फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   florida man gets 3 million dollars as compensation in a takata airbag blast case

Airbag Blast: टकाटा एयरबैग फटने से घायल युवक को मिला 25 करोड़ रुपये का मुआवजा, अब तक ले चुका है कई जानें

Tue, 06 May 2025 11:22 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 06 May 2025 11:22 AM IST
सार

Takata Airbag Blast Case: टकाटा कंपनी के एयरबैग फटने से अबतक कई लोगों की जानें गई हैं। हाल ही में फ्लोरिडा की एक अदाल ने टकाटा फटने से घायल एक व्यक्ति को 25 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का फैसला सुनाया है।

विज्ञापन
florida man gets 3 million dollars as compensation in a takata airbag blast case
टकाटा एयरबैग के कारण कई मौतें हुई हैं - फोटो : Citroen

विस्तार

फ्लोरिडा के मियामी में एक बड़ा फैसला सामने आया है। एक शख्स को कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर अदालत ने 3 मिलियन डॉलर (लगभग 25 करोड़ रुपये) का मुआवजा देने का आदेश सुनाया है। ये हादसा एक डिफेक्टिव यानी खराब एयरबैग के कारण हुआ था, जिसने मामूली टक्कर को जानलेवा बना दिया।
विज्ञापन


क्या है मामला?
यह घटना दिसंबर 2020 की है। जोस हर्नांडेज नाम का व्यक्ति मियामी में अपनी 2005 मॉडल होंडा सिविक चला रहा था। जैसे ही उसने बाईं ओर मुड़ने की कोशिश की, दूसरी कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज नहीं थी कि बड़ी चोट लगती, लेकिन गाड़ी में लगा टकाटा कंपनी का एयरबैग अचानक जोर से फट गया। इस धमाके में धातु का एक टुकड़ा सीधा हर्नांडेज़ के दाहिने हाथ में घुस गया और उन्हें गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


कंपनी पर मुकदमा और अदालत का फैसला
हर्नांडेज़ ने 2022 में टकाटा एयरबैग टॉर्ट मुआवजा ट्रस्ट फंड पर मुकदमा दर्ज किया था। यह ट्रस्ट टकाटा कंपनी की दिवालिया प्रक्रिया के बाद बनाया गया था, ताकि पीड़ितों को मुआवजा दिया जा सके। मियामी की जूरी ने हाल ही में फैसला सुनाते हुए हर्नांडेज के पक्ष में 3 मिलियन डॉलर का मुआवजा तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टकाटा एयरबैग्स में दिक्कत
टकाटा एयरबैग्स का इस्तेमाल दुनियाभर में कई कारों में किया गया था। इन एयरबैग्स को इन्फ्लेट करने में कंपनी अमोनियम नाइट्रेट नामक केमिकल का इस्तेमाल कर रही थी, जो समय के साथ गर्मी और नमी के कारण अस्थिर हो जाता है। इससे एयरबैग जरूरत से ज्यादा जोर से फट सकता है और इससे उसका मेटल केसिंग टूट कर धातु के बदल जाता है और पैसेंजर्स को नुकसान पहुंचा सकता है।


एयरबैग के कारण हुई कई मौतें
अमेरिका में अब तक टकाटा एयरबैग्स की वजह से कम से कम 28 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दुनियाभर में यह आंकड़ा 36 तक पहुंच चुका है। वहीं, 400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 2013 में टकाटा एयरबैग को लेकर बड़े पैमाने पर रिकॉल अभियान शुरू हुआ था, लेकिन इसके बावजूद कई गाड़ियों में ये एयरबैग अब भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed