फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   EVeium EV United Arab Emirates-based META4 Group's auto arm Ellysium Automotives launches its EV two-wheeler brand in India EVeium, plans to launch three electric scooters in India within a month

EVeium: भारत में नया ईवी दोपहिया ब्रांड ईवीयम लॉन्च, महीने भर में उतारेगी तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर

Wed, 22 Jun 2022 02:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 22 Jun 2022 02:38 PM IST
सार

संयुक्त अरब अमीरात स्थित समूह कंपनी META4 Group (मेटा4 समूह) की ऑटोमोबाइल शाखा Ellysium Automotives (एलीसियम ऑटोमोटिव्स) ने भारत में अपने ईवी दोपहिया ब्रांड EVeium (ईवीयम) को लॉन्च करने का एलान किया है।

विज्ञापन
EVeium EV United Arab Emirates-based META4 Group's auto arm Ellysium Automotives launches its EV two-wheeler brand in India EVeium, plans to launch three electric scooters in India within a month
EVeium Logo - फोटो : EVeium

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात स्थित समूह कंपनी META4 Group (मेटा4 समूह) की ऑटोमोबाइल शाखा Ellysium Automotives (एलीसियम ऑटोमोटिव्स) ने भारत में अपने ईवी दोपहिया ब्रांड EVeium (ईवीयम) को लॉन्च करने का एलान किया है। ईवीयम देश में एक महीने के भीतर 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


तेलंगाना में प्लांट
ईवीयम पूरी तरह से मेड-इन-इंडिया ब्रांड होगा, जिसमें ईवीयम के सभी स्कूटर मेटा4 समूह के Voltly Energy (वोल्टी इनर्जी) मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में बनाए जाएंगे। वोल्टी इनर्जी ने हाल ही में तेलंगाना सरकार के साथ तेलंगाना के जहीराबाद में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए डेडिकेटेड मैन्युफेक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए 15 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।  ब्रांड ने प्लांट लगाने के लिए 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करने की योजना बनाई है, जो इस वित्तीय वर्ष के आखिर तक काम करना शुरू कर देगा। 
विज्ञापन


वन मोटो से तोड़ा नाता
इससे पहले एलीसियम ऑटोमोटिव्स भारत में ब्रिटिश ईवी टू-व्हीलर ब्रांड वन मोटो को बढ़ावा देता था, लेकिन कथित तौर पर एलीसियम ऑटोमोटिव्स को ब्रिटिश मोबिलिटी कंपनी से अपेक्षित समर्थन नहीं मिला, और इसका नतीजा है कि इसने ब्रिटिश ब्रांड के साथ अपना जुड़ाव खत्म कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीयम ने वित्त वर्ष 2022-23 में अपने प्रारंभिक विस्तार योजना के एक भाग के रूप में पहले ही डीलरों को शामिल करना शुरू कर दिया है और वित्तीय वर्ष के आखिर तक महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अपनी मौजूदगी दर्ज करांगे। 

EVeium EV United Arab Emirates-based META4 Group's auto arm Ellysium Automotives launches its EV two-wheeler brand in India EVeium, plans to launch three electric scooters in India within a month
EVeium Logo - फोटो : EVeium
लाएगी ईवी की बड़ी रेंज
ईवीयम यूजर्स को इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक साइकिल, इलेक्ट्रिक बाइक सहित ईवी की बड़ी रेंज देने की दिशा में काम करेगा। मौजूदा परिदृश्य को समझते हुए, जहां इस क्षेत्र में कई नए स्टार्ट आ रहे हैं, स्थानीयकरण का स्तर अभी भी कम है। भारत सरकार के "पंचामृत" दृष्टिकोण के साथ ई-मोबिलिटी मिशन को आगे बढ़ाने में सक्षम होने के लिए एलीसियम ऑटोमोटिव्स ने 100 प्रतिशत भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल उद्यम का शुभारंभ किया। ईवीयम अपना टेलीमैटिक्स ऐप प्रदान करेगा जो डिजी लॉकर, नजदीकी चार्जिंग स्टेशन की जगह, जियो-फेंसिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। 

मेटा4 के ग्रुप सीईओ मुजम्मिल रियाज ने कहा, "हमारा लक्ष्य भारतीय नियामक प्राधिकरण द्वारा निर्धारित फेम2 अनुमोदनों के अनुसार भारतीय ग्राहकों के लिए किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करना है। बाजार में कई इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड ऐसे उत्पाद लॉन्च कर रहे हैं जो इलेक्ट्रिक वाहनों की नकारात्मक छवि में योगदान करते हैं। एक पेशेवर और कुशल टीम के साथ हम सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरे इलेक्ट्रिक वाहनों की सवारी करने के बारे में भारतीय सोच में सुधार करने के लिए तैयार हैं।"

ईवीयम के बिक्री और विपणन उपाध्यक्ष श्री आदित्य रेड्डी ने कहा, "वैश्विक ईंधन मूल्य में मुद्रास्फीति और पर्यावरण संरक्षण जागरूकता में बढ़ोतरी के साथ, भारत में अपना ई-मोबिलिटी ब्रांड ईवीयम को लॉन्च करना एक रणनीतिकार का सपना है। हम देश की मूल्य स्थिति और गतिशीलता में प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर रहे हैं। इसके अलावा, हम फुल मेड-इन-इंडिया उत्पाद बनाने का इरादा रखते हैं जो भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक ब्रांड को गुणवत्ता नियंत्रण और प्रौद्योगिकी में मदद करेगा।" 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed