फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Elon musk’s Tesla sued a woman and won defamation case despite her parents were injured in Tesla car accident

Tesla: टेस्ला के खिलाफ बोलना पड़ा महंगा! कार हादसा में माता-पिता हुए घायल, लेकिन बेटी को भरना पड़ा हर्जाना

Wed, 12 Feb 2025 03:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 12 Feb 2025 03:53 PM IST
सार

टेस्ला ने एक चीनी महिला पर मुकदमा दायर किया और खरबों डॉलर की कंपनी को 23,000 डॉलर से अधिक का हर्जाना देने का आदेश दिया गया। क्योंकि उसने अपनी टेस्ला मॉडल 3 के कथित ब्रेक फेल होने की बात सार्वजनिक की थी। जिसके कारण कार दुर्घटना हुई और उसके माता-पिता घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Elon musk’s Tesla sued a woman and won defamation case despite her parents were injured in Tesla car accident
Tesla Electric Car - फोटो : Tesla

विस्तार

टेस्ला ने एक चीनी महिला पर मुकदमा दायर किया और खरबों डॉलर की कंपनी को 23,000 डॉलर से अधिक का हर्जाना देने का आदेश दिया गया। क्योंकि उसने अपनी टेस्ला मॉडल 3 के कथित ब्रेक फेल होने की बात सार्वजनिक की थी। जिसके कारण कार दुर्घटना हुई और उसके माता-पिता घायल हो गए थे।
विज्ञापन


झांग याझोउ अपने Tesla Model 3 (टेस्ला मॉडल 3) की यात्री सीट पर बैठी थीं, जब उन्होंने अपने पिता की घबराई हुई आवाज सुनी: "ब्रेक काम नहीं कर रहे!" रेड लाइट के पास, उनके पिता ने दो गाड़ियों को बचाने की कोशिश की। लेकिन एक एसयूवी और सेडान से टकराकर एक बड़े कंक्रीट बैरियर में जा भिड़े। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


आरोपों के बाद कानूनी कार्रवाई
हादसे के बाद, झांग को टेस्ला के खिलाफ बोलना महंगा पड़ गया। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कार की ब्रेक फेल की शिकायत की, जिसके कारण टेस्ला ने उन पर मानहानि का मुकदमा कर दिया – और केस जीत भी लिया। एक चीनी अदालत ने झांग को 23,000 डॉलर (लगभग 17 लाख रुपये) हर्जाने के रूप में टेस्ला को देने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ला की कानूनी रणनीति
झांग अकेली नहीं हैं, जिन पर टेस्ला ने मुकदमा किया है। पिछले चार वर्षों में, कम से कम छह चीनी कार मालिकों, छह ब्लॉगर्स और दो मीडिया संस्थानों के खिलाफ मुकदमे दायर किए गए। जिन्होंने टेस्ला के खिलाफ गुणवत्ता या तकनीकी खराबी की शिकायतें की थीं। टेस्ला ने इनमें से अधिकतर मुकदमे जीत लिए।

टेस्ला की चीन में मजबूत पकड़
चीन में टेस्ला को सरकार से भारी समर्थन मिला है। उसे कम ब्याज दरों पर लोन, टैक्स छूट और अन्य विशेष सुविधाएं हासिल हुई हैं। इसके अलावा, मीडिया को टेस्ला के खिलाफ नकारात्मक खबरें प्रकाशित करने से रोका गया है।

झांग की लड़ाई और हार
फरवरी 2021 में हुए इस हादसे में झांग के माता-पिता घायल हो गए। ट्रैफिक पुलिस ने हादसे का कारण झांग के पिता की गलती बताया। लेकिन झांग का मानना था कि टेस्ला की ब्रेक फेल हो गई थी। उन्होंने टेस्ला से कार का डेटा मांगा, लेकिन कंपनी ने मना कर दिया।

नाराज होकर झांग ने टेस्ला डीलरशिप के सामने अपने क्षतिग्रस्त वाहन पर "टेस्ला ब्रेक फेल" का बैनर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने ऑटो शो में भी प्रदर्शन किया, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Elon musk’s Tesla sued a woman and won defamation case despite her parents were injured in Tesla car accident
Elon Musk - फोटो : X
मानहानि के मामले में हार
झांग ने टेस्ला पर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए मानहानि का मुकदमा किया, लेकिन मुकदमा हार गईं। इसके बाद, टेस्ला ने उन पर 5 मिलियन युआन (लगभग 6.8 लाख डॉलर) की क्षति भरपाई का मुकदमा किया। मई 2024 में, एक शंघाई अदालत ने फैसला दिया कि झांग की सार्वजनिक टिप्पणियां असंगत थीं और उन्हें माफी मांगनी पड़ी।

न्याय प्रणाली और टेस्ला का प्रभाव
टेस्ला ने ग्राहकों द्वारा दर्ज कराए गए 81 मामलों में से 90 प्रतिशत से अधिक मुकदमे जीत लिए। विशेषज्ञों का मानना है कि टेस्ला को चीन में विशेष दर्जा मिला हुआ है, जिससे उपभोक्ताओं को न्याय पाना मुश्किल हो गया है।

मस्क और चीन सरकार का समर्थन
टेस्ला के मालिक एलन मस्क को चीन सरकार से महत्वपूर्ण समर्थन हासिल है। शंघाई में उनकी फैक्ट्री को विशेष सुविधाएं मिलीं, जिससे टेस्ला चीन में तेजी से बढ़ी।

नकारात्मक प्रभाव
मस्क की सत्ता तक पहुंच और टेस्ला का प्रभाव अमेरिकी सुरक्षा विशेषज्ञों को भी चिंतित कर रहा है। चीन में, टेस्ला से असंतुष्ट ग्राहकों और पत्रकारों को कानूनी धमकियों का सामना करना पड़ा है। टेस्ला ने कई मीडिया संगठनों और ब्लॉगर्स पर मुकदमे किए हैं, जिससे नकारात्मक कवरेज को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed