{"_id":"6239cfe7416bb26bfc7737ce","slug":"flying-car-in-india-suzuki-motor-corporation-japan-skydrive-flying-car-japanese-automaker-suzuki-motor-corp-and-skydrive-sign-deal-to-develop-and-market-flying-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में फ्लाइंग कार?: जापान की सुजुकी और स्काईड्राइव ने की साझेदारी, मिलकर बनाएंगे और बेचेंगे 'उड़ने वाली कारें'","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
भारत में फ्लाइंग कार?: जापान की सुजुकी और स्काईड्राइव ने की साझेदारी, मिलकर बनाएंगे और बेचेंगे 'उड़ने वाली कारें'
Tue, 22 Mar 2022 07:02 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 22 Mar 2022 07:02 PM IST
सार
जापान की वाहन निर्माता कंपनी Suzuki Motor Corp और 'फ्लाइंग कार' बनाने वाली फर्म SkyDrive Inc ने मंगलवार को एलान किया कि उन्होंने इलेक्ट्रिक, वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग एयरक्राफ्ट बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
जापान की 'उड़ने वाली कार'
- फोटो : PTI
विस्तार
जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Suzuki Motor Corp (सुजुकी मोटर कॉर्प) और 'फ्लाइंग कार' बनाने वाली फर्म SkyDrive Inc (स्काईड्राइव इंक) ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने इलेक्ट्रिक, वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग एयरक्राफ्ट के अनुसंधान, विकास और मार्केटिंग में टीम बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
एक साझा बयान में, दोनों कंपनियों ने कहा कि वे नए बाजार खोलने के लिए भी काम करेंगे। जिसमें शुरुआती तौर पर उनका ध्यान भारत पर होगा, जहां ऑटोमोबाइल बाजार की लगभग आधी हिस्सेदारी सुजुकी के पास है। सुजुकी ने रविवार को एलान किया कि वह इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरी के उत्पादन के लिए अपने भारतीय कारखाने में 104.4 अरब रुपये (1.37 अरब डॉलर) का निवेश करने की योजना बना रही है।
कंपनियों ने अपनी साझेदारी में निवेश के डिटेल्स का खुलासा नहीं किया, न ही उत्पादन के लिए किसी समय सीमा या लक्ष्य की रूपरेखा तैयार की। 2018 में स्थापित, टोक्यो-मुख्यालय स्काईड्राइव अपने मुख्य शेयरधारकों के बीच ट्रेडिंग हाउस इटोचु कॉर्प, टेक फर्म एनईसी कॉर्प और ऊर्जा कंपनी एनोस होल्डिंग्स इंक की एक इकाई जैसे जापान के बड़े व्यवसायों की गणना करता है।
विज्ञापन
इसकी वेबसाइट के अनुसार, 2020 में इसने सीरीज बी फंड्स में कुल 5.1 बिलियन येन (42 मिलियन डॉलर) (करीब 3 अरब 22 करोड़ रुपये) जुटाए। स्काईड्राइव इस समय फुल स्केल पर उत्पादन की योजना के साथ एक कॉम्पैक्ट, दो-सीटिंग इलेक्ट्रिक-पावर्ड फ्लाइंग कार के विकास में लगी हुई है।
बयान में यह नहीं बताया गया है कि सुजुकी इस खास वाहन पर काम करेगी या नहीं। कंपनी कार्गो ड्रोन भी विकसित कर रही है। कंपनी का लक्ष्य साल 2025 में ओसाका में 'फ्लाइंग कार' सर्विस शुरू करना है। जापानी शहर ओसाका 2025 में वर्ल्ड एक्सपो की मेजबानी करने वाला है।
बयान में कहा गया है कि सुजुकी के लिए यह साझेदारी ऑटोमोबाइल, मोटरसाइकिल और आउटबोर्ड मोटर्स के अलावा 'फ्लाइंग कारों' को चौथे मोबिलिटी व्यवसाय के रूप में शामिल करेगा।