ने एक नया एंट्री लेवल प्रोडक्ट पेश किया है। हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे सस्ती बाइक HF 100 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 49,400 रुपये तय की है। हाल ही में कंपनी ने अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी की है। जिसके बाद कंपनी की सबसे सस्ती एंट्री लेवल मोटरसाइकिल HF Deluxe की कीमत 50,700 रुपये से शुरू होकर 61,925 रुपये तक हो गई है। नई HF 100 मोटरसाइकिल HF Deluxe के बेस वेरिएंट से लगभग 1,300 रुपये सस्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या मिलता है बाइक में
कंपनी ने इस सेगमेंट में उपलब्ध दोपहिया वाहनों की कीमतों को ध्यान में रखते हुए, HF 100 बेसिक ट्रिम को किकस्टार्ट और ड्रम ब्रेक में पेश किया है। Hero HF 100 का लुक और डिजाइन काफी कुछ HF Deluxe जैसा है। लेकिन इसमें कुछ बदलाव भी देखने को मिले हैं। यह बाइक ज्यादा बिना तामझाम के अपनी कार्यक्षमता के लिए उपयोगी होगी। यह बाइक सिर्फ एक कलर ऑप्शन में पेश की गई है। इस बाइक में अलॉय व्हील्स और हैंडलबार भी काले रंग में दिए गए हैं। ऑल-ब्लैक थीम के कारण यह मोटरसाइकिल का लुक काफी स्पोर्टी लगता है।
डिजाइन
HF100 बाइक के फीचर्स की बात करें तो इसमें कोई प्रीमियम फीचर्स नहीं मिलते हैं। लेकिन इसमें ट्यूबलेस टायर्स के साथ अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। हालांकि एचएफ डीलक्स पर चंकी सिल्वर रंग के पिलियन ग्रैब रेल की तुलना में इस बाइक पर पीछे की तरफ कंपनी ने मेटल ग्रैब रेल के साथ ब्लैक थीम पर तैयार किए गए एग्जॉस्ट और क्रैश गार्ड मिलते हैं। वहीं, डिलक्स मॉडल में यह क्रोम फीनिश के साथ आते हैं।
इंजन और पावर
Hero HF 100 में 97.2cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। इस इंजन का इस्तेमाल HF Deluxe में भी किया गया है। यह इंजन में फ्यूल इंजेक्टेड टेक्नोलॉजी से लैस है जिससे बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस मिलता है। यह इंजन 8.36 PS का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक में बेसिक सस्पेंशन मिलते हैं।
स्पेसिफिकेशंस और मुकाबला
नई Hero HF 100 में 9.1-लीटर फ्यूल टैंक मिलता है। इसकी क्षमता HF डिलक्स की तुलना में 0.5 लीटर कम है। इसके साथ ही HF Deluxe के मुकाबले बाइक का वजन भी एक किलोग्राम ज्यादा है। बाइक का वजन 110 किलोग्राम है। इस बाइक में 165 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, और इसकी सीट की लंबाई 805 mm है। भारतीय बाजार में यह एंट्री-लेवल 100 cc कम्यूटर बाइक सेगमेंट में Bajaj CT100 (बजाज सीटी 100) को टक्कर देती है।