फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hero Eddy Electric Scooter Launched Hero Electric launches new Electric Scooter Hero Eddy

EV: Hero Electric ने लॉन्च किया Hero Eddy इलेक्ट्रिक स्कूटर, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की भी जरूरत नहीं, जानें फीचर्स और कीमत

Tue, 01 Mar 2022 01:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 01 Mar 2022 01:54 PM IST
सार

Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) ने मंगलवार को अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero Eddy (हीरो एडी) को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Hero Eddy Electric Scooter Launched Hero Electric launches new Electric Scooter Hero Eddy
Hero Eddy Electric Scooter - फोटो : Hero Electric

विस्तार

Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) ने मंगलवार को अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero Eddy (हीरो एडी) को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस वाहन को खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए बनाया है जो अपनी छोटी दूरी की यात्रा जरूरतों को पूरा करने के लिए एक स्टाइलिश सवारी के विकल्प की तलाश में हैं। Hero Eddy इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 72,000 रुपये रखी गई है। एक साधारण लेकिन स्टाइलिश बॉडी डिजाइन के साथ और कई फीचर्स से लैस हीरो एडी यात्रियों को सुविधाजनक सवारी देने का वादा करता है।
विज्ञापन


लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं
खास बात यह है कि हीरो एडी को चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा। इसके साथ ही इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं है। क्योंकि हीरो एडी एक लो-स्पीड स्कूटर है। Hero Eddy इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो रंग विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। इसमें पीला और हल्का नीला रंग शामिल है। 
विज्ञापन


मिलते हैं कई फीचर्स
Hero Eddy को उन ग्राहकों के एक खास समूह के लिए डिजाइन किया गया है जो कम दूरी तय करने के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चाहते हैं। हालांकि इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन कंपनी इस बात का खुलासा किया है कि उत्पाद फाइंड माई बाइक, ई-लॉक, लार्ज बूट स्पेस, फॉलो मी हेडलैम्प्स और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Hero Eddy Electric Scooter Launched Hero Electric launches new Electric Scooter Hero Eddy
Hero Eddy Electric Scooter - फोटो : Hero Electric
हीरो इलेक्ट्रिक अपने उत्पाद के पॉल्यूशन-प्री रहने की साख को रेखांकित करना जारी रखे हुए है और कहता है कि Hero Eddy उसी दिशा में एक कदम है। हीरो इलेक्ट्रिक के एमडी नवीन मुंजाल ने कहा, "हीरो में हम अपने आगामी उत्पाद हीरो एडी की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं, जिसमें स्मार्ट फीचर्स और स्टाइलिश लुक्स को मिलाकर एक जबरदस्त ऑन-रोड मौजूदगी होगी। इस स्कूटर को ग्राहकों के एक परेशानी मुक्त सवारी अनुभव के साथ कार्बन मुक्त भविष्य की दिशा में योगदान करने के व्यक्तिगत प्रयासों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। हमें विश्वास है कि हीरो एडी आराम और आवश्यकता को पूरा करते हुए एक आदर्श वैकल्पिक मोबिलिटी चॉइस बनेगा। "

हीरो इलेक्ट्रिक भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्पेस में एक पावर प्लेयर है और हाल ही में घोषणा की कि वह अपने उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए लुधियाना में अपने प्लांट में उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है। कंपनी के देश भर में 750 से अधिक बिक्री और सर्विस आउटलेट भी हैं। और अपने ग्राहकों के लिए चार्जिंग बुनियादी ढांचे में सुधार की दिशा में काम कर रही है।

Hero Electric ने अब तक देश में विभिन्न इलेक्ट्रिक मॉडल की लगभग 4.5 लाख यूनिट्स की बिक्री कर डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed