Electric Car: इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले इन बातों का रखेंगे ध्यान तो नहीं होगी पैसों की बर्बादी, पढ़ें डिटे
इलेक्ट्रिक कार खरीदने जा रहे हैं तो एक मिनट देकर इस खबर को जानें। इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना है। ताकि बाद में किसी तरह की दिक्कत न हो। अक्सर लोग इनका ख्याल नहीं रखते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यावरण की सेफ्टी और ईंधन के दामों का ज्यादा होना, इस तरह से कई कारण हैं, जो लोगों को इलेक्ट्रिक कार की ओर मोड़ रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में इजाफे के पीछे कई बड़े कारण हैं। वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों में अच्छे फीचर्स दे रही हैं। ऐसे में अगर आप इन दिनों इलेक्ट्रिक कार को घर का नया मेहमान बनाने की तैयारी कर रहे हैं तो इस खबर से आपको काफी मदद मिल सकती है। आगे जानिए क्या है इसकी पूरी जानकारी।
इलेक्ट्रिक या फिर हाइब्रिड कार
बाजार में इलेक्ट्रिक कार और हाइब्रिड कार के विकल्प मौजूद हैं। काफी लोग इन दोनों ऑप्शन को लेकर दुविधा में आ जाते हैं। हाइब्रिड कार में आईसीई इंजन के साथ बैटरी का विकल्प भी मिलता है। वहीं, पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार में सिर्फ बैटरी ही दी गई होती है।
इलेक्ट्रिक कार की रेंज
अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने जा रहे हैं तो कार कितनी रेंज देती है, इसके बारे में जानकारी जरूर हासिल करें। अगर आपने जल्दबाजी में कम रेंज वाली कार खरीद ली तो आपको बाद में परेशानी हो सकती है। ऐसे में कार एक बार फुल चार्ज होने के बाद कितनी दूरी तय कर सकती है, इसकी जानकारी आपको होनी चाहिए।
इलेक्ट्रिक कार की बैटरी
इलेक्ट्रिक कार पूरी तरह से बैटरी पर निर्भर होती है। ऐसे में कार लेने से पहले उसकी बैटरी की क्षमता और गुणवत्ता के बारे में पता करें या फिर जानकारी हासिल करें। अगर बैटरी कम वाट की है तो कार की रेंज भी कम होगी। ऐसे में आपको बाद में परेशानी न हो, इसलिए पहली ही इसकी सही से पुष्टि कर लें।
बैटरी की वारंटी और सेफ्टी फीचर्स
आपने कई मामले देखें या सुने होंगे कि इलेक्ट्रिक कार की बैटरी में आग लग गई। ऐसे में बैटरी की वारंटी के बारे में जरूर पूछे। इलेक्ट्रिक कार में आग लगने की एक वजह बैटरी की खराब गुणवत्ता भी होती है। इसके साथ ही कार में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स के बारे में भी जानकारी लेनी चाहिए। अगर कार में बेहतर सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं तो कार में बैठे लोग सुरक्षित रहेंगे।
इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड
इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड कितनी है, इसकी भी जानकारी होनी चाहिए। ईंधन वाली कार के मुकाबले इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड कम हो सकती है, मगर बहुत कम होने पर ड्राइविंग के दौरान आपको दिक्कत हो सकती है।