फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ferrato Defy 22 Electric Scooter Launched at Bharat Mobility Global Expo 2025 Know Price Range Features Detail

Bharat Mobility Global Expo 2025: फेरेटो डेफी 22 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 80 किमी है रेंज, जानें फीचर्स

Mon, 20 Jan 2025 04:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 04:06 PM IST
सार

OPG Mobility (ओपीजी मोबिलिटी) ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में Ferrato DEFY 22 (फेरेटो डेफी 22) इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के साथ अपने लाइनअप का विस्तार किया है।

विज्ञापन
Ferrato Defy 22 Electric Scooter Launched at Bharat Mobility Global Expo 2025 Know Price Range Features Detail
Ferrato Defy 22 Electric Scooter - फोटो : OPG Mobility

विस्तार

OPG Mobility (ओपीजी मोबिलिटी), जिसे पहले Okaya EV (ओकाया ईवी) के नाम से जाना जाता था, ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में Ferrato DEFY 22 (फेरेटो डेफी 22) इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के साथ अपने लाइनअप का विस्तार किया है। इस मॉडल की शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये, एक्स-शोरूम से कम रखी गई है। जबकि 499 रुपये की मामूली बुकिंग राशि के साथ इसकी प्री-बुकिंग चालू है। 
विज्ञापन

फेरेटो डेफी 22: लुक और डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो, स्कूटर में साइड पैनल पर कंपनी की बैजिंग के साथ एक शार्प, एक्सटेंडेड फ्रंट एप्रन और एक हेक्सागोनल एलईडी हेडलैंप है। अन्य प्रमुख हाइलाइट्स में डुअल-लेवल फ्लोरबोर्ड, साइड पैनल पर शार्प लाइन्स, एक सिंगल-पीस ग्रैब रेल और एक स्लीक टेललैंप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलर ऑप्शन
DEFY 22 सात डुअल टोन कलर ऑप्शन के साथ आता है। जिसमें शैम्पेन क्रीम, ब्लैक फायर, कोस्टल आइवरी, यूनिटी व्हाइट, रेसिलिएंस ब्लैक, डव ग्रे और मैट ग्रीन जैसे रंग शामिल हैं।
विज्ञापन

मोटर और स्पीड
फेरेटो डेफी 22 में 1.2 kWh की मोटर लगी है, जिससे यह 70 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर लेता है। फुल चार्ज बैटरी पर, यह मॉडल ICAT-प्रमाणित 80 किमी की रेंज देता है। बैटरी पैक की बात करें तो इसमें 2.2 kWh की LFP बैटरी है। मॉडल में तीन राइडिंग मोड हैं: इको, सिटी और स्पोर्ट्स।

फीचर्स
स्कूटर 12 इंच के अलॉय व्हील पर चलता है और इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है। जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन और म्यूजिक सहित संबंधित फीचर्स प्रदान करता है। 

ब्रेकिंग और सस्पेंशन
सस्पेंशन ड्यूटी के लिए, मॉडल में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर हैं। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलता है, जिसमें CBS का फीचर मिलता है। यह इसे भारत में उन कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक बनाता है, जो दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक प्रदान करते हैं। इसके अलावा, स्कूटर में 25-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed