फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Due to four reasons tires get spoiled quickly, know how to take care, life expectancy will increase

Car Tips: किन चार कारणों से जल्दी खराब हो जाते हैं टायर, जानें किस तरह रखें ध्यान तो बढ़ेगी उम्र

Mon, 15 Jan 2024 09:03 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 15 Jan 2024 09:03 AM IST
सार

कार में टायर का सही तरह से काम करना काफी जरूरी होता है। लेकिन किन कारणों से टायर जल्दी खराब हो जाते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Due to four reasons tires get spoiled quickly, know how to take care, life expectancy will increase
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्सर लोगों की लापरवाही के कारण कार के टायर जल्दी खराब होने लगते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किन चार कारणों से कार के टायर जल्दी खराब होते हैं, और इनको किन बातों का ध्यान रखते हुए लंबे समय तक चलाया जा सकता है और पैसे बचाए जा सकते हैं।

विज्ञापन


रखें सही प्रैशर
टायर में हवा का सही प्रैशर रखा जाए तो टायर की उम्र को आसानी से लंबा किया जा सकता है। लेकिन अक्सर लोग लापरवाही करते हैं और टायर में सही प्रैशर में हवा रखने की जगह लंबे समय तक ऐसे ही कार का उपयोग करते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ टायर की उम्र कम होती है बल्कि इंजन को भी ज्यादा क्षमता से काम करना पड़ता है और तेल की खपत बढ़ जाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


करवाएं अलाइमेंट
कार के टायरों की उम्र को बढ़ाने के लिए समय पर व्हील बैलेंसिंग और अलाइनमेंट करवाना काफी जरूरी होता है। ऐसा न करने पर कार के टायर जल्दी खराब होने लगते हैं और काफी कम समय के बाद ही टायर पूरी तरह से खराब हो जाते हैं और नए टायर लगवाने की जरुरत हो जाती है। जिसमें बिना वजह पैसा खर्च होता है।


यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

तेज ब्रेकिंग और एक्सीलीरेशन से बचें
अगर कोई व्यक्ति अपनी कार में काफी तेज ब्रेक लगाता है तो भी कार के टायर की उम्र कम होने लगती है। इसके अलावा तेज स्पीड में भी चलाने पर कार के टायर जल्दी खराब होते हैं। दोनों ही स्थितियों में ड्राइवर को एक्सीलीरेटर या ब्रेक पैडल को तेजी से दबाना पड़ता है। जिससे टायर घिसने लगते हैं।
 

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

करें टायर रोटेशन
टायर की उम्र बढ़ाने के लिए एक और उपाय किया जा सकता है। जिसे टायर रोटेशन कहा जाता है। इसमें आगे के टायरों को एक निश्चित समय के बाद पीछे के टायरों से बदला जाता है। जिस कारण चारों टायरों का सेट ज्यादा समय तक चलाया जा सकता है। इसका फायदा यह भी होता है कि सभी टायर एक ही तरह से घिसते हैं और लंबे समय तक टायर बदलने की जरुरत नहीं होती।
 

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed