फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   fuel saving strategies for heavy traffic know the important details

Fuel Saving Tips: ट्रैफिक जाम में भी बचा सकते हैं गाड़ी का फ्यूल, बस फॉलो करें ये तरीके

Sat, 28 Sep 2024 11:58 AM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 28 Sep 2024 11:58 AM IST
सार

सड़कों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम की वजह से गाड़ियों में फ्यूल की खपत काफी ज्यादा होती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यहां पर आपको मदद मिल सकती है। चलिए आगे जानिए किस तरह से ट्रैफिक में भी फ्यूल बचा सकते हैं। 

विज्ञापन
fuel saving strategies for heavy traffic know the important details
Fuel Saving Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देश के हर बड़े शहर में आपको सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा। अगर आप रोजाना ऑफिस या अन्य किसी काम के लिए अपने वाहन से निकलते हैं तो आपको इस आर्टिकल पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल, जब भी सड़क पर जाम की स्थिति होती है तो इसका सबसे ज्यादा असर वाहन के फ्यूल पर पड़ता है। जी हां, ट्रैफिक जाम होने पर फ्यूल की बेकार में खपत होती है। इस वजह से वाहन में जरूरत से अधिक ईंधन खर्च होता है। अगर आप इस परेशानी को समाप्त करना चाहते हैं तो आपको नीचे कुछ खास जानकारी मिल जाएगी, जिससे आपकी काफी सहायता हो सकती है। 

विज्ञापन

वाहन का सही रखरखाव

कई शहरों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है. मगर कार की अच्छी कंडीशन होने पर इससे आसानी से निपटा जा सकता है। वाहन की अगर नियमित तरीके से देखभाल की जाए तो इससे फ्यूल की एफिशियंसी पर असर पड़ता है। ऐसे में नियमित तौर पर वाहन की सर्विस करवानी चाहिए। इस दौरान गाड़ी के टायर, ब्रेक, एयर फिल्टर, विंडशील्ड वाइपर्स और इंटीरियर की स्थिति भी सही होनी चाहिए। अगर वाहन अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करता है तो इससे सीधे तौर पर ईंधन की खपत कम होती है। ऐसे में अधिक जाम होने के बाद भी गाड़ी फ्यूल की खपत कम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीक का सही इस्तेमाल

बाजार में आजकल आनी वाली कारों में कई एडवांस तकनीक मिल रही हैं। कार की बेहतर तकनीक की मदद से आसानी से फ्यूल की खपत को कम किया जा सकता है और ट्रैफिक जाम होने पर ईंधन की खपत कम रहेगी। गाड़ी को अगर सीमित गति के साथ चलाया जाए तो इससे भी फ्यूल की खपत कम होती है। साथ ही वाहन में अगर क्रूज कंट्रोल फीचर है तो इससे गाड़ी फ्यूल की खपत कम करती है। 

विज्ञापन

सफर और ट्रैफिक की जानकारी

इसके साथ ही अगर आप किसी रास्ते पर निकलने से पहले वहां पर ट्रैफिक जाम की स्थिति और रूट के बारे में जानकारी ले लेते हैं तो इससे भी बेकार फ्यूल की खपत नहीं होती है। अक्सर देखा गया है कि काफी लोग सफर पर निकलने से पहले सिर्फ रास्ते के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, मगर रास्ते के साथ-साथ ट्रैफिक के बारे में भी जानना जरूरी है। इसके साथ ही घर से निकलने से पहले ही रूट के छोटे रास्ते के बारे में भी जानकारी लेनी चाहिए, ताकि समय के साथ-साथ फ्यूल की भी आसानी से बचत हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed