{"_id":"652e807d0454067c760fff79","slug":"hamas-attack-survivor-israeli-man-claims-tesla-car-saved-his-life-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tesla: 'टेस्ला ने मेरी जान बचाई', हमास हमले में जीवित बचे व्यक्ति का दावा ईवी ने उसे बचाया","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla: 'टेस्ला ने मेरी जान बचाई', हमास हमले में जीवित बचे व्यक्ति का दावा ईवी ने उसे बचाया
Tue, 17 Oct 2023 06:10 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 17 Oct 2023 06:10 PM IST
सार
Tesla (टेस्ला) कार के एक मालिक का दावा है कि उसके इलेक्ट्रिक वाहन ने शनिवार को गाजा पट्टी के पास दक्षिणी इस्राइल में घातक हमास आतंकवादियों के हमलों से बचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Tesla car Israel
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Tesla (टेस्ला) कार के एक मालिक का दावा है कि उसके इलेक्ट्रिक वाहन ने शनिवार को गाजा पट्टी के पास दक्षिणी इस्राइल में घातक हमास आतंकवादियों के हमलों से बचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस्राइली पब्लिकेशन वल्ला की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
जब Tesla Model 3 Performance (टेस्ला मॉडल 3 परफॉर्मेंस) का मालिक हमास के हमले की शुरुआत के दौरान एक असेंबली पॉइंट की ओर जा रहा था, तो उसे अप्रत्याशित रूप से हमास के आतंकवादियों को ले जा रहे एक वाहन का सामना करना पड़ा। कलाश्निकोव और एक भारी मशीन गन से लैस आतंकवादियों ने अपनी ओर आती हुई टेस्ला कार को देखा। हालांकि, वे इस बात से अनजान थे कि यह एक इलेक्ट्रिक वाहन है, और उन्होंने कार के इंजन और ईंधन टैंक को निशाना बनाते हुए कार पर गोलियां चला दीं। लेकिन ये उस ईवी में मौजूद नहीं थीं।
टायरों में गोली लगने के बावजूद, टेस्ला के मालिक ने एक्सीलेटर दबा दिया। उन्होंने कहा कि टेस्ला के एक्सीलरेशन और डुअल-ड्राइव सिस्टम ने कार मालिक को हमलावरों से दूरी बनाने में मदद दी।
विज्ञापन
घटना में बचे कार मालिका ने कहा, "कार चलती रही, बैटरी गर्म नहीं हुई, लेकिन इसमें बहुत समय लगा। कार का ऐसा कोई हिस्सा नहीं जहां गोली न लगी हो। यदि आप गैस दबाते हैं तो यह अभी भी चलती है।"
उनकी पत्नी को टेस्ला ऐप के जरिए उनके लोकेशन और इमरजेंसी रूम में उनके जाने के बारे में रियल टाइम पर अपडेट हासिल हुआ।
यहां देखें विजुअल्स (ग्राफिक सामग्री चेतावनी)
उस दिन हमास के बंदूकधारियों ने एक चौंकाने वाले हमले में लगभग 1300 लोगों की जान ले ली और लगभग 150 इस्राइलियों और विदेशियों का अपहरण कर लिया और उन्हें बंधक बनाकर गाजा ले गए।
हमास की ओर से इस्राइल पर किए गए हमलों के बाद दोनों ओर से संघर्ष जारी है। जहां गाजा पट्टी के अलग-अलग ठिकानों से अभी भी इस्राइल पर रॉकेट हमले जारी हैं तो वहीं इस्राइली वायुसेना ने पूरे क्षेत्र में बमबारी जारी रखी है। दोनों तरफ से इस जंग में अब तक 4000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने इस्राइल में सुपरचार्जर्स को लेकर एक घोषणा की है। उन्होंने एलान किया कि देश में सभी टेस्ला सुपरचार्जर मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए डिजाइन किए गए ये सुपरचार्जर हाई-वोल्टेज, फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क का हिस्सा हैं।

I think he deserves an highland. looking for the dashcam videos as well. pic.twitter.com/DJhrGwBubg
— Michael Lugassy (@mluggy) October 12, 2023