फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Heavy traffic jam at ITO in Delhi after Arvind Kejriwal's arrest Here are routes to avoid

Traffic Jam: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में आईटीओ पर भारी ट्रैफिक जाम, इन रूट से बचने की सलाह

Fri, 22 Mar 2024 12:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 12:26 PM IST
सार

दिल्ली में आईटीओ पर शुक्रवार की सुबह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि डीडीयू मार्ग की ओर जाने वाली सड़कें जाम होने के कारण वे भारी ट्रैफिक जाम की चपेट में हैं।

विज्ञापन
Heavy traffic jam at ITO in Delhi after Arvind Kejriwal's arrest Here are routes to avoid
Traffic Jam at ITO in Delhi - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में आईटीओ पर शुक्रवार की सुबह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि डीडीयू मार्ग की ओर जाने वाली सड़कें जाम होने के कारण वे भारी ट्रैफिक जाम की चपेट में हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद शहर के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। और कई सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।
विज्ञापन

हालांकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार सुबह माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट के जरिए एक सलाह जारी की थी। इसमें मोटर चालकों को मध्य दिल्ली में कुछ रूट से बचने की सलाह दी गई। हालांकि संदेश में साफ तौर से यह नहीं बताया गया कि यहां यातायात प्रभावित रहने की संभावना क्यों है। लेकिन यह व्यापक रूप से समझा जा सकता था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री (सीएम) अरविंद केजरीवाल की गुरुवार रात की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी (आप) कैडर के सड़कों पर उतर सकते हैं। हुआ भी यही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई का विरोध करने के लिए आप कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। जिससे आईटीओ इलाका बुरी तरह से जाम की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में दिल्ली के मध्य भागों के प्रमुख क्षेत्रों की सूची दी गई। जहां मोटर चालकों को शुक्रवार के दौरान बचने की जरूरत बताई गई। संदेश में कहा गया, "22.03.2024 को, विशेष व्यवस्था के कारण, कृष्ण मेनन मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, जनपथ, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर यातायात प्रभावित रह सकता है। यात्रियों को अगली सूचना तक इन हिस्सों से बचने की सलाह दी जाती है।'' ईडी का मुख्यालय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित है। जो लुटियंस दिल्ली के केंद्र में स्थित है और इंडिया गेट से थोड़ी दूरी पर है।
विज्ञापन

मध्य दिल्ली राजधानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जहां से मोटर चालक पूरे शहर को पार करते हैं। दक्षिण और पश्चिम दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले लोग भी अक्सर अपने इच्छित गंतव्य तक पहुंचने के लिए यहां की प्रमुख सड़कों का इस्तेमाल करते हैं।

इस बीच, दिल्ली मेट्रो आईटीओ स्टेशन भी शाम 6 बजे तक यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक्स पर एक संदेश में बताया कि यह फैसला दिल्ली पुलिस की सलाह पर लिया गया था।

आप कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ अपना गुस्सा जताने के लिए देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। उनका दावा है कि भाजपा ने उनके शीर्ष राजनीतिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उकसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed