फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   European Union imposes extra duties on imported Chinese electric cars draws rebuke from China

Chinese EV: यूरोपीय संघ ने चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगाया भारी शुल्क, बीजिंग ने लगाई फटकार

Thu, 13 Jun 2024 05:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 13 Jun 2024 05:02 PM IST
सार

यूरोपीय संघ द्वारा चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगाया गया भारी शुल्क, ऐसे समय में लगाया गया है, जब यूरोपीय संघ के वाहन निर्माताओं को चीनी प्रतिद्वंद्वियों की ओर से कम लागत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों की बाढ़ से चुनौती मिल रही है।

विज्ञापन
European Union imposes extra duties on imported Chinese electric cars draws rebuke from China
Electric Car - फोटो : istock

विस्तार

यूरोपीय आयोग ने कहा है कि वह जुलाई से आयातित चीनी इलेक्ट्रिक कारों पर 38.1 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क लगाएगा। इस कदम से चीन के प्रतिशोध का खतरा है, जिसने बुधवार को कहा था कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए कदम उठाएगा।
विज्ञापन


वाशिंगटन द्वारा चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर शुल्क (टैरिफ) को चार गुना बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने की योजना की घोषणा के एक महीने से भी कम समय में, बेल्जियम ने कहा कि वह अतिरिक्त सब्सिडी का मुकाबला BYD के लिए 17.4 प्रतिशत से लेकर SAIC के लिए 38.1 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्कों के साथ करेगा। जो कि स्टैंडर्ड 10 प्रतिशत कार शुल्क के अतिरिक्त होगा। 
विज्ञापन

रॉयटर्स की 2023 के यूरोपीय संघ के व्यापार आंकड़ों के आधार पर गणना के अनुसार, यह कार निर्माताओं के लिए अरबों यूरो की अतिरिक्त लागत के बराबर है। ऐसे समय में जब वे घरेलू बाजार में धीमी मांग और गिरती कीमतों से जूझ रहे हैं।

यूरोपीय वाहन निर्माता, इस बीच, चीनी प्रतिद्वंद्वियों से कम लागत वाली इलेक्ट्रिक वाहनों की आमद से चुनौती का सामना कर रहे हैं। आयोग का अनुमान है कि यूरोपीय संघ के बाजार में उनकी हिस्सेदारी 2019 में 1 प्रतिशत से भी कम थी, जो बढ़कर 8 प्रतिशत हो गई है और 2025 में 15 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। उनका कहना है कि चीन में बनी ईवी की कीमतें आम तौर पर यूरोपीय संघ द्वारा बनाए गए मॉडलों से 20 प्रतिशत कम होती हैं।

कैपिटल इकोनॉमिक्स के मुख्य यूरोप अर्थशास्त्री एंड्रयू केनिंगम ने कहा कि यूरोपीय संघ का फैसले उसकी व्यापार नीति में एक बड़े बदलाव को दर्शाता है। क्योंकि हालांकि यह अक्सर चीन के खिलाफ व्यापार सुरक्षा का इस्तेमाल करता था, लेकिन उसने ऐसा किसी ऐसे महत्वपूर्ण उद्योग के लिए नहीं किया था।

यूरोपीय नीति निर्माता एक दशक पहले सोलर पैनलों के साथ हुई घटना को दोहराने से बचना चाहते हैं। जब यूरोपीय संघ ने चीनी आयात को रोकने के लिए सिर्फ सीमित कार्रवाई की थी। और कई यूरोपीय निर्माता ध्वस्त हो गए थे। यूरोपीय संघ ने पिछले साल अक्तूबर में चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों में सब्सिडी विरोधी जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

यूरोप के कुछ सबसे बड़े कार निर्माताओं के शेयर, जो चीन में अपनी बिक्री से एक बड़ा हिस्सा हासिल करते हैं, चीनी प्रतिशोध की आशंका से गिर गए। बीएमडब्ल्यू जैसी कुछ कंपनियों को अब चीन में बने और यूरोप में बेचे जाने वाले अपने इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी शुल्क लगाना होगा।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि यूरोपीय संघ की जांच "संरक्षणवाद का एक विशिष्ट मामला" था और शुल्क चीन-यूरोपीय संघ के आर्थिक सहयोग और वैश्विक ऑटोमोबाइल उत्पादन और सप्लाई चेन की स्थिरता को नुकसान पहुंचाएगा।

उन्होंने कहा कि बीजिंग अपने वैध अधिकारों और हितों की "दृढ़ता से रक्षा" के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।

हालांकि, चीनी यात्री कार संघ (चाइनीज पैसेंजर कार एसोसिएशन) (CPCA, सीपीसीए) कम चिंतित लग रहा था।

सीपीसीए के महासचिव कुई डोंगशु ने कहा, "ईयू के प्रोविजनल टैरिफ मूल रूप से हमारी अपेक्षाओं के मुताबिक हैं, जो औसतन 20 प्रतिशत के आसपास हैं। जिसका अधिकांश चीनी कंपनियों पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।"

कुई ने कहा, "टेस्ला, गीली और बीवाईडी जैसी चीन निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्यात करने वाली कंपनियों के पास भविष्य में यूरोप में विकास की अपार संभावनाएं हैं।"

चीनी ईवी निर्माता और आपूर्तिकर्ता भी यूरोपीय उत्पादन में निवेश करना शुरू कर रहे हैं, जिससे टैरिफ से बचा जा सकेगा।

क्या चीन जवाबी कार्रवाई करेगा?
चीन ने अप्रैल में एक कानून पारित किया ताकि, अगर अमेरिका या यूरोपीय संघ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के निर्यात पर शुल्क लगाते हैं तो, वह उसका मजबूती से मुकाबला कर सके।

इसने पहले ही ज्यादातर फ्रांसीसी निर्मित ब्रांडी के आयात की एक एंटी-डंपिंग जांच शुरू कर दी है। और फ्रांसीसी कॉन्यैक उत्पादक इलेक्ट्रिक वाहनों पर शुल्क के प्रतिशोध को लेकर "बहुत" चिंतित हैं। एक व्यापार निकाय ने बुधवार को कहा।

यूरोपीय संघ के प्रोविजनल शुल्क 4 जुलाई तक लागू होने वाले हैं, जबकि जांच 2 नवंबर तक जारी रहने वाली है। जब आम तौर पर पांच साल के लिए निश्चित शुल्क लगाए जा सकते हैं।

आयोग ने कहा कि वह उन कंपनियों के लिए अतिरिक्त 21 प्रतिशत का शुल्क लागू करेगा जिन्हें जांच में सहयोग करने वाला माना जाता है। और उन कंपनियों के लिए 38.1 प्रतिशत का शुल्क लगाएगा जिन्होंने सहयोग नहीं किया। इंडिकेटिव टैरिफ (संकेतक शुल्क) विश्लेषकों की 10 से 25 प्रतिशत के बीच की अपेक्षाओं से ज्यादा हैं।

यूरोपीय आयोग ने कहा कि टेस्ला और बीएमडब्ल्यू जैसे पश्चिमी वाहन निर्माता जो चीन से यूरोप को कारों का निर्यात करते हैं, उन्हें सहयोग करने वाला माना जाता था। यह कहते हुए कि टेस्ला, जो वर्तमान में चीन से यूरोप को कारों का सबसे बड़ा निर्यातकर्ता है, उसने एक अलग कंपनी-विशिष्ट दर निर्धारित करने का अनुरोध किया है।

एक अधिकारी ने कहा, आयोग को अभी भी यह निर्धारित करना है कि क्या तीन महीने के लिए पूर्वव्यापी रूप से शुल्क लागू करना है।

ब्रसेल्स ने कहा कि उसने अपने निष्कर्षों पर चर्चा करने और पहचानी गई समस्याओं को हल करने के तरीकों का पता लगाने के लिए चीनी अधिकारियों से संपर्क किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, BYD ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। आयोग द्वारा जांच की गई दो अन्य कंपनियों SAIC और Geely और टेस्ला ने टिप्पणी के अनुरोधों का तुरंत जवाब नहीं दिया।

यूरोप की सबसे बड़ी कार निर्माता फॉक्सवैगन ने चेतावनी दी है कि शुल्कों के नकारात्मक प्रभाव किसी भी संभावित फायदे से ज्यादा होंगे। खासकर जर्मन मोटर वाहन उद्योग के लिए।

मर्सिडीज-बेंज ने कहा कि जर्मनी, जो कि एक निर्यातक राष्ट्र है, उसके लिए व्यापार के लिए बढ़ी हुई बाधाओं की जरूरत नहीं है। बीएमडब्ल्यू ने कहा कि प्लान किए गए ये टैरिफ "गलत रास्ता" है।

पहली तिमाही में जर्मन कार निर्माताओं की बिक्री में चीन का लगभग 30 प्रतिशत का योगदान रहा।

कुछ अर्थशास्त्रियों ने कहा कि अतिरिक्त शुल्कों का तात्कालिक प्रभाव आर्थिक रूप से बहुत कम होगा। यूरोपीय संघ ने अप्रैल में समाप्त होने वाले 12 महीनों में चीन से लगभग 440,000 इलेक्ट्रिक वाहनों का आयात किया। जिनकी कीमत 9 अरब यूरो (9.7 अरब डॉलर) या वाहनों पर घरेलू खर्च का लगभग 4 प्रतिशत है।

कील इंस्टीट्यूट फॉर द वर्ल्ड इकोनॉमी ने अनुमान लगाया है कि 20 प्रतिशत का टैरिफ, चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों के आयात को 25 प्रतिशत कम कर देगा। जोकि यूरोपीय संघ द्वारा लगाए जाने वाले औसत अतिरिक्त के आसपास है। यह काफी हद तक यूरोप में उच्च उत्पादन से ऑफसेट हो जाएगा। हालांकि यूरोपीय कार निर्माता जरूरी नहीं कि इस अंतर को भर पाएंगे। 

आरएचओ मोशन में ऑटोमोटिव रिसर्च के प्रमुख विल रॉबर्ट्स ने कहा कि चीनी निर्माताओं को टैरिफ के कुछ स्तरों को लाभ मार्जिन में समाहित करने में सक्षम होना चाहिए।

उन्होंने कहा, "आज की घोषणा से असली परीक्षा यह होगी कि क्या बीजिंग उसी तरह से जवाबी कार्रवाई करेगा या सौहार्दपूर्ण समाधान पर पहुंचेगा।"

इटली ने यूरोपीय संघ के फैसले का स्वागत किया। जबकि फ्रांसीसी कार लॉबी समूह पीएफए ने कहा कि आयोग को प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं के खिलाफ यूरोपीय हितों की रक्षा करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed