फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   French MotoGP 2025 Dates Watch in India Know Details

French MotoGP 2025: फ्रेंच मोटोजीपी 2025 की खुमारी, भारत में ऐसे देख सकते हैं, जानें पूरी डिटेल्स

Sat, 10 May 2025 09:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 10 May 2025 09:21 PM IST
सार

2025 French MotoGP (2025 फ्रेंच मोटोजीपी) की खुमारी जारी है। यह रेस इसलिए भी खास है क्योंकि ये फ्रांस के दो राइडर्स, एलसीआर टीम के जोहान जार्को और यामाहा के फाबियो क्वार्टारारो, की होम रेस है।

विज्ञापन
French MotoGP 2025 Dates Watch in India Know Details
France Moto GP 2025 - फोटो : MotoGP

विस्तार

2025 French MotoGP (2025 फ्रेंच मोटोजीपी) की खुमारी जारी है। यह रेस इसलिए भी खास है क्योंकि ये फ्रांस के दो राइडर्स, एलसीआर टीम के जोहान जार्को और यामाहा के फाबियो क्वार्टारारो, की होम रेस है। दोनों राइडर इस बार पोडियम फिनिश या हो सके तो जीत की उम्मीद कर रहे हैं। खास बात यह है कि क्वार्टारारो के लिए यह रेस काफी अहम साबित हो सकती है, क्योंकि इस बार उनका अपडेटेड इंजन पहली बार ट्रैक पर उतरेगा। पिछले स्पेनिश ग्रां प्री में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था, जो उनके पुराने फॉर्म की झलक देता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Harley-Davidson: 35 वर्ष और एक दिग्गज बाइक, हार्ले-डेविडसन ने लॉन्च की फैट बॉय ग्रे घोस्ट एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Safety Features: आज की कारों में सेफ्टी पहले, ये फीचर्स बना रहे हैं सफर को ज्यादा सुरक्षित 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत की दौड़ में कौन सबसे आगे?
सीजन की यह छठी रेस है और चैंपियनशिप के लिए मुकाबला अब काफी तेज हो चुका है। इस रेस में डुकाटी के तीन दिग्गज राइडर मार्क मार्केज, एलेक्स मार्केज और फ्रांसेस्को बगनाया को हराना बाकी सभी के लिए सबसे बड़ा चैलेंज होगा। पिछले जेरज रेस में मार्क मार्केज के क्रैश कर जाने से उनके भाई एलेक्स को पहली मोटो जीपी जीत मिली। हालांकि यह मार्क का सीजन का दूसरा क्रैश था (पहला टेक्सास में हुआ था)। लेकिन बावजूद इसके, उन्होंने टूटी-फूटी बाइक से भी शानदार टाइम निकाला जो बगनाया से तेज था। यह बात बाकी राइडर्स को जरूर सोचने पर मजबूर कर रही होगी।

यह भी पढ़ें - 2025 Honda CB650R and CBR650R: भारत में ई-क्लच टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च हुई होंडा की दो बाइक, जानें डिटेल्स

French MotoGP 2025 Dates Watch in India Know Details
France Moto GP 2025 - फोटो : MotoGP
अभी चैंपियनशिप में कौन सबसे आगे है?
फिलहाल एलेक्स मार्केज एक पॉइंट की बढ़त के साथ लीड कर रहे हैं, उनके पीछे हैं उनके भाई मार्क मार्केज। वहीं बगनाया तीसरे स्थान पर हैं और उनसे 20 पॉइंट पीछे हैं। अभी तक सिर्फ टॉप तीन राइडर्स ने ही 100 से ज्यादा पॉइंट्स स्कोर किए हैं।

यह भी पढ़ें - Maxi Scooters: यामाहा एरोक्स और हीरो जूम की बढ़ी मुसीबत, टीवीएस ला रहा है नया एनटॉर्क 150 मैक्सी स्कूटर! 

यह भी पढ़ें - Airbike: ट्रैफिक की परेशानी में उड़ना ही है समाधान! वोलोनॉट एयरबाइक दे रही है उड़ने का नया इशारा

भारत में कैसे देखें फ्रेंच मोटोजीपी?
FanCode एप पर लाइव स्ट्रीमिंग
भारत में मोटो जीपी देखने के लिए FanCode ही एकमात्र ऑफिशियल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। इसने 2025 से 2027 तक के लिए एक्सक्लूसिव राइट्स ले रखे हैं। आप इसे FanCode की वेबसाइट पर जाकर या फिर मोबाइल एप डाउनलोड करके लाइव देख सकते हैं। यह एप गूगल प्लेस्टोर और एपल एपस्टोर दोनों पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें - Kia Carens: किआ कैरेंस एमपीवी के नौ वेरिएंट्स बंद, अब मिलेगा सिर्फ एक वर्जन, जानें कीमत और खास बातें

Eurosport चैनल पर भी देख सकते हैं
अगर आप टीवी पर देखना चाहते हैं, तो Eurosport India (यूरोस्पोर्ट इंडिया) चैनल पर भी मोटो जीपी का प्रसारण होता है। यूरोस्पोर्ट ने भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और मालदीव के लिए 2026 तक का तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट लिया है।

यह भी पढ़ें - India-UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक समझौता, क्या JLR भारत में फिर से उत्पादन की बनाएगी योजना

फाइनल मुकाबला
रविवार, 11 मई को मुख्य रेस शाम 5:30 बजे होगी। तो अगर आप मोटोजीपी के दीवाने हैं, तो इस वीकेंड को मिस मत कीजिए। खासकर तब जब फ्रांस के दो राइडर अपने होम ट्रैक पर कुछ खास करने की कोशिश में हैं। 

यह भी पढ़ें - Car Price Hike: मर्सिडीज-बेंज की गाड़ियों की कीमत एक जून से बढ़ेगी, कीमतों में दो बार होगा इजाफा, जानें कितनी होगी महंगी 

यह भी पढ़ें - Cashless Treatment: सड़क हादसे में घायल लोगों को अब पूरे देश में मिलेगा मुफ्त इलाज, सरकार ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed