फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   electronic stability control or esc how to work and everything you need to know about it

Electronic Stability Control: कार में मिलने वाला ईएससी फीचर क्या है और कैसे करता है काम, जानें सबकुछ

Wed, 17 Apr 2024 01:07 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 17 Apr 2024 01:07 PM IST
सार

कार में मिलने वाला इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल फीचर एक ऑटोमेटिक सिस्टम है, इसे कार की स्टीयरिंग व्हील पर दिया जाता है। इसका काम ऑटोमेटिक कंप्यूटर कंट्रोल ब्रेकिंग और कठिन स्थिति में कार को नियंत्रित करने में ड्राइवर की मदद करता है। 

विज्ञापन
electronic stability control or esc how to work and everything you need to know about it
Car Driving - फोटो : iStock

विस्तार

ऑटोमोबाइल सेक्टर काफी अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है। आजकल बाजार में आने वाली कारों में सुरक्षा के बढ़िया फीचर्स के साथ दमदार और मॉर्डन खूबियां भी दी जा रही हैं। ऐसे में कारों में मिलने वाले एक फीचर का नाम है इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल यानी ईएससी। ईएससी फीचर को एयरबैग्स, एबीएस और ईबीडी की तरह ही कारों में शामिल किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस फीचर का इस्तेमाल आजकल एंट्री लेवल कारों में भी किया जा रहा है। नीचे जानिए इसकी पूरी डिटेल।

विज्ञापन

क्या है इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल यानी ईएससी

कार में मिलने वाला इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल फीचर एक ऑटोमैटिक सिस्टम है, जिसे कार की स्टीयरिंग व्हील पर दिया जाता है। इसका काम ऑटोमैटिक कंप्यूटर कंट्रोल ब्रेकिंग और कठिन स्थिति में कार को नियंत्रित करने में ड्राइवर की मदद करना है। साथ ही ये फीचर सड़क पर किसी वजह से कार से कंट्रोल हटने पर खुद ही गाड़ी को नियंत्रित करता है। ईएससी फीचर किसी मुश्किल मोड़ पर ड्राइवर की अच्छी मदद करता है। ये फीचर कार के टायरों को सड़क पर स्थिरता प्रदान करता है। इस फीचर को व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल यानी वीएससी के नाम से भी जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे काम करता है ईएससी फीचर

ईएससी फीचर इंजन थ्रोटल और कार के सभी पहियों के साथ ब्रेक को भी नियंत्रित करता है। ये फीचर कार के बाकी सेफ्टी फीचर्स की तरह ही गाड़ी के ऑन होते ही शुरू हो जाता है। ये फीचर कार के स्टीयरिंग व्हील की मॉनिटरिंग करता है। कुल मिलाकर कहे तो ये फीचर कार की सेफ्टी का पूरा ध्यान रखता है। इस फीचर की वजह से ड्राइविंग के दौरान रिस्क को काफी कम कर देता है। 

विज्ञापन

ईएससी फीचर के फायदों की जानकारी

  • अगर सड़क काफी स्लिपी है तो ईएससी फीचर कार को उस जगह से सुरक्षित तरीके से निकालने का काम करता है।
  • सड़क की खराब स्थिति पर ये फीचर कार ड्राइविंग में मदद करता है।
  • ईएससी फीचर कार की सुरक्षा और ड्राइवर के कंफर्ट को प्राथमिकता देता है।
  • ये फीचर कार के ड्राइवर को गाड़ी नियंत्रण करने में सहायता करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed