फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   electric scooter guide driving range safety features

Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले जान लें ये टिप्स, बाद में हो जाएगी बहुत देर

Thu, 16 May 2024 05:51 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 16 May 2024 05:51 PM IST
सार

अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में जानिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आपने इन टिप्स का ध्यान नहीं रखा तो आपको नुकसान हो सकता है।
 

विज्ञापन
electric scooter guide driving range safety features
Electric Scooter - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में अभी भी पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान पर बने हुए हैं। हालांकि, ईंधन वाले वाहनों की बिक्री का आंकड़ा अभी भी अच्छा बना हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ, इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में भी लगातार उछाल देखा जा रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकार सब्सिडी दे रही है तो कई कंपनियां भी ग्राहकों को लुभाने के लिए अच्छे ऑफर दे रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती सेल के पीछे पेट्रोल और डीजल के आसमानी दाम भी एक वजह हो सकती है। इसी बीच अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर घर लाने की सोच रहे हैं तो पहले आपको कुछ बातों को सही से जान लेना चाहिए। इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने से पहले अगर आप जागरुक रहेंगे तो आपको बाद में पछतावा नहीं होगा। 

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक स्कूटर के सेफ्टी फीचर्स

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले आपको इसकी जानकारी होनी चाहिए कि इलेक्ट्रिक स्कूटर में सेफ्टी के लिए कौन से फीचर्स दिए गए हैं। अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में आग लगती है, इसके बाद पूरा स्कूटर जल जाता है। कई कंपनियां हैं, जो इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग न लगने वाली बैटरी दे रही हैं। इसके साथ ही डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड और चोरी होने से बचाने के लिए अलार्म का सिस्टम मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी काफी अहमियत रखती है। जैसे पेट्रोल और डीजल वाले वाहनों में इंजन की वारंटी होती है, वैसे ही इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी की वारंटी होती है। अगर बैटरी की वारंटी ज्यादा है तो आपको उतना ही फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले ये जरूर पता कर लें कि ये सिंगल चार्ज में कितने किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। स्कूटर की रेंज काफी जरूरी होती है, अगर आपने इस पर ध्यान नहीं दिया तो आपको बाद में परेशानी हो सकती है। अगर आपकी जरूरत के हिसाब से स्कूटर की रेंज कम है तो आप किसी अन्य विकल्प को देख सकते हैं। 

टॉप स्पीड की जानकारी

नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने जा रहे हैं तो स्कूटर की टॉप स्पीड के बारे में जरूर पता करें। दरअसल फ्यूल वाले दो पहिया वाहनों के मुकाबले इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड काफी कम होती है। ऐसे में आप इसकी जानकारी पहले ही लें। साथ ही स्कूटर के पिकअप की जानकारी भी पता करें। 

बैटरी की वारंटी

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले उसकी बैटरी के बारे में जानना काफी जरूरी है। स्कूटर की बैटरी अगर ज्यादा होगी तो रेंज भी अधिक मिलेगी। ऐसे में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर घर लाने से पहले बैटरी कितने वाट की है, इस बारे में जरूर पता कर लें। बैटरी की क्षमता बढ़िया होगी तो रेंज भी अच्छी मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed