फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ford India officially announces settlement with union of Chennai plant workers finalises severance package

Ford: फोर्ड इंडिया ने चेन्नई प्लांट के कर्मचारियों संग समझौते का किया आधिकारिक एलान, विच्छेद पैकेज भी हुआ तय

Thu, 22 Sep 2022 06:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 22 Sep 2022 06:40 PM IST
सार

Ford India (फोर्ड इंडिया) ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर एलान किया कि कंपनी अपने चेन्नई प्लांट के कर्मचारियों के संघ के साथ समझौता कर चुकी है। श्रमिकों को शांत करने के प्रयास में, अपने कर्मचारियों के लिए इस अमेरिकी कार निर्माता का अंतिम संशोधित विच्छेद पैकेज न्यूनतम राशि 34.5 लाख रुपये से लेकर अधिकतम 86.5 लाख रुपये तक है।

विज्ञापन
Ford India officially announces settlement with union of Chennai plant workers finalises severance package
फोर्ड इंडिया - फोटो : pixabay

विस्तार

Ford India (फोर्ड इंडिया) ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर एलान किया कि कंपनी अपने चेन्नई प्लांट के कर्मचारियों के संघ के साथ समझौता कर चुकी है। श्रमिकों को शांत करने के प्रयास में, अपने कर्मचारियों के लिए इस अमेरिकी कार निर्माता का अंतिम संशोधित विच्छेद पैकेज न्यूनतम राशि 34.5 लाख रुपये से लेकर अधिकतम 86.5 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन


कंपनी के अनुसार, इसका संशोधित पैकेज हर कर्मचारी के लिए औसतन लगभग 5.1 साल या 62 महीने के वेतन जितना होगा। औपचारिक निपटान समझौते को इस महीने के आखिर से पहले लागू करने की योजना है। फोर्ड अगले चरणों के कर्मचारियों को सूचित करेगा और 30 सितंबर, 2022 तक एक्जिट की औपचारिकताओं को पूरा करने का लक्ष्य रखता है। कंपनी इस महीने के आखिर तक सभी कर्मचारियों को एक्जिट की औपचारिकताओं के लिए वेतन का भुगतान करना जारी रखेगी। 
विज्ञापन

Ford India officially announces settlement with union of Chennai plant workers finalises severance package
Ford India - फोटो : For Reference Only
फोर्ड इंडिया का कहना है कि वह चेन्नई फोर्ड कर्मचारी संघ (सीएफईयू) के साथ-साथ तमिलनाडु सरकार और श्रम अधिकारियों के समर्थन के लिए आभारी है। कंपनी ने अपने आधिकारिक पत्र में लिखा है, "पिछले सितंबर 2021 में व्यापार पुनर्गठन की घोषणा के बाद से, फोर्ड ने निष्पक्ष और उचित विच्छेद पैकेज पर बातचीत करने के लिए लगातार प्रयास किए हैं और संघ के साथ समझौता करने से खुश है।"

इसमें आगे कहा गया है, "सहमति समझौते के मुताबिक, कंपनी 130 दिनों के चालू प्रस्ताव से सर्विस के प्रति वर्ष सकल वेतन के 140 दिनों के औसत के बराबर अंतिम विच्छेद निपटान को संशोधित करेगी। अंतिम निपटान में 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त एकमुश्त राशि भी शामिल की जाएगी।" 

Ford India officially announces settlement with union of Chennai plant workers finalises severance package
फोर्ड इंडिया - फोटो : For Reference Only
पत्र में आगे कहा गया, "प्रत्येक कर्मचारी के लिए संचयी विच्छेद न्यूनतम राशि 34.5 लाख रुपये और अधिकतम सीमा 86.5 लाख रुपये (यानी, प्रति कर्मचारी औसतन 44.8 लाख रुपये) तक होगी। संशोधित समझौता प्रत्येक कर्मचारी के लिए औसतन लगभग 5.1 साल या 62 महीने के वेतन जितना होगा (न्यूनतम 3.9 साल यानी 47 महीने से अधिकतम 8.7 साल तक यानी 105 महीने)।"

यहां यह जानना जरूरी है, 9 सितंबर, 2021 को, फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी वैश्विक पुनर्गठन योजना के हिस्से के रूप में भारत में स्थानीय वाहन निर्माण को बंद करने का फैसला किया। कंपनी के भारत में दो प्लांट थे। इसके साणंद (गुजरात) प्लांट अब टाटा मोटर्स की ईवी सहायक कंपनी द्वारा खरीद लिया गया है। लेकिन फोर्ड को अपने चेन्नई प्लांट के लिए कोई खरीदार नहीं मिला है और यह इसकी जमीन और मशीनरी के स्वामित्व को बरकरार रखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed