{"_id":"65b1e8776944f960fe0e85a4","slug":"fog-accumulates-on-the-windshield-while-driving-a-car-in-winter-these-are-the-main-reasons-know-the-details-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Tips: सर्दियों में कार चलाते हुए विंडशील्ड पर जम जाती है फॉग, ये हैं मुख्य कारण, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Tips: सर्दियों में कार चलाते हुए विंडशील्ड पर जम जाती है फॉग, ये हैं मुख्य कारण, जानें डिटेल
Thu, 25 Jan 2024 10:33 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:33 AM IST
सार
सर्दियों के मौसम में अक्सर कार चलाते हुए विंडशील्ड पर धुंध जम जाती है। जिससे कार चलाने में परेशानी होती है। इसके क्या कारण हैं और किस तरह इसे हटाया जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कई राज्यों में लगातार कम तापमान के साथ ही धुंध पड़ रही है। जिससे कार चलाने में परेशानी होती है। सर्दियों के मौसम में कार चलाने पर विंडशील्ड पर धुंध जमने लगती है। इसके क्या मुख्य कारण होते हैं और विंडशील्ड से धुंध को किस तरह से हटाया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
तापमान में फर्क से जमती है धुंध
सर्दियों के मौसम में और बारिश के समय जब तापमान में गिरावट आती है तो अक्सर कार के अंदर शीशों पर भाप जम जाती है। ऐसा कई बार कार चलाने के समय होता है। जिससे वाहन चलाने में काफी परेशानी होती है। शीशों पर भाप जमने का सबसे प्रमुख कारण कार के अंदर और बाहर के तापमान में होने वाला फर्क है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
साफ करने के बाद भी जमती है धुंध
सर्दियों के समय कार में सफर की शुरूआत करते समय तो शीशों को साफ किया जा सकता है। लेकिन कार चलाने के समय अगर भाप बन जाती है तो इसे साफ ना करने पर विजिबिलिटी खत्म हो जाती है। ऐसे में अगर आपकी कार के आस-पास कोई वाहन आ जाता है तो हादसा होने का खतरा भी होता है।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
शीशों को खोलें
अगर आपको थोड़ी सी ठंडी हवा से परेशानी नहीं है तो आप कार चलाने के समय हल्की सी खिड़की को खोल सकते हैं। ऐसा करने से बाहर की ठंडी हवा तो कार में आएगी जिससे अंदर और बाहर के तापमान में ज्यादा फर्क नहीं होगा। इसके अलावा ऐसा करने पर कार के केबिन में मौजूद नमी भी बाहर चली जाएगी और बाहर से ताजी हवा भी कार के अंदर आएगी। थोड़ी खिड़की खोलने से लंबे समय तक कार चलाने पर भी भाप नहीं जमती।
यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
एसी की इस तरह करें सेटिंग
सर्दियों के मौसम में कार के ब्लोअर को विंडशील्ड पर सेट कर दें। ऐसा करने पर एसी की हवा सीधा विंडशील्ड पर जाएगी और भाप को खत्म कर देगी। ऐसा करने से नुकसान भी नहीं होता बल्कि कार चलाने के दौरान हल्की गर्माहट भी केबिन के अंदर बनी रहती है।
यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा