{"_id":"65b228c405566efb300c03f7","slug":"google-plans-to-integrate-artificial-intelligence-ai-into-android-auto-to-enhance-road-safety-2024-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Android Auto AI: गूगल एंड्रॉइड ऑटो के लिए करेगा एआई का इस्तेमाल, बढ़ाएगा सड़क पर सुरक्षा, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Android Auto AI: गूगल एंड्रॉइड ऑटो के लिए करेगा एआई का इस्तेमाल, बढ़ाएगा सड़क पर सुरक्षा, जानें डिटेल्स
Thu, 25 Jan 2024 03:11 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:11 PM IST
सार
गूगल (Google) ने ड्राइवरों के ध्यान भटकाने को कम करने और सड़क पर ओवरऑल सेफ्टी बढ़ाने के लक्ष्य के साथ, एंड्रॉइड ऑटो (Android Auto) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को इंटीग्रेट करने की योजना का खुलासा किया है।
विज्ञापन
Android Auto
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गूगल (Google) ने ड्राइवरों के ध्यान भटकाने को कम करने और सड़क पर ओवरऑल सेफ्टी बढ़ाने के लक्ष्य के साथ, एंड्रॉइड ऑटो (Android Auto) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को इंटीग्रेट करने की योजना का खुलासा किया है। टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी इन नए फीचर्स को इस साल के आखिर में रोल आउट करने के लिए तैयार है। जिसमें सबसे पहला फोकस ड्राइवरों द्वारा स्क्रीन देखने के समय को कम करना है।
एंड्रॉइड ऑटो में हो रहे बदलावों में सबसे अहम एक लंबे मैसेज या चैट की बातचीत को सारांशित (समराईज) करने की क्षमता है। जो यूजर्स को एक सारांश उपलब्ध कराती है जिसे वे चलते-फिरते सुन सकते हैं। इसके अलावा, AI प्रतिक्रियाओं का सुझाव देगा, एक हैंड्स-फ्री और सुव्यवस्थित इंटरेक्शन एक्सपीरियंस (संवाद अनुभव) प्रदान करेगा।
विज्ञापन
एंड्रॉइड ऑटो में हो रहे बदलावों में सबसे अहम एक लंबे मैसेज या चैट की बातचीत को सारांशित (समराईज) करने की क्षमता है। जो यूजर्स को एक सारांश उपलब्ध कराती है जिसे वे चलते-फिरते सुन सकते हैं। इसके अलावा, AI प्रतिक्रियाओं का सुझाव देगा, एक हैंड्स-फ्री और सुव्यवस्थित इंटरेक्शन एक्सपीरियंस (संवाद अनुभव) प्रदान करेगा।
विज्ञापन
Android Auto
- फोटो : For Reference Only
यह सिस्टम मैसेज में संदर्भ भी जोड़ेगी। जैसे किसी दोस्त द्वारा उनके संभावित पहुंचने के समय (ईटीए) (ETA) के बारे में पूछने पर गूगल मैप्स डेटा के आधार पर यूजर के पहुंचने के समय का अनुमान लगा लेगा।
नेविगेशन को आसान बनाने के लिए, गूगल एक वन-टैप सुविधा भी शुरू कर रहा है। जो यूजर्स को गूगल मैप्स में मैन्युअल रूप से जानकारी दर्ज किए बिना साझा किए गए जगहों पर जल्दी से नेविगेट करने की अनुमति देता है। इसके अलावा, गूगल ने एंड्रॉइड ऑटो के डिजाइन को यूजर्स के स्मार्टफोन के साथ ज्यादा नजदीकी से एलाइन (संरेखित) करने की योजना का खुलासा किया है।
नेविगेशन को आसान बनाने के लिए, गूगल एक वन-टैप सुविधा भी शुरू कर रहा है। जो यूजर्स को गूगल मैप्स में मैन्युअल रूप से जानकारी दर्ज किए बिना साझा किए गए जगहों पर जल्दी से नेविगेट करने की अनुमति देता है। इसके अलावा, गूगल ने एंड्रॉइड ऑटो के डिजाइन को यूजर्स के स्मार्टफोन के साथ ज्यादा नजदीकी से एलाइन (संरेखित) करने की योजना का खुलासा किया है।
Android Auto
- फोटो : For Reference Only
कार में डैशबोर्ड डिस्प्ले कनेक्टेड फोन के आइकन स्टाइल और वॉलपेपर को ही डिस्प्ले करेगा। जिससे ड्राइवरों के लिए एक सुसंगत और विजुअली इंटीग्रेटेड एक्सपीरियंस मिलेगा।
इन आगामी AI-से चलने वाले फीचर्स के साथ, गूगल का लक्ष्य एंड्रॉइड ऑटो को सड़क पर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, एक कनेक्टेड और इंटेलिजेंट इन-कार एक्सपीरियंस की तलाश करने वाले ड्राइवरों की पहली पसंद बनना है।

Google Map
- फोटो : सोशल मीडिया
गूगल ने AI को इंटीग्रेट करने के अलावा, यह भी एलान किया है कि एंड्रॉइड ऑटो को कई अहम अपग्रेड हासिल होंगे। जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने और टॉप कार ब्रांडों के साथ एकीकरण को व्यापक बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।
आगामी विशेषताएं, आने वाले महीनों में Ford Mustang Mach-E और F-150 Lightning पर शुरू होने वाली हैं। Android Auto के साथ कंपैटिबल इलेक्ट्रिक वाहनों को गूगल मैप्स के साथ रियल टाइम में बैटरी जानकारी साझा करने की अनुमति देंगी।
यह इंटीग्रेशन ईवी ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखता है। जिससे यूजर्स को उनके गंतव्य पर पहुंचने पर उनके अनुमानित बैटरी लेवल जैसी अहम जानकारी मिल जाती है। इसके अलावा, सिस्टम रूट के साथ ऑप्टिम चार्जिंग स्टॉप का सुझाव देगा और वाहन की विशिष्ट विशेषताओं के आधार पर चार्जिंग प्रक्रिया में कितना समय लगेगा, इसका अनुमान देगा।