फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Electric vehicles may soon emit sound like traditional internal combustion engine vehicles Know Details

EV Sound: ईवी जल्द ही पारंपरिक ICE वाहनों की तरह निकालेगी आवाजें और देगी ड्राइविंग का मजा, जानें कैसे

Wed, 21 Feb 2024 09:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 09:00 PM IST
सार

पिछले कुछ वर्षों में अपनी शानदार रफ्तार से हाई-परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक वाहनों ने सभी का ध्यान खींचा है। फिर भी, कार चलाने के कई शौकीनों को इन ईवी में में वह जोशीला एक्सपीरियंस नहीं मिलता, जो पारंपरिक इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) कारों को इतना खास बनाती है। हालांकि, Dodge (डॉज) अपने आने वाली रोबीली इलेक्ट्रिक कारों में इन दोनों दुनिया के बेहतरीन अनुभव को मिलाकर इस धारणा को चुनौती देने का लक्ष्य रखती है।

विज्ञापन
Electric vehicles may soon emit sound like traditional internal combustion engine vehicles Know Details
Dodge Car - फोटो : Dodge

विस्तार

पिछले कुछ वर्षों में अपनी शानदार रफ्तार से हाई-परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक वाहन (EV) ने सभी का ध्यान खींचा है। फिर भी, कार चलाने के कई शौकीनों को इन ईवी में में वह जोशीला एक्सपीरियंस नहीं मिलता, जो पारंपरिक इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) कारों को इतना खास बनाती है। हालांकि, Dodge (डॉज) अपने आने वाली रोबीली इलेक्ट्रिक कारों में इन दोनों दुनिया के बेहतरीन अनुभव को मिलाकर इस धारणा को चुनौती देने का लक्ष्य रखती है।
विज्ञापन


स्टेलंटिस (Dodge की मूल कंपनी) द्वारा दायर एक हालिया पेटेंट उनके एक्टिव साउंड एन्हांसमेंट (ASE) सिस्टम और एक्टिव वाइब्रेशन सिस्टम एन्हांसमेंट (AVE) पर रोशनी डालता है। ये सिस्टम खासतौर पर फुल इलेक्ट्रिक Dodge Charger Daytona जैसे मॉडलों में, बिजली से चलने वाली गाड़ियों में बदलाव के दौरान कुछ रोमांच वापस लाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


इससे पहले, Dodge ने ICE Charger के उत्तराधिकारी के रूप में Charger Daytona SRT कॉन्सेप्ट को पेश किया था। Dodge का दावा है कि Charger Daytona SRT में 'फ्रैटजोनिक चैम्बरड एग्जॉस्ट' होगा, जो 126 डेसिबल तक ध्वनि पैदा कर सकेगा। जो Dodge Challenger SRT Hellcat (डॉज चैलेंजर SRT हेलकैट) में पाए जाने वाले सुपरचार्ज्ड हेमी V8 इंजन से लगभग 26 डेसिबल ज्यादा जोर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ASE और AVE सिस्टम ICE वाहनों से जुड़ी आवाजों और संवेदनाओं को फिर से पैदा के लिए डिजाइन किए गए हैं। उदाहरण के लिए, AVE सिस्टम एक पारंपरिक कार में महसूस होने वाले कंपन को दोहराने का इरादा रखता है, खासकर एक जो मजबूत V8 इंजन द्वारा संचालित हो। यह चेसिस या बॉडी को कंपन करने के लिए फोर्स जेनरेटर का इस्तेमाल करके हासिल करता है। जो एक हाई-परफॉरमेंस ICE वाहन चलाने के एक्सपीरियंस की नकल करने वाली प्रतिक्रिया देता है। 

Electric vehicles may soon emit sound like traditional internal combustion engine vehicles Know Details
Dodge Car - फोटो : Dodge
इस बीच, ASE कंपोनेंट मोटर स्पीड, एक्सीलरेशन और टॉर्क जैसे ड्राइविंग मापदंडों के साथ सिंक्रनाइज किए गए आर्टिफिशियल एक्जॉस्ट नोटों को जेनरेट करने के लिए इंटीरियर और एक्सटीरियर स्पीकरों का इस्तेमाल करता है।

Dodge की तकनीक सिर्फ आवाज पैदा करने से अलग है। स्टीयरिंग व्हील और ड्राइवर सीट जैसे प्रमुख टचपॉइंट्स में वाइब्रेशन (कंपन) को इंटीग्रेट करके, कंपनी एक ओवरऑल ड्राइविंग एक्सपीरियंस बनाने का लक्ष्य रखती है। जो हाई-एंड सिम-रेसिंग कारों के समान है। अमेरिकी कार निर्माता का मानना है कि यह दृष्टिकोण चार्जर के प्रशंसकों को ब्रांड के EV भविष्य को अपनाने के लिए एक आकर्षक कारण प्रदान कर सकता है, प्रदर्शन को क्लासिक मसल कार विशेषताओं की पुरानी यादों के साथ मिश्रित करता है।

हालांकि इसी तरह की प्रणालियों को अतीत में EV और ICE वाहनों दोनों में लागू किया गया है, Dodge का नजरिया ज्यादा व्यापक नजर आता है। जो पारंपरिक कार एक्सपीरियंस को परिभाषित करने वाली विशिष्ट बारीकियों को लक्षित करता है। यह सवाल उठता है कि क्या कृत्रिम शोर और कंपन वास्तव में उत्साही लोगों के अपने ICE वाहनों के साथ भावनात्मक संबंध को दोहरा सकते हैं?

कुछ के लिए, इसका उत्तर उस इनोवेशन और परंपरा के मिश्रण में हो सकता है जिसे Dodge हासिल करना चाहता है। इन प्रणालियों को शामिल करके, Dodge सिर्फ अतीत की नकल करने की कोशिश नहीं कर रहा है। बल्कि ड्राइविंग एक्सपीरिसंय को एक नए युग में विकसित करना चाहता है। इन प्रयासों की कामयाबी का आखिरी फैसला चार्जर के उत्साही लोगों के स्वागत और एक ऐसे भविष्य को अपनाने की उनकी इच्छा से आंकी जाएगी जहां इलेक्ट्रिक कारों का वर्चस्व होगा।

ASE और AVE सिस्टम के साथ, डॉज का लक्ष्य वी8 की दहाड़ को वापस लाना है, उस जुनून और भावना को फिर से जगाना है जो पारंपरिक कार विरासत को परिभाषित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed