फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Electric Two-Wheeler Sales Surge 89 Per Cent to 2.07 Lakh Units in September 2026: FADA Report

सितंबर 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में उछाल: टॉप-5 ऑटोमेकर्स में किसने मारी बाजी और कौन पिछड़ा?

Wed, 07 Oct 2026 10:30 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Wed, 07 Oct 2026 10:30 PM IST
सार

भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री ने सितंबर 2026 में मजबूत बढ़त दर्ज की। आइए जानते हैं सितंबर 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में कितना उछाल आया? और शीर्ष 5 ऑटोमेकर्स में से किसने मारी बाजी और कौन पिछड़ा?

विज्ञापन
Electric Two-Wheeler Sales Surge 89 Per Cent to 2.07 Lakh Units in September 2026: FADA Report
Electric Two-Wheeler Retail Sales in September 2026 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के नए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (Electric Two-Wheelers) की मांग में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली है। सितंबर 2026 में यह सेगमेंट लगभग दोगुना बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सितंबर में 2,07,314 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिके। यह सितंबर 2025 के 1,09,882 यूनिट के मुकाबले 88.67% अधिक है। 

विज्ञापन

 

  • वार्षिक वृद्धि (YoY): सितंबर 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की रिटेल बिक्री 88.67% बढ़कर 2,07,314 यूनिट्स पर पहुंच गई। पिछले साल इसी महीने (सितंबर 2025) में यह आंकड़ा 1,09,882 यूनिट्स था।
  • विज्ञापन
  • मासिक वृद्धि (MoM): अगस्त 2026 (1,83,204 यूनिट्स) के मुकाबले सितंबर में बिक्री में 13.16% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • मार्केट पैनेट्रेशन: टू-व्हीलर बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी बढ़कर 11.6% हो गई है, जो अगस्त 2026 में 10.7% और सितंबर 2025 में 8.2% थी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


सितंबर में इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में कौन सबसे आगे रहा?

TVS Motor Company ने सितंबर 2026 में 54,037 यूनिट की खुदरा बिक्री के साथ इलेक्ट्रिक दोपहिया सेगमेंट में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा।

कंपनी की बिक्री सितंबर 2025 के 23,924 यूनिट की तुलना में 125.87% बढ़ी, जबकि अगस्त 2026 के 48,938 यूनिट के मुकाबले मासिक आधार पर 10.42% की वृद्धि दर्ज की गई।

Bajaj Auto और Ather Energy की बिक्री कैसी रही?

Bajaj Auto (बजाज ऑटो) 48,429 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। कंपनी की बिक्री सितंबर 2025 के 20,274 यूनिट के मुकाबले 138.87% बढ़ी। अगस्त 2026 में बेची गई 41,114 यूनिट की तुलना में भी बिक्री 17.79% बढ़ी।

वहीं, Ather Energy (एथर एनर्जी) ने सितंबर में 30,533 यूनिट की खुदरा बिक्री दर्ज की। यह सितंबर 2025 के 19,620 यूनिट से 55.62% अधिक और अगस्त 2026 के 28,757 यूनिट से 6.18% ज्यादा है।

Hero MotoCorp और Ola Electric की बिक्री में क्या बदलाव आया?

Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने सितंबर 2026 में 24,321 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बेचे। कंपनी की बिक्री सितंबर 2025 के 13,273 यूनिट की तुलना में 83.24% बढ़ी, जबकि अगस्त 2026 के 19,007 यूनिट के मुकाबले 27.96% की मासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दूसरी ओर, Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) की बिक्री में मामूली गिरावट देखने को मिली। कंपनी ने सितंबर में 13,451 यूनिट बेचीं, जो सितंबर 2025 के 13,862 यूनिट से 2.96% कम है। अगस्त 2026 के 13,852 यूनिट के मुकाबले भी बिक्री 2.89% घटी।

Greaves, River और Bgauss की बिक्री कितनी बढ़ी?

Greaves Electric Mobility (ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी) ने सितंबर में 9,316 यूनिट की बिक्री की। इसमें सालाना आधार पर 114.06% और मासिक आधार पर 8.16% की वृद्धि दर्ज हुई।

River Mobility (रिवर मोबिलिटी) की बिक्री 5,556 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 193.19% और मासिक आधार पर 8.07% अधिक है।

वहीं, Bgauss Auto (बीगॉस ऑटो) ने सितंबर में 5,023 यूनिट बेचीं। कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 99.01% और मासिक आधार पर 3.67% की बढ़ोतरी हुई।

छोटे इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं का प्रदर्शन कैसा रहा?

Bounce Electric (बाउंस इलेक्ट्रिक) 1 ने सितंबर में 3,069 यूनिट की खुदरा बिक्री दर्ज की। यह सितंबर 2025 के मुकाबले 242.91% और अगस्त 2026 की तुलना में 192.56% अधिक है।

E-Sprinto Green Energy (ई-स्प्रिंटो ग्रीन एनर्जी) ने सितंबर में 1,997 यूनिट बेचीं। कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर 108.67% बढ़ी, जबकि मासिक आधार पर इसमें 1564.17% की वृद्धि दर्ज की गई।

सितंबर के आंकड़े बताते हैं कि इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में शीर्ष कंपनियों के साथ-साथ कई छोटे और उभरते निर्माताओं की बिक्री में भी तेज वृद्धि दर्ज हुई है। इसके चलते कुल इलेक्ट्रिक दोपहिया बिक्री 2 लाख यूनिट के पार पहुंच गई और सेगमेंट की बाजार हिस्सेदारी 11.6% तक बढ़ गई।


टॉप-5 वाहन निर्माताओं में कौन आगे, कौन पिछड़ा?

कंपनी सितंबर 2026 बिक्री (यूनिट्स) वार्षिक वृद्धि (YoY) मासिक वृद्धि (MoM)
TVS Motor Company 54,037 +125.87% +10.42%
Bajaj Auto 48,429 +138.87% +17.79%
Ather Energy 30,533 +55.62% +6.18%
Hero MotoCorp 24,321 +83.24% +27.96%
Ola Electric 13,451 -2.96% -2.89%
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed