{"_id":"6896004e187b78a270005090","slug":"free-bus-travel-for-women-across-several-indian-states-on-raksha-bandhan-2025-2025-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, इन राज्यों में कर सकेंगी बसों में मुफ्त सफर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, इन राज्यों में कर सकेंगी बसों में मुफ्त सफर
Fri, 08 Aug 2025 07:19 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 08 Aug 2025 07:19 PM IST
सार
इस साल रक्षाबंधन शनिवार, 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस मौके को खास बनाने के लिए कई राज्य सरकारों ने महिलाओं को एक शानदार तोहफा दिया है - सरकारी बसों में फ्री सफर।
विज्ञापन
रोडवेज की बसें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल रक्षाबंधन शनिवार, 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस मौके को खास बनाने के लिए कई राज्य सरकारों ने महिलाओं को एक शानदार तोहफा दिया है - सरकारी बसों में फ्री सफर। इस पहल से लाखों बहनों को अपने भाइयों के पास पहुंचने में सुविधा मिलेगी, साथ ही त्योहार की खुशी और बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें - Traffic Jam: हर दिन की एक जानी-पहचानी परेशानी, 2025 में ट्रैफिक जाम से जूझते भारत के टॉप 10 शहर

उत्तर प्रदेश - 3 दिन तक मुफ्त सफर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि यूपी की सभी महिलाएं 8 से 10अगस्त तक UPSRTC और सिटी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी ताकि किसी को परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें - PM E-DRIVE: अब 2028 तक बढ़ी पीएम ई-ड्राइव योजना, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटर-रिक्शा वालों को 2026 के बाद नहीं मिलेगा फायदा

हरियाणा - बच्चों के लिए भी फ्री ट्रैवल
हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से लेकर 9 अगस्त रात 12 बजे तक, राज्य के अंदर और दिल्ली-चंडीगढ़ जैसे प्रमुख रूटों पर महिलाएं और 15 साल से कम उम्र के बच्चे मुफ्त में सफर कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें - Rapido: पहले हुई कार्रवाई, अब परिवार के इवेंट में स्पॉन्सर बना रैपिडो, विपक्ष के निशाने पर आए सरनाईक

राजस्थान - पहली बार सभी बसों में फ्री यात्रा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहली बार राज्य की सभी महिलाओं के लिए यह सुविधा लागू की है। 9 और 10 अगस्त को राजस्थान रोडवेज की सभी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह राज्य के लिए एक नई और स्वागतयोग्य पहल मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे

मध्य प्रदेश - बसों के साथ नगद तोहफा भी
भोपाल और इंदौर की सिटी बसों में महिलाएं 9 अगस्त को फ्री यात्रा कर पाएंगी। इसके अलावा 'लाड़ली बहना योजना' के तहत पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये का बोनस और 250 रुपये का त्योहार गिफ्ट भी दिया जा रहा है। अब तक राज्य सरकार ने इस योजना के तहत 28 लाख से ज्यादा महिलाओं को 43.9 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं।
यह भी पढ़ें - Toll Tax: केरल हाई कोर्ट का फैसला- सुरक्षित और सुगम एक्सेस के बिना नहीं वसूली जा सकती टोल फीस

उत्तराखंड और ट्राइसिटी - हर साल की परंपरा निभाई
उत्तराखंड में रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं और बच्चों के लिए हर साल की तरह इस बार भी राज्य की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी जा रही है। वहीं चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला (ट्राइसिटी क्षेत्र) में भी सीमित संख्या में फ्री बस सेवाएं रक्षाबंधन के दिन उपलब्ध रहेंगी।
यह भी पढ़ें - Volkswagen Touareg: 24 साल बाद बंद होगी फॉक्सवैगन की लग्जरी एसयूवी टॉरेग! जानें इस फैसले की वजह

कुछ राज्यों में पहले से ही सालभर मुफ्त यात्रा
दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब जैसे राज्यों में पहले से ही महिलाओं को राज्य की बसों में सालभर मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल रही है। हालांकि, दिल्ली में यह सुविधा सिर्फ स्थानीय महिलाओं के लिए और डीटीसी बसों तक सीमित है।
यह भी पढ़ें - Volkswagen Taigun and Virtus: फॉक्सवैगन टाइगुन, वर्टस हुई अपडेट, स्पोर्ट्स लाइन में जुड़ा नया चमकदार रेड कलर
यह भी पढ़ें - 2025 Nissan Magnite Kuro Edition: 2025 निसान मैग्नाइट कुरो एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स