फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gurugram traffic police will begin imposing Rs 10,000 fine this offence gurugram traffic police e challan

Traffic Challan: गुरुग्राम में सख्त हुआ ट्रैफिक नियम, इन अपराधों के लिए तत्काल होगा 10,000 रुपये का चालान

Tue, 20 Feb 2024 03:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 20 Feb 2024 03:22 PM IST
सार

आपातकालीन वाहनों को सड़क पर बिना किसी रुकावट के रास्ता मिल सके, यह सुनिश्चित करने के लिए, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एक सख्त और नए उपाय का एलान किया है।

विज्ञापन
Gurugram traffic police will begin imposing Rs 10,000 fine this offence gurugram traffic police e challan
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आपातकालीन वाहनों को सड़क पर बिना किसी रुकावट के रास्ता मिल सके, यह सुनिश्चित करने के लिए, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एक सख्त और नए उपाय का एलान किया है। मीडिया रिपोर्ट में एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि, यातायात पुलिसकर्मी एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियों का रास्ता रोकने वाले व्यक्तियों पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाना शुरू कर देंगे। और यह कदम इस सप्ताह से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


डीसीपी (यातायात) वीरेंद्र विज ने कहा कि जोनल अधिकारी ऐसी घटनाओं के वीडियो सबूत रिकॉर्ड करेंगे। आपातकालीन वाहनों का रास्ता रोकने वाले अपराधियों को घटना के वीडियो सबूत के साथ तत्काल ऑनलाइन चालान हासिल होंगे।
विज्ञापन


यह जुर्माना, मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194E के तहत है, जिसका मकसद गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पतालों तक ले जाने वाली एम्बुलेंस को बिना रुकावट के रास्ता देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी विज ने यह भी कहा कि गुरुग्राम यातायात पुलिस पहले से ही विभिन्न अस्पतालों में प्रत्यारोपण के लिए अंग ले जाने वाली एम्बुलेंस के लिए ग्रीन कॉरीडोर (हरे गलियारे) की सुविधा प्रदान कर रही है। जिससे गंभीर हालत में मरीजों के बचाव में मदद मिलती है।


यह सख्त उपाय उन घटनाओं की संख्या में बढ़ती चिंताओं के जवाब में आया है, जहां यातायात की भीड़ या लापरवाह ड्राइविंग के कारण आपातकालीन वाहनों को रास्ते में देरी होती है। ऐसी देरी के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। गुरुग्राम में दफ्तर के समय के दौरान अक्सर ट्रैफिक जाम देखा जाता है. और इसलिए इस मुद्दे का हल निकाला बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। ताकि कम से कम आपातकालीन वाहनों जैसे एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए आसानी से रास्ता दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed