फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ferrari’s First EV 'Luce' Faces Massive Backlash Online, Netizens Troll Jony Ive’s Design

Ferrari Luce: फेरारी ने बनाई अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, डिजाइन देखकर लोग बोले- 'ये क्या बना दिया भाई?'

Wed, 27 May 2026 10:55 AM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Wed, 27 May 2026 10:55 AM IST
सार

People Trolling Ferrari Luce Design: फेरारी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लूच (Luce) को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इसे पूर्व एपल डिजाइनर जॉनी आइव (Jony Ive) की कंपनी LoveFrom ने डिजाइन किया है। हालांकि, लॉन्च के तुरंत बाद ही इस ईवी के डिजाइन को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त आलोचना शुरू हो गई। कई यूजर्स ने इसे 'बदसूरत' और 'एक मजाक' तक कह दिया। 1,050cv पावर, 530km रेंज और 310km/h टॉप स्पीड जैसी दमदार स्पेसिफिकेशंस के बावजूद फेरारी लूच का नया डिजाइन लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
Ferrari’s First EV 'Luce' Faces Massive Backlash Online, Netizens Troll Jony Ive’s Design
फेरारी लूच - फोटो : फेरारी

विस्तार

People Trolling Ferrari Luce Design: फेरारी ने अपनी पहली फुल-इलेक्ट्रिक कार 'Ferrari Luce' से पर्दा उठा दिया है। कंपनी को इसे बनाने में करीब पांच साल लगे, लेकिन लॉन्च होते ही यह कार विवादों में आ गई है। वजह इसकी स्पीड या परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि इसका डिजाइन है।

विज्ञापन


फेरारी अपने स्पोर्टी डिजाइन के लिए जानी जाती है और इसी को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने एपल के पूर्व डिजाइन चीफ जॉनी आइव (Jony Ive) को रखा था। लेकिन इसके सामने आने के बाद लोगों को इसका डिजाइन कुछ खास रास नहीं आया है। सोशल मीडिया पर इस कार को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है और लोग इसे फेरारी के नाम पर एक 'मजाक' बता रहे हैं।

विज्ञापन


एपल के पूर्व डिजाइनर ने किया है डिजाइन

फेरारी की इस पहली ईवी को 'LoveFrom' ने डिजाइन किया है। यह वही कंपनी है जिसे एपल के पूर्व डिजाइन चीफ जॉनी आइव और इंडस्ट्रियल डिजाइनर मार्क न्यूसन मिलकर चलाते हैं। पारंपरिक फेरारी कारों से उलट, Luce का डिजाइन बिल्कुल अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पीछे की तरफ खुलने वाले दरवाजे और हैचबैक जैसा रियर सेक्शन दिया गया है। यह 5-सीटर कार है, जो फेरारी की स्पोर्टी इमेज से काफी अलग दिखती है। इसके केबिन डिजाइन को लेकर जॉनी आइव का कहना है कि उन्होंने फिजिकल और डिजिटल डिस्प्ले का एक बेहतर कॉम्बिनेशन देने की कोशिश की है।


सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं लोग

इंटरनेट पर ऑटोमोबाइल फैंस को फेरारी का यह नया अवतार बिल्कुल पसंद नहीं आया। लोग इसके डिजाइन को बदसूरत और घटिया बता रहे हैं। डिस्कशन प्लेटफॉर्म रेडिट और सोशल मीडिया एक्स पर यूजर्स जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। कुछ लोगों ने तो एआई की मदद से यह तक दिखा दिया कि उनके हिसाब से असली इलेक्ट्रिक फेरारी कैसी दिखनी चाहिए थी।


यूजर्स के कुछ ऐसे रिएक्शन सामने आ रहे हैं:

  • एक यूजर ने लिखा, "बधाई हो फेरारी, आपने हमारी उम्मीद से भी ज्यादा बदसूरत कार बना दी है।"
  • एक अन्य कमेंट में कहा गया, "यह मैंने अब तक की सबसे फीकी और बदसूरत कार देखी है। यह रोब्लॉक्स गेम के किसी ग्राफिक जैसी लग रही है।"
  • कई लोगों को लगा कि जॉनी आइव ने एपल वाली मिनिमलिस्ट थीम यहां जबरदस्ती थोप दी है। एक यूजर ने लिखा, "फेरारी ने आइव को पूरी छूट दे दी और यह उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।"
  • एक बहुत ही पॉपुलर कमेंट था- "अगर यह 65 हजार डॉलर की ह्यूंदै होती, तो बुरा नहीं था... लेकिन 6.5 लाख डॉलर की फेरारी के तौर पर यह एक भद्दा मजाक है।"


लुक से इतर, पावर और परफॉर्मेंस में कैसी है Luce?

डिजाइन को लेकर भले ही आलोचना हो रही हो, लेकिन फेरारी ने इस कार की पावर और परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं छोड़ी है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के मामले में Luce काफी दमदार नजर आती है। इसमें हर पहिए पर एक-एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो चारों मोटर मिलकर कुल 1,050cv की जबरदस्त पावर पैदा करते हैं। कार की स्पीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह सिर्फ 2.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 310 किमी/घंटा है।

इतनी पावर को संभालने के लिए इसमें 800V आर्किटेक्चर वाला 122kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 530 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है। इसकी मोटरों की कार्यक्षमता भी काफी हाई है, जहां फ्रंट मोटर 210kW और रियर मोटर 620kW की पावर देते हैं। ये मोटर 30,000rpm तक घूमने में सक्षम हैं और एक सेकंड से भी कम समय में अपनी पीक परफॉर्मेंस तक पहुंच सकते हैं।

केबिन के अंदर भी फेरारी ने प्रीमियम अनुभव देने की कोशिश की है। इसमें 3,000W का 21-स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो काफी लाउड है। इसके अलावा, डैशबोर्ड पर एक खास मैकेनिकल क्रोनोग्राफ से प्रेरित घड़ी लगाई गई है, जो स्टॉपवॉच और कंपास दोनों की तरह काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed