फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   EeVe India launches High speed electric Scooter EeVe Soul electric scooter price in india know features range battery

EeVe Soul: हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर ईवी सोल लॉन्च, 120 किमी की रेंज के साथ मिलते हैं एडवांस्ड फीचर्स, जानें कीमत

Wed, 15 Dec 2021 01:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 15 Dec 2021 01:36 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स निर्माता कंपनी EeVe India (ईवी इंडिया) ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स सेगमेंट में नया मॉडल Soul (सोल) लॉन्च किया है। नई दिल्ली में मंगलवार को इस मॉडल को लॉन्च किया गया। जानें इस हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की खूबियां।

विज्ञापन
EeVe India launches High speed electric Scooter EeVe Soul electric scooter price in india know features range battery
Mr Harsh Didwania explaning newly launched Soul electric two wheeler - फोटो : EeVe India

विस्तार

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स निर्माता कंपनी EeVe India (ईवी इंडिया) ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स सेगमेंट में नया मॉडल Soul (सोल) लॉन्च किया है। नई दिल्ली में मंगलवार को इस मॉडल को लॉन्च किया गया। इस ई-स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने पर इससे 120 किमी तक का सफर तय किया जा सकता है। ये स्कूटर 3 से 4 घंटे में 100 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटे हैं। नए EeVe Soul स्कूटर की कीमत 1,39,000 हजार रुपये (ऑन रोड) रखी गई है। 
विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि भारत में पहली बार उच्च श्रेणी की यूरोपियन टेक्नोलॉजी से बनाए गए स्कूटर लॉन्च किए जा रहे हैं। इससे जहां ड्राइविंग का शानदार अनुभव मिलेगा, वहीं इससे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के कल्चर को बढ़ावा मिलेगा। कंपनी ने देश के भविष्य को ध्यान में रखकर हाई स्पीड इलेक्ट्रिक व्हीइकल सेगमेंट में एंट्री की है। 
विज्ञापन

जेब पर पड़ेगा कम बोझ

EeVe India launches High speed electric Scooter EeVe Soul electric scooter price in india know features range battery
EeVe Soul launch (from L-R Mr Abhijeet Sinha (NHEV), Harsh Didwania (Founder EeVeIndia), Mr Sudhendu Jyoti Sinha (Advisor NITI Aayog) and Abhai Srivastav of EeVe India - फोटो : EeVe India
ईवी इंडिया की लॉन्चिंग पर कंपनी के सह-संस्थापक और निदेशक हर्ष वर्धन डिडवानिया ने कहा, "ईवी इंडिया भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहा है। इससे देश को वायु प्रदूषण से उभरने वाली चुनौतियों और समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी। भविष्य के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और स्थिर ऊर्जा संसाधनों को सुनिश्चित करने के लिए हम इको फ्रेंडली ई-स्कूटर्स को लॉन्च कर रहे हैं। ये ई-स्कूटर्स बेहतरीन स्थिर सॉल्यूशंस से लैस हैं। हाल ही में लॉन्च किए गए आधुनिक ई-स्कूटर्स हाई स्पीड और स्टाइलिश है। इन्हें बिना किसी परेशानी के ड्राइव किया जा सकता है। इससे कार्बन फुटप्रिंट में कटौती करने और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम का बोझ कम करने में मदद मिलेगी।"

80 करोड़ रुपये का निवेश
डिडवानिया ने कहा, "इस समय दुनिया भर में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बदलाव के दौर से गुजर रही है। सभी लोग इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं। भारत ने भी इस दिशा में दुनिया की रफ्तार से कदम मिलाना शुरू कर दिया है। मौजूदा समय में टू-व्हीलर्स से आने-जाने के साधनों में बदलाव के ट्रेंड पर विचार करते हुए ईवी इंडिया का लक्ष्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की क्रांति में अपनी ओर से भरसक योगदान देना है।"

ईवी इंडिया ने ईवी इंडिया के हाई-स्पीड टू-व्हीलर्स प्रॉडक्ट के लिए शोध, अनुसंधान, डिजाइन, प्रॉडक्शन, रणनीतिक साझेदारी, सप्लाई चेन और पार्टनरशिप में करीब 80 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी। 

EeVe Soul की खासियतें

EeVe India launches High speed electric Scooter EeVe Soul electric scooter price in india know features range battery
EeVe Soul launch (from L-R Mr Abhijeet Sinha (NHEV), Harsh Didwania (Founder EeVeIndia), Mr Sudhendu Jyoti Sinha (Advisor NITI Aayog) and Abhai Srivastav of EeVe India - फोटो : EeVe India
डिडवानिया ने नए लॉन्च स्कूटर की खासियतों के बारे में बताया कि, "सोल एक फुली लोडेड आईओटी से लैस हाईस्पीड स्कूटर है। इसके अन्य फीचर्स में एंटी थेफ्ट लॉक सिस्टम, जीपीएस नेविगेशन, यूएसबी पोर्ट, चाबी रहित एक्सपीरियंस, रिवर्स मोड, सेंट्रल ब्रेकिंग सिस्टम, जियो टैगिंग और जियो फेंसिंग शामिल है। इस वीइकल्स पर तीन साल की वॉरंटी दी गई है। ईवी स्कूटर्स एडवांस्ड लिथियम फेरेस फॉस्फेट (एलएफपी) बैटरी से लैस हैं, जिन्हें बदला जा सकता है और अलग भी किया जा सकता है। इन ई-स्कूटर्स को 3 से 4 घंटे में 100 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटे हैं। एक बार चार्ज करने पर इन्हें 120 किमी तक चलाया जा सकता है।"

20 लाख यूनिट्स निर्माण का लक्ष्य
कंपनी ने 2027 तक 20 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। ईवी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट 100 एकड़ क्षेत्र में फैली है। इसके निर्माण में आधुनिक यूरोपियन और इको फ्रेंडली तकनीक अपनाई जाती है। इलेक्ट्रिक वाहनों के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में निर्माण, परीक्षण, व्हीकल की असेंबलिंग और लाइन टेस्टिंग के लिए एकीकृत इको सिस्टम अपनाया जाता है।

20 राज्यों में मौजूदगी
ईवी इंडिया भारत ग्रुप का हिस्सा है, जो मोबाइल और लॉजिस्टिक इंडस्ट्री में 80 साल की विरासत को समेटे हुए हैं। इसकी लॉन्चिंग 2019 में की गई थी। ईवी इंडिया हाल ही में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सेगमेंट में सबसे प्रमुख और सबसे तेजी से आगे बढ़ते ई-स्कूटर के तौर पर उभरा है। कंपनी ने 20 राज्यों के 100 से ज्यादा शहरों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। कंपनी का 100 डीलर्स और 50 सब-डीलर्स से ज्यादा का नेटवर्क है। ईवी इंडिया की सबसे बड़ी ऑपरेशनल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित है, जिसमें करीब 2000 लोग कार्यरत हैं। कंपनी भविष्य में प्रदूषण से मुक्त मोबिलिटी सोल्यूशन प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed