Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Father-Son Duo Set Three Guinness World Records With Mini Cooper Stunts Dad Donates Record-Breaking Car

मिनी कूपर के साथ पिता-पुत्र ने बनाए तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड: पिता ने रिकॉर्ड बनाने वाली कार भी की दान

Sat, 21 Nov 2026 07:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 21 Nov 2026 07:38 PM IST
सार

  • ब्रिटेन में एक पिता और उनके 11 वर्षीय बेटे ने कारों और मोटरस्पोर्ट के प्रति अपने साझा जुनून को तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में बदल दिया।
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड समारोह के दौरान स्टंट ड्राइवर एलास्टेयर मॉफैट और उनके बेटे विलियम ने अलग-अलग और संयुक्त रूप से रिकॉर्ड अपने नाम किए।

विज्ञापन
Father-Son Duo Set Three Guinness World Records With Mini Cooper Stunts Dad Donates Record-Breaking Car
Guinness World Records - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ब्रिटेन के एक मशहूर स्टंट ड्राइवर और उनके 11 वर्षीय बेटे ने कारों और मोटरस्पोर्ट के प्रति अपने साझा जुनून को एक ऐतिहासिक पारिवारिक उपलब्धि में बदल दिया है। 19 नवंबर 2026 को वार्षिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स डे समारोह के दौरान एलेस्टेयर मोफट और उनके बेटे विलियम ने मिलकर तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए। 

विज्ञापन
लंदन के 'द ओ2' के बाहर आयोजित इस रोमांचक कार्यक्रम में एलेस्टेयर ने दो पहियों पर मिनी कूपर पार्क करके अपनी सटीक ड्राइविंग का लोहा मनवाया। वहीं उनके बेटे विलियम ने ड्रिफ्ट कार्ट में महज 17.14 सेकंड में लगातार 10 डोनट्स पूरे किए। इसके अलावा, दोनों ने साथ मिलकर सिंक्रोनाइज्ड पैरेलल-पार्किंग स्टंट के जरिए अपना पहला संयुक्त रिकॉर्ड भी बनाया। इन उपलब्धियों के बाद एलेस्टेयर ने वह खास मिनी कूपर कार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लंदन को दान कर दी, जिससे उन्होंने अपने चार विश्व रिकॉर्ड तोड़े थे। 
विज्ञापन

 

दोपहियों पर Mini Cooper पार्क करके कौन-सा अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया?

अनुभवी स्टंट ड्राइवर और कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के विजेता एलेस्टेयर मोफट ने दो पहियों पर कार चलाते हुए सबसे तंग जगह में पैरेलल पार्किंग करने की चुनौती स्वीकार की:
विज्ञापन
विज्ञापन
  • सिर्फ 6.53 मीटर का संयुक्त अंतर: लंदन में The O2 के बाहर मोफट ने अपनी Mini Cooper को दो पहियों पर संतुलित करते हुए एक संकरी पार्किंग जगह में उतारा। जिसमें दोनों तरफ खड़े वाहनों के बीच कुल मिलाकर मात्र 6.53 मीटर का अंतर बचा। दो पहियों की स्थिति से कार को नीचे उतारकर पार्किंग पूरी करने के लिए अत्यधिक नियंत्रण और सटीक संतुलन की आवश्यकता थी।

  • मोफट का उत्साह: इस स्टंट के पीछे का विचार साझा करते हुए मोफट ने कहा, "मेरे पास पैरेलल पार्क रिकॉर्ड्स का पूरा सेट है और मैं दो पहियों पर ड्राइविंग करने में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हूं, इसलिए मैंने सोचा कि दोनों को मिलाकर इसे और भी शानदार बनाया जाए। सिर्फ हैंडब्रेक टर्न लेने के बजाय, मैं दो पहियों पर आया और कार को नीचे उतार दिया- और वह भी सीधे The O2 के सामने!"

 

विलियम ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए कैसे रचा इतिहास?

एक तरफ जहां पिता दो पहियों पर कार संभाल रहे थे, वहीं 11 साल के विलियम मोफट ने ड्रिफ्ट कार्ट में अपना व्यक्तिगत विश्व रिकॉर्ड बनाया:
  • 17.14 सेकंड में 10 डोनट्स: विलियम ने ड्रिफ्ट कार्ट में लगातार 10 डोनट्स (गोलाकार चक्कर) महज 17.14 सेकंड में पूरे कर सबसे तेज समय का विश्व रिकॉर्ड कायम किया।

  • पिता से आगे निकलने की चाहत: अपने पिता से प्रेरित विलियम ने कहा, "मैं वास्तव में अपने पिता से प्रेरित हूं। मैं उनके सभी रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं और उनसे ज्यादा रिकॉर्ड बनाना चाहता हूं!" अन्य युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें और कभी हार न मानें, तो आप भी विश्व रिकॉर्ड धारक बन सकते हैं।

 

पिता और पुत्र की जोड़ी ने अपना पहला संयुक्त गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कैसे हासिल किया?

व्यक्तिगत सफलताओं के बाद दोनों ने सबसे तंग मिरर्ड पैरेलल पार्क के लिए हाथ मिलाया:
  • मात्र 210 सेंटीमीटर की दूरी: विलियम ने ड्यूल कंट्रोल से लैस एक क्लासिक सफेद मिनी चलाई, जबकि एलेस्टेयर ने पिलर-बॉक्स लाल मिनी को संभाला। दोनों कारों को एक साथ समानांतर पार्किंग स्थिति में लाया गया। जिसमें उनके बीच केवल 210 सेंटीमीटर का अंतर बचा।

  • 11 साल पुरानी भावुक याद: एलेस्टेयर ने याद किया कि पिछली बार उन्होंने 11 साल पहले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स डे में हिस्सा लिया था। जब विलियम एक बेबी कार्ट में बैठकर अपने पिता को रिकॉर्ड बनाते देख रहे थे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि आज बेटे को अपने साथ रिकॉर्ड बनाते देखना बेहद खास है और अब कमान अगली पीढ़ी को सौंपने का समय आ गया है।

 

रिकॉर्ड तोड़ने वाली Mini Cooper को कहां प्रदर्शित किया जाएगा?

एलेस्टेयर द्वारा दान की गई यह ऐतिहासिक Mini Cooper अब आम दर्शकों के देखने के लिए उपलब्ध होगी। इसे 24 जनवरी 2027 को लंदन के The O2 में खुलने वाले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के नए स्थायी मनोरंजन केंद्र में प्रदर्शित किया जाएगा। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक विल मुनफोर्ड ने कहा कि कारों से लेकर कार्टव्हील तक, इस साल के रिकॉर्ड लोगों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करते हैं और 2027 में खुलने वाले इस नए केंद्र में आगंतुक खुद भी रिकॉर्ड तोड़ने का प्रयास कर सकेंगे।


2026 में दुनिया भर में और कौन-से बड़े रिकॉर्ड बने?

गौरतलब है कि 2004 में बेस्ट-सेलिंग बुक बनने का जश्न मनाने के लिए शुरू किए गए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स डे के 2026 संस्करण में दुनिया भर में कई अन्य अद्भुत रिकॉर्ड भी बने:
  • अमेरिका और दुबई: अमेरिका में पेंटर डेविड गैरीबाल्डी ने 43.5 सेकंड में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की पेंटिंग बनाई। वहीं दुबई में 777 ड्रिफ्टिंग टीम की 12 कारों ने एक ही घेरे में एक साथ डोनट्स किए और ड्रिफ्टिंग कार पर 28 सेकंड तक स्ट्रैडल ह्यूमन फ्लैग पोजीशन बनाए रखने का रिकॉर्ड भी बनाया।

  • चीन, जापान और इंडोनेशिया: चीन में 14 वर्षीय BMX राइडर लियू हाओरन ने 3.13 मीटर की ऊंचाई पर सबसे ऊंचा बाइसिकल बैकफ्लिप और लगातार 10 BMX फ्लेयर्स किए। जापान के 18 वर्षीय किरातो हिताका ने रस्सी कूदने में लगातार 39 क्विंटुपल अंडर, 11 सेक्स्टुपल अंडर और 2 सेप्टुपल अंडर के रिकॉर्ड बनाए> जबकि इंडोनेशिया के तिजी प्रह्युदी मुदजोनो ने फ्लिप-फ्लॉप पहनकर एक मिनट में 249 बार रस्सी कूदने का कारनामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed