फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ford F-150 Lightning unveiled first electric pickup truck know the driving range price specifications ford motors

Ford F-150 Lightning: फोर्ड का पहला इलेक्ट्रिक पिक-अप ट्रक, फुल चार्ज में दौड़ेगा 480 किमी, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 21 May 2021 10:30 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 21 May 2021 10:30 AM IST
सार

अमेरिका की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Ford Motor (फोर्ड मोटर) ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले पिक-अप ट्रक F-150 Lightning के इलेक्ट्रिक मॉडल को लॉन्च किया है।  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फोर्ड टेस्ट ट्रैक पर एफ-150 लाइटनिंग को खुद चलाया और कहा कि, "यह जबरदस्त तरीके से तेज है।"

विज्ञापन
Ford F-150 Lightning unveiled first electric pickup truck know the driving range price specifications ford motors
Ford F-150 Lightning - फोटो : Ford

विस्तार

दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर ग्राहकों में दिलचस्पी बढ़ी है। ऐसे में विभिन्न वाहन निर्माता अपने नए-नए उत्पाद पेश कर रहे हैं। अमेरिका की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Ford Motor (फोर्ड मोटर) की इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर काफी संजीदा दिखाई दे रही है। यह इस बात से भी पता चलता है कि उन्होंने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले पिक-अप ट्रक F-150 Lightning को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक है, जो उसकी आने वाले समय की ईवी रणनीति को भी बयां करती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी इस इलेक्ट्रिक पिक-अप ट्र्क की तारीख की है। 
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी चलाया यह वाहन

कंपनी का वादा है कि यह नया इलेक्ट्रि पिक-अप ट्रक न सिर्फ किफायती है बल्कि यह कनेक्टेड टेक्नोलॉजी से भी लैस है। कंपनी का दावा हे कि इसमें ड्राइविंग का ऐसा एक्सपीरिएंस मिलेगा जिसे भुलाया नहीं जा सकेगा। ऐसे समय में जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर खासा जोर दे रहे हैं, कार निर्माता का 40 से ज्यादा वर्षों से अपने सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल को एक ऑल-इलेक्ट्रिक वाहन में बदलने का फैसला एक महत्वपूर्ण कदम है। बाइडेन ने फोर्ड टेस्ट ट्रैक पर एफ-150 लाइटनिंग को खुद चलाया और कहा कि, "यह जबरदस्त तरीके से तेज चलती है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइन और लुक

F-150 Lightning का डिजाइन इसके पेट्रोल मॉडल से काफी मिलता जुलता है। लेकिन इसमें कई नए फीचर्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक ट्रक की सबसे खास बात यह है कि इसमें 400 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। यात्री इसमें अपने जरूरत की हर सामान रख सकते हैं। 
विज्ञापन

इंटीरियर और फीचर्स

F-150 Lightning इलेक्ट्रिक वाहन में 12-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12-इंच का इंफोटेंमेंट डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ ही इस पिक-अप ट्रक में 15.5-इंच का पोट्रेट स्टाइल टचस्क्रीन सिस्टम भी मिलता है, जिसमें वॉयस कंट्रोल, क्लाउड बेस्ड नेविगेशन जैसे फीचर्स हैं और यह एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को भी सपोर्ट करता है। 

मोटर और बैटरी

इस इलेक्ट्रिक पिक-अप ट्रक में डुअल मोटर का इस्तेमाल किया गया है। यह मोटर 563 HP का पावर और 1,050 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका बैटरी पैक 115 से 150 kWh तक का पावर जेनरेट करता है। सबसे खास बात यह है कि इस इलेक्ट्रिक ट्रक का पिक-अप बेहद दमदार है। यह वाहन सिर्फ 4 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। 

ड्राइविंग रेंज और कीमत

यह ट्रक दो वेरिएंट में उपलब्ध है। इसका स्टैंडर्ड वर्जन फुल चार्ज में 370 किलोमीटर तक का सफर कर सकता है। जबकि इसका एक्सटेंडेड वर्जन फुल चार्जिंग पर 483 किलोमीटर तक का ड्राइविंगज रेंज देता है। इसकी बैटरी 10 मिनट में इतना चार्ज हो जाती है कि यह इलेक्ट्रिक पिक-अप ट्रक 87 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसके साथ ही यह बैटरी सिर्फ 41 मिनट में 15 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। कंपनी ने F-150 Lightning इलेक्ट्रिक पिक-अप ट्रक की शुरुआती कीमत 39,974 डॉलर रखी है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से यह करीब 30 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed