फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   FASTag New Rules 2024 in Hindi Know Details

FASTag New Rules: फास्टैग के नए नियम एक अगस्त से होंगे लागू, जानें जरूरी बातें

Tue, 30 Jul 2024 07:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 30 Jul 2024 07:19 PM IST
सार

फास्टैग में बदलाव लाने और टोल प्लाजा पर भीड़ कम करने के लिए नए फास्टैग नियम 1 अगस्त से लागू होने जा रहे हैं।

विज्ञापन
FASTag New Rules 2024 in Hindi Know Details
Toll Plaza - फोटो : PTI

विस्तार

फास्टैग में बदलाव लाने और टोल प्लाजा पर भीड़ कम करने के लिए नए फास्टैग नियम 1 अगस्त से लागू होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें खास तौर पर फास्टैग के लिए केवाईसी की जरूरत पर जोर दिया गया है, जो 1 अगस्त से अनिवार्य हो जाएगा। हालांकि कई नियम पहले से ही लागू हैं, लेकिन फास्टैग के लिए नया केवाईसी जरूरी है।

फास्टैग केवाईसी
फास्टैग के नए नियमों के मुताबिक, केवाईसी 31 अक्तूबर तक पूरी करनी होगी।

फास्टैग सेवा देने वाली कंपनियों को 31 अक्तूबर तक तीन से पांच साल पहले जारी किए गए सभी फास्टैग के लिए केवाईसी पूरी करनी होगी, जिसकी शुरुआत 1 अगस्त से होगी। फास्टैग ग्राहकों को इस दौरान एनपीसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपना केवाईसी अपडेट कराना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने वाहन मालिकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट
1 अगस्त से कंपनियों को एनपीसीआई के नियमों का पालन करना होगा। जिसमें तीन से पांच साल पुराने फास्टैग के लिए केवाईसी अपडेट करना और पांच साल से ज्यादा पुराने फास्टैग को 31 अक्तूबर तक बदलना शामिल है। वाहन मालिकों के लिए जरूरी है कि वे 31 अक्तूबर, 2024 तक अपना केवाईसी पूरा कर लें। 
विज्ञापन

1 अगस्त से लागू नए नियम
  • 5 साल पुराने फास्टैग का बदलाव
  • 3 साल पुराने फास्टैग के लिए केवाईसी अपडेट
  • फास्टैग से वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर लिंक करना
  • नई गाड़ी खरीदने के 90 दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन नंबर अपडेट करना
  • फास्टैग प्रदाताओं को अपने डेटाबेस को वेरिफाई करना होगा
  • कार के आगे और साइड की साफ तस्वीरें अपलोड करना
  • फास्टैग को मोबाइल नंबर से लिंक करना होगा
  • 31 अक्तूबर, 2024 तक केवाईसी की जरूरतें पूरी करना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed