फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   habits that make car age faster know how to keep car life long

Car Care Tips: इन गलतियों से जल्दी घट जाएगी कार की लाइफ, काम आएंगे ये चार प्वाइंट्स

Mon, 02 Sep 2024 12:11 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 02 Sep 2024 12:11 PM IST
सार

अगर आप कार चलाते वक्त ये गलतियां करते हैं तो इससे कार की लाइफ जल्दी कम हो जाएगी। ऐसे में इस खबर में जानिए किस तरह से कार की लाइफ को बेहतर बनाया जाए, ताकि कार लंबे समय तक अच्छी तरह से चलती रहे।

विज्ञापन
habits that make car age faster know how to keep car life long
Car Care Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देश में त्योहारी मौसम की शुरूआत हो चुकी है। अगर आप आने वाले समय में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो या फिर आपके पास पहले से कार है तो इस आर्टिकल से आपको अच्छी जानकारी मिल सकती है। दरअसल, काफी लोग नई कार घर लाने के बाद उसका ज्यादा ध्यान नहीं रखते हैं. इस वजह से कार की लाइफ धीरे-धीरे कम हो जाती है। मगर कुछ बातों का ध्यान रखकर आसानी से कार की लाइफ बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, नीचे बताए गए सभी प्वाइंट्स को सही ढंग से फॉलो करना होगा। 

विज्ञापन

कार की सर्विस को नजरअंदाज करना

दरअसल, कई लोग होते हैं, जो नई कार होने की वजह से गाड़ी की सर्विस पर ध्यान नहीं देते हैं। नई कार को कुछ सालों तक सर्विस की जरूरत नहीं पड़ती है। मगर फिर भी कार के मेन्युअल के मुताबिक, कार की सर्विस करवानी चाहिए। वहीं, काफी वाहन चालक कार पुरानी होने के बाद भी गाड़ी की सर्विस को सही वक्त पर नहीं करवाते हैं। अगर आप भी कार सर्विस को नजरअंदाज करते हैं तो इससे कार को नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कम फ्यूल में गाड़ी चलाना

अगर आपके पास कई सालों से कार है तो फिर गलती से भी कम फ्यूल पर कार नहीं चलानी चाहिए। ऐसा करने से कार के इंजन पर बुरा असर पड़ता है। कई बार लोग कम ईंधन होने के बाद गाड़ी में बहुत ज्यादा वजन रख लेते हैं। इस वजह से गाड़ी की लाइफ समय के साथ बहुत जल्दी कम हो जाती है। अगर आप भी यह गलती करते हैं तो इस आदत को बंद कर दीजिए।

विज्ञापन

कार में गलत फ्यूल भरवाना

अक्सर लोग पेट्रोल पंप पर जाकर कहते हैं कि टंकी पूरी भर दो। ऐसे में फ्यूल स्टेशन कर्मी कोई भी ईंधन डाल देता है। पेट्रोल कार में डीजल चला जाए तो इससे इंजन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस परेशानी से बचने के लिए फ्यूल कैप के पास वाली जगह पर पेट्रोल या डीजल का स्टिकर या फिर किसी तरह का संकेत बनवा लें, ताकि गाड़ी में हमेशा सही फ्यूल ही भरा जाए।

चेतावनी लाइट को न करें नजरअंदाज

कार चलाते वक्त गाड़ी के डैशबोर्ड पर कई तरह के संकेत मिलते हैं। अगर आप अक्सर इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं तो इससे कार में खराबी होने के बाद काफी मोटा खर्चा आता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार के डैशबोर्ड पर इंजन ऑयल में दिक्कत और लो फ्यूल ऑयल के संकेत मिलते हैं। ऐसे में इन संकेतों पर नजर रखें और डैशबोर्ड पर नजर आने वाली किसी भी चेतावनी लाइट को भूलने की कोशिश न करें। ऐसा करने से कार की लाइफ कम हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed