फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ford employees expect better severance package in tripartite meeting on September 13

फोर्ड के कर्मचारियों को 13 सितंबर को त्रिपक्षीय बैठक में बेहतर सेवरेंस पैकेज की उम्मीद

Sat, 10 Sep 2022 08:22 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 10 Sep 2022 08:22 PM IST
सार

अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड के भारतीय कर्मचारियों को अगले सप्ताह त्रिपक्षीय बैठक से काफी उम्मीदें हैं। इस बैठक में कंपनी की ओर से पेश किए गए सेवरेंस पैकेज पर चर्चा होनी है। 
 

विज्ञापन
Ford employees expect better severance package in tripartite meeting on September 13
फोर्ड इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत से अपना कारोबार समेट चुकी अमेरिकी वाहन निर्माता फोर्ड की फैक्ट्री के कर्मचारियों को अगले सप्ताह होने वाली त्रिपक्षीय बैठक के सकारात्मक परिणाम की उम्मीदें हैं। इस बैठक में कंपनी की ओर से पेश किए गए सेवरेंस पैकेज पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


ये उम्मीद तब जगी है जब हाल में फोर्ड इंडिया की ओर से घोषणा की गई थी जिसमें कहा गया था कि कंपनी ने यूनियन के साथ एक 'निष्पक्ष और उचित' सेवरेंस पैकेज पर बातचीत करने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। इनमें 68 बैठकें शामिल हैं, जिसमें कंपनी के कारोबार बंद करने के तुरंत बाद वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ चर्चा शामिल है। 
विज्ञापन

अनुचित मांगों के कारण नहीं निकले नतीजे

यह सुनिश्चित करते हुए कि कंपनी हमेशा अपने कर्मचारियों की परवाह करती है, फोर्ड ने कहा कि एक निष्पक्ष सेवरेंस पैकेज पर बातचीत करने के उसकी कोशिशों के नतीजे यूनियन की 'अनुचित' मांगों के कारण नहीं निकले।

इसका जवाब देते हुए, फोर्ड इंडिया कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि कंपनी ने सेवरेंस पैकेज पर कर कटौती को छोड़ दिया है क्योंकि कर्मचारियों को कई सालों तक सेवा देने के बावजूद कम राशि प्राप्त होगी।

फैक्ट्री में जाने की नहीं है अनुमति

यूनियन के एक प्रतिनिधि ने बताया कि "फैक्ट्री 31 अगस्त से बंद है और अब तक यूनिट में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है। अब सिर्फ आफ्टर सेल्स सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की बिक्री ही की जा रही है। हमें फैक्ट्री में एंट्री करने की भी अनुमति नहीं है। 

करीब 50 किलोमीटर की दूर मराईमलाई नगर फैक्ट्री में 19 साल काम कर चुके एक कर्मचारी ने कहा कि "कंपनी ने कर्मचारियों के घर पर कोरियर से सेवरेंस पैकेज की कॉपी भी भेजी है ताकि परिवार भी इसे स्वीकार कर सके।"

उन्होंने बताया कि बहुत कम वरिष्ठ कर्मचारियों को करीब 80 लाख रुपये का अच्छा पैकेज मिलेगा और हम जैसे लोगों के लिए जिन्होंने करीब 20 सालों तक नौकरी की है उन्हें लगभग 44 लाख रुपये मिलेंगे, लेकिन ये राशि टैक्स की कटौती के बिना है। हम इन मुद्दों पर जिला श्रम अधिकारियों की मौजूदगी में 13 सितंबर को चर्चा करने वाले हैं।
विज्ञापन

कंपनी ने लिया सेवरेंस निपटान प्रस्ताव को शुरू करने का फैसला 

फोर्ड के मुताबिक, "कंपनी ने कर्मचारियों के लिए आखिरी सेवरेंस निपटान प्रस्ताव को शुरू करने का फैसला लिया है जो औसतन सेवा के प्रति वर्ष सकल वेतन के 130 दिनों के बराबर है।"

बयान में कहा गया है कि कंपनी कर्मचारियों को अपने और परिवार के भविष्य के लिए 5 सितंबर, 2022 से 23 सितंबर, 2022 तक वैलिड आखिरी सेवरेंस निपटान प्रस्ताव को स्वीकार करने और साइन अप करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

फोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि सेवरेंस पैकेज की समय सीमा के बाद, अगर कंपनी कर्मचारियों की छंटनी करती है, तो कर्मचारी केवल सेवा के पूरे साल में 15 दिनों के सेवरेंस सैलरी के हकदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed