फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hero Electric joins hands with Bengaluru-based advanced battery technology start-up Log9 to develop RapidEV variant of its 2W electric scooters capable of charging in less than 15 minutes

15 मिनट में फुल चार्ज: हीरो इलेक्ट्रिक ने लॉग9 के साथ की साझेदारी, अपने वाहन में देगी फास्ट चार्जिंग बैटरी

Tue, 14 Dec 2021 04:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 14 Dec 2021 04:43 PM IST
सार

Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) ने बेंगलुरु स्थित एडवांस्ड बैटरी टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप Log 9 Materials (लॉग 9 मेटेरियल्स) के साथ साझेदारी की है। जिससे वह अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की पूरी रेंज के लिए Log 9 InstaCharging RapidX बैटरी पैक का इस्तेमाल करेगी। 

विज्ञापन
Hero Electric joins hands with Bengaluru-based advanced battery technology start-up Log9 to develop RapidEV variant of its 2W electric scooters capable of charging in less than 15 minutes
Hero Electric, Log 9 Materials - फोटो : Hero Electric

विस्तार

Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) ने बेंगलुरु स्थित एडवांस्ड बैटरी टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप Log 9 Materials (लॉग 9 मेटेरियल्स) के साथ साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप के तहत हीरो इलेक्ट्रिक अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की पूरी रेंज के लिए Log 9 InstaCharging RapidX (लॉग 9 इंस्टा चार्जिंग रैपिडएक्स) बैटरी पैक का इस्तेमाल करेगी। Log9 बैटरियों के साथ, हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटरों के 15 मिनट के भीतर फुल चार्ज होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


Log9 इंस्टाचार्जिंग बैटरी पैक विकसित करने के लिए कंपनी ने अपनी सेल-टू-पैक क्षमता का लाभ उठाया हैं। जिससे कंपनी की बैटरियां फास्ट चार्जिंग, बैटरी का जल्दी खराब नहीं होना और लंबी बैटरी लाइफ जैसी खासियतों से लैस हैं।
विज्ञापन


इन बैटरियों को बिक्री और बैटरी-एज-ए-सर्विस (BASS) बिजनेस मॉडल के तहत बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। BASS मॉडल से कमर्शियल फ्लीट ऑपरेटर मामूली मासिक दरों के साथ कंपनी की बैटरी का इस्तेमाल कर फायदा उठा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने कम समय में होगी चार्ज

Hero Electric joins hands with Bengaluru-based advanced battery technology start-up Log9 to develop RapidEV variant of its 2W electric scooters capable of charging in less than 15 minutes
Hero Electric Scooter - फोटो : Hero Electric
हीरो इलेक्ट्रिक के पोर्टफोलियो में सभी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन आसानी से हटाने योग्य (रिमूवेबल) बैटरी की पेशकश करते हैं, जिससे ग्राहकों को कार्यस्थल या अपार्टमेंट में अपनी पोर्टेबल बैटरी चार्ज करने की सुविधा मिलती है। हालांकि, कम से कम रुकावट के साथ वाहन को लंबे समय तक लगातार चलाने के लिए, खास तौर पर डिलीवरी के काम में, स्कूटर में रैपिड चार्जिंग बैटरी को शामिल किया गया है। हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ सोहिंदर गिल ने कहा, "उन ग्राहकों के लिए है अब हम ये लॉग 9 बैटरी वाले वाहन पेश कर रहे हैं, जिसे ड्राइवर के चाय पीने जितने समय में तेजी से चार्ज किया जा सकता है।" 

लंबी टेस्टिंग से गुजरी

Hero Electric joins hands with Bengaluru-based advanced battery technology start-up Log9 to develop RapidEV variant of its 2W electric scooters capable of charging in less than 15 minutes
Hero Electric Scooter - फोटो : Hero Electric
लॉग 9 ने पहले ही कई बी2बी फ्लीट ऑपरेटरों जैसे अमेजन, शैडोफैक्स, डेल्हीवरी, फ्लिपकार्ट और बायकमेनिया में पायलट टेस्ट की एक सीरीज के जरिए अपनी रैपिडएक्स बैटरी की टेस्टिंग की है। बैटरी को थर्ड पार्टी से कठोर परीक्षण और प्रमाणन से गुजरना पड़ा है। लॉग 9 मेटेरियल्स के संस्थापक और सीईओ, अक्षय सिंघल ने कहा, "हीरो वाहन प्लेटफॉर्म पर हमारी इंस्टाचार्ज बैटरी बी2बी लास्ट-माइल डिलीवरी क्षेत्र के लिए 'पावर, परफॉर्मेंस और मन की शांति' प्रदान करेगी," 

ये हैं खासियतें

Hero Electric joins hands with Bengaluru-based advanced battery technology start-up Log9 to develop RapidEV variant of its 2W electric scooters capable of charging in less than 15 minutes
Hero Electric Scooter - फोटो : Hero Electric
Log9 की रैपिडएक्स बैटरियां -30° से 60° C के पार काम कर सकती हैं और 10 से ज्यादा वर्षों के ऑपरेशनल लाइफ के वादे के साथ आती हैं। ये बैटरियां सुरक्षा फर्स्ट फीचर्स से लैस हैं जो सुनिश्चित करती हैं कि वे आग न पकड़ें और अत्यधिक तापमान में सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed