{"_id":"627a6a0039224f013c6f13bc","slug":"ev-fire-incidents-in-india-electric-scooter-fire-news-electric-vehicle-fire-incidents-electric-two-wheeler-vehicle-battery-explodes-in-karimnagar-district-telangana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EV Fire: तेलंगाना में एक और इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बैटरी फटी, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Fire: तेलंगाना में एक और इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बैटरी फटी, कोई हताहत नहीं
Tue, 10 May 2022 07:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 10 May 2022 07:04 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में आग लगने की घटनाएं लगातार सुर्खियां बन रही हैं। ताजा मामला तेलंगाना में करीमनगर जिले के रामादुगु मंडल का है।
विज्ञापन
Pure EV Scooter Fire
- फोटो : For Reference Only
विस्तार
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में आग लगने की घटनाएं लगातार सुर्खियां बन रही हैं। ताजा मामला तेलंगाना में करीमनगर जिले के रामादुगु मंडल का है। यहां एक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बैटरी फटने की एक और घटना सामने आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। विस्फोट रविवार रात रामचंद्रपुर गांव में उस समय हुआ जब इलेक्ट्रिक वाहन के मालिक ने दोपहिया वाहन को चार्जिंग के लिए अपने घर के बाहर रखा था, तभी अचानक बैटरी फट गई। पुलिस ने कहा कि आग लगने की वजह से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन के कुछ हिस्से जल गए।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। विस्फोट रविवार रात रामचंद्रपुर गांव में उस समय हुआ जब इलेक्ट्रिक वाहन के मालिक ने दोपहिया वाहन को चार्जिंग के लिए अपने घर के बाहर रखा था, तभी अचानक बैटरी फट गई। पुलिस ने कहा कि आग लगने की वजह से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन के कुछ हिस्से जल गए।
विज्ञापन
EV Fire in Nashik
- फोटो : Twitter
यह घटना पिछले कुछ महीनों में हुई इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाओं में जुड़ गई है। अब तक ओला इलेक्ट्रिक, ओकिनावा, प्योर ईवी और जितेंद्र ईवी स्कूटर जैसे इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। इस महीने की शुरुआत में, तमिलनाडु के होसुर में ईवी में आग लगने की एक और घटना सामने आई थी, जहां ईवी के मालिक ने सीट के नीचे से आग निकलता देख वाहन से छलांग लगा दी थी।
ओला इलेक्ट्रिक S1 Pro स्कूटर में लगी आग (फाइल)
- फोटो : For Reference Only
इस तरह की आग की घटनाओं को रोकने के लिए ओला इलेक्ट्रिक ने अप्रैल में 1,441 इलेक्ट्रिक स्कूटर को वापस मंगाया था, ताकि कंपनी के सर्विस इंजीनियरों इनकी जांच करें। एक पिछली रिपोर्ट में कहा गया था कि ये वापस मंगाए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर सभी बैटरी सिस्टम, थर्मल और साथ ही सेफ्टी सिस्टम में पूरी तरह से जांच से गुजरेंगे। ओकिनावा ऑटोटेक ने भी इलेक्ट्रिक स्कूटरों की 3,000 से ज्यादा यूनिट्स को वापस मंगाया, जबकि प्योर ईवी ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की लगभग 2,000 यूनिट्स को वापस मंगाया।
e scooter fire incident news
- फोटो : social media
इस महीने की शुरुआत में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव गिरिधर अरमाने ने कहा कि ईवी में आग लगने की हर घटना की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा था कि विशेषज्ञों का एक पैनल गठित किया गया है जो इलेक्ट्रिक वाहनों में हुए धमाकों की जांच करेगा। हालांकि, इसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी कहा था कि इस प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाली ईवी कंपनियों को दंडित किया जाएगा।