फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Google Maps Alternative in India Best navigation apps in india

Navigation Apps: गूगल मैप्स पर नहीं है भरोसा? ड्राइविंग असिस्टेंट के तौर पर आजमा सकते हैं ये पांच विकल्प

Tue, 03 Dec 2024 06:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 06:10 PM IST
सार

Google Maps (गूगल मैप्स) उन ड्राइवरों और सवारों के लिए बहुत उपयोगी एप्लीकेशन बन गया है जो अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए नेविगेशन की मदद चाहते हैं। हालांकि, इस नेविगेशन एप्लीकेशन की कुछ सीमाएं भी हैं। गूगल मैप्स नेविगेशन की वजह से उत्तर प्रदेश में एक और कार सड़क से उतरकर नहर में गिर गई। अगर आप गूगल मैप्स से खुश नहीं हैं, तो यहां हम आपरो पांच अन्य नेविगेशन एप के बारे में बता रहे हैं। जिन पर वाहन चलाते समय विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
Google Maps Alternative in India Best navigation apps in india
Google Maps - फोटो : Amar Ujala
loader

विस्तार

Google Maps (गूगल मैप्स) उन ड्राइवरों और सवारों के लिए बहुत उपयोगी एप्लीकेशन बन गया है जो अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए नेविगेशन की मदद चाहते हैं। गूगल मैप्स न सिर्फ अपनी पसंद के गंतव्य के बारे में नेविगेशनल मदद देता है। बल्कि आस-पास के होटलों, रेस्तरां, ईवी चार्जिंग स्टेशनों और बहुत कुछ से संबंधित डेटा भी उपलब्ध कराता है। हालांकि, इस नेविगेशन एप्लीकेशन की कुछ सीमाएं भी हैं। जो अक्सर ड्राइवरों और सवारों के लिए गलत मैप डेटा दिखाने में परेशानी पैदा करती हैं। इस तरह के मुद्दों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं और कभी-कभी तो मौतें भी हो जाती हैं।
विज्ञापन

Google Maps Alternative in India Best navigation apps in india
गूगल मैप से हुई दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
हालिया घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
गूगल मैप्स नेविगेशन की वजह से उत्तर प्रदेश में एक और कार सड़क से उतरकर नहर में गिर गई। यह घटना 3 दिसंबर को हुई जब तीन लोगों को ले जा रही एक टाटा टिगोर कार सड़क से उतरकर नहर में गिर गई। जिसने एक बार फिर नेविगेशन के लिए गूगल मैप्स पर अत्यधिक निर्भरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

24 नवंबर को रामगंगा नदी में एक निर्माणाधीन पुल से कार गिरने के बाद कार में सवार तीनों लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद, बरेली के पास हुई यह दूसरी ऐसी घटना है। हालांकि, इस घटना के बाद तीनों लोगों को जीवित बचा लिया गया। अगर आप गूगल मैप्स से खुश नहीं हैं, तो यहां हम आपको पांच अन्य नेविगेशन एप के बारे में बता रहे हैं। जिन पर वाहन चलाते समय विचार किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mappls
भारत में सबसे लोकप्रिय नेविगेशन एप्लीकेशन में से एक Mappls (मैपल्स) है। मैपमाईइंडिया द्वारा विकसित मैपल्स, गूगल मैप्स का एक प्रमुख विकल्प है। यह वॉयस-गाइडेड नेविगेशन, रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट, खराब स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर, गड्ढे, जलभराव की रिपोर्ट और मोटर चालकों को और भी बहुत कुछ जानकारी देता है। मोटर चालकों के लिए ट्रैफिक की स्थिति या अन्य बाधाओं के बारे में क्राउडसोर्सिंग डेटा मैपल्स की एक प्रमुख विशेषता है।

साथ ही, यह उपयोगकर्ताओं को प्रदूषण के स्रोत के बारे में जानकारी साझा करने की अनुमति देता है। मैपल्स एक जटिल एड्रेस के लिए सिंपल 6-कैरेक्टर लोकेशन कोड साझा करने की क्षमता के साथ आता है। इसमें जंक्शन व्यू नाम का एक दिलचस्प फीचर है। जो ड्राइविंग करते समय चौराहों और फ्लाईओवर को नेविगेट करने में मददगार है। यह फीचर यूजर्स को जंक्शनों का एक फोटोरियलिस्टिक दृश्य दिखाता है।
विज्ञापन

Apple Maps
Apple Maps (एपल मैप्स), गूगल मैप्स के मुकाबले एक प्रमुख विकल्प है। जो iPhone (आईफोन) यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। एपल मैप्स का इस्तेमाल करने का एक अहम फायदा यह है कि इसे यूजर्स की गोपनीयता की रक्षा के लिए डिजाइन किया गया है। और यह नेविगेशन के उपयोग से जुड़े व्यक्तिगत डेटा को जमा नहीं करता है, जो गूगल मैप्स करता है। इसमें साइकिलिंग नेविगेशन, सैटेलाइट इमेजरी, शहर-आधारित गाइड जैसे फीचर्स हैं।

यह ट्रैफिक और मौसम की जानकारी भी देता है। गूगल मैप्स की तरह ही, एपल मैप्स भी ऑफलाइन मैप की सुविधा देता है। यह 3D मैप भी दिखाता है, जो यूजर को किसी जगह की डिटेल्स को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।

Waze
Waze (वेज) मोटर चालकों के बीच गूगल मैप्स या मैपल्स जितना लोकप्रिय नहीं हो सकता है। लेकिन यह उन नेविगेशन एप्लिकेशन में से एक है, जिसके यूजर्स की संख्या बढ़ रही है। यह एप्लिकेशन एक चीज के इर्द-गिर्द बनाया गया है: सड़क पर बिताए गए समय को कम करना और यूजर को जितनी जल्दी हो सके गंतव्य तक पहुंचाना। इसका मतलब यह है कि यह बीच-बीच में रूट बदलने की अनुमति नहीं मांगता है। और ऑटोमैटिक तरीके से ऐसे दिशा-निर्देश देता है जो यूजर को सामने आने वाली बाधाओं से बचाता है।

यह ट्रैफिक भीड़, पुलिस अलर्ट, खतरे की चेतावनी आदि जैसे अपडेट दिखाता है। वेज अलग-अलग यूजर्स से डेटा जमा करता है और इसका इस्तेमाल सबसे तेज, सबसे सुरक्षित और सबसे कुशल रूट देने के लिए करता है। इस एप का यूजर इंटरफेस समझने में आसान है, जो इसे सबसे सरल नेविगेशन एप में से एक बनाता है।

Here WeGo
Here WeGo (हियर वीगो) गूगल मैप्स जितना मशहूर नहीं है, लेकिन यह एप्लीकेशन एक दिलचस्प नेविगेशन सॉल्यूशन प्रोवाइडर है। इसमें ट्रिप प्लानिंग और नेविगेशन उद्देश्यों के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन और एक वेबसाइट दोनों हैं।

Here WeGo एप्लीकेशन में एक सरल यूजर इंटरफेस है जो ट्रांजिट, टैक्सी, कार शेयरिंग आदि सहित विभिन्न रूट ऑप्शन दिखाता है। साथ ही, यह एप्लीकेशन ट्रैफिक, सैटेलाइट, इलाके आदि जैसे विभिन्न मैप व्यू मोड दिखाता है।

TomTom 
TomTom (टॉमटॉम) नेविगेशन सर्विस प्रोवाइडर इंडस्ट्री में प्रमुख वैश्विक खिलाड़ियों में से एक है। टॉमटॉम अपने नेविगेशन सर्विस प्रोवाइडर डिवाइस के लिए मशहूर है। लेकिन इसका एक मुफ्त एप्लिकेशन भी है, जो 200 से ज्यादा देशों का डिटेल मैप दिखाता है।

यह यूजर को रियल टाइम ट्रैफिक, मैप टिल्टिंग (मानचित्र झुकाव) और वेक्टर रेंडरिंग जैसे एक्स्ट्रा डिटेल्स के साथ कस्टमाइज्ड मैप डिजाइन करने की अनुमति देता है। यह यूजर्स को लोकेशन और विभिन्न रूटिंग क्षमताओं को खोजने की अनुमति देता है। जिससे किसी भी जगह को ढूंढना और कई जगहों के बीच सबसे बेहतर रूट लेना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed