{"_id":"62b2f9693609014b1a5fdeb0","slug":"electric-two-wheeler-manufacturer-okinawa-autotech-launches-its-third-manufacturing-facility-mega-factory-in-karoli-rajasthan-okinawa-manufacturing-plant-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Okinawa: ओकिनावा ने लॉन्च की अपनी मेगा फैक्ट्री, 500 करोड़ रुपये का करेगी निवेश, 5000 लोगों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Okinawa: ओकिनावा ने लॉन्च की अपनी मेगा फैक्ट्री, 500 करोड़ रुपये का करेगी निवेश, 5000 लोगों को मिलेगा रोजगार
Wed, 22 Jun 2022 04:43 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 22 Jun 2022 04:43 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Okinawa Autotech (ओकिनावा ऑटोटेक) ने देश में अपनी तीसरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लॉन्च की है। इसकी लेटेस्ट 'मेगा फैक्ट्री' राजस्थान के करौली में स्थित है।
विज्ञापन
Okinawa Okhi 90
- फोटो : Okinawa Autotech
विस्तार
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Okinawa Autotech (ओकिनावा ऑटोटेक) ने देश में अपनी तीसरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लॉन्च की है। इसकी लेटेस्ट 'मेगा फैक्ट्री' राजस्थान के करौली में स्थित है और इसे देश की सबसे व्यापक और इंटीग्रेटेड दोपहिया प्लांट में से एक माना जाता है। कंपनी का लक्ष्य कारखाने से हर साल एक मिलियन (10 लाख) यूनिट्स तैयार करना है। ओकिनावा की अन्य दो फैक्ट्रियां भी राजस्थान में स्थित हैं।
500 करोड़ का निवेश
नई मेगा फैक्ट्री अत्याधुनिक उत्पादन सुविधाओं से लैस होगी, और 30 एकड़ भूमि में फैली होगी। इसके अक्तूबर 2023 से पूरी तरह से चालू होने की उम्मीद है, जिससे 5,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। यह प्लांट कंपनी का सबसे बड़ा और पूरी तरह से इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर प्लांट होगा। कंपनी की योजना फैक्ट्री बनाने और चलाने के लिए 500 करोड़ रुपये के निवेश की है।

Trending Videos
Okinawa Autotech Plant
- फोटो : Okinawa Autotech
फुल ऑटोमैटिक प्लांट
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ओकिनावा प्लांट पावरट्रेन निर्माण के लिए ऑटोमेशन के साथ-साथ फुल ऑटोमैटिक यूनिट होगी। फैक्ट्री सरकार के मेड इन इंडिया और मेड फॉर इंडिया विजन के अनुरूप है। इसमें इन-हाउस ऑटोमैटिक रोबोटिक बैटरी मैन्युफेक्चरिंग यूनिट और एक इन-हाउस मोटर और कंट्रोलर प्लांट शामिल हैं।
इस विशाल प्लांट में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्लास्टिक बॉडी पार्ट्स मोल्डिंग के रोबोटिक ऑटोमेशन के साथ-साथ उत्पादन प्रक्रिया में स्थानीयकरण की सुविधा के लिए एक अत्याधुनिक पेंट शॉप भी होगी। इस फैक्ट्री में ओकिनावा के इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल की पूरी रेंज का निर्माण शुरू किया जाएगा।

Okinawa Dealer
- फोटो : Okinawa Autotech
बढ़ी मांग को करेगी पूरा
तीसरे प्लांट के साथ देश में अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार करके, ओकिनावा का लक्ष्य देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग में अभूतपूर्व बढ़ोतरी को पूरा करना है। उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ, कंपनी अपनी आर एंड डी सुविधा, गोदाम और आपूर्तिकर्ता पार्क में सुधार करके पूरे क्षेत्र में क्रांति लाने की भी कल्पना करती है।
ओकिनावा ऑटोटेक के संस्थापक और एमडी, जीतेंद्र शर्मा ने कहा, "मेगा फैक्ट्री न सिर्फ वाहनों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगी। इसमें एक आपूर्तिकर्ता पार्क भी होगा जो मोटर, नियंत्रकों, बैटरी पैक और अन्य इलेक्ट्रिकल पार्ट्स का ध्यान रखेगा, जो पूरे ईवी इको सिस्टम को सपोर्ट करते हैं।