फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Dubai Traffic Video Sparks Online Debate Netizens Say Badnaam Sirf Bangalore

Traffic Jam: दुबई में घंटों जाम में फंसे ऑफिस जाने वाले, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- बदनाम सिर्फ बंगलूरू!

Thu, 22 Jan 2026 07:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 07:32 PM IST
सार

दुबई के एक रियल एस्टेट पेशेवर ने बिजनेस बे एरिया में आने-जाने वालों के लिए एक परेशान करने वाली सच्चाई बताई है। एक वीडियो शेयर किया है जो तब से वायरल हो गया है।

विज्ञापन
Dubai Traffic Video Sparks Online Debate Netizens Say Badnaam Sirf Bangalore
Dubai Traffic Jam - फोटो : Instagram/@farhan.alliance

विस्तार

दुबई के बिजनेस बे इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या एक बार फिर चर्चा में आ गई है। एक रियल एस्टेट प्रोफेशनल ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसमें उसकी एक सहकर्मी ऑफिस से निकलने के करीब दो घंटे बाद भी उसी जगह फंसी नजर आती है, जहां से उसने सफर शुरू किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Wrong-Side Driving: गलत दिशा में वाहन चलाने पर दिल्ली में सख्ती, 17 दिनों में 150 से ज्यादा एफआईआर
विज्ञापन

"6:30 बजे निकली, डेढ़ घंटे बाद भी ऑफिस के बाहर"
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में व्यक्ति जाम में खड़ी एक कार की ओर बढ़ता है। कार में बैठी महिला हंसते हुए कहती है, "आज तो वाट लगने वाली है।"

बातचीत में बताया जाता है कि महिला शाम 6:30 बजे ऑफिस से निकली थी, लेकिन लगभग डेढ़ घंटे बाद भी ट्रैफिक से बाहर नहीं निकल पाई। और हैरानी की बात यह कि वह अब भी अपने ऑफिस के आसपास ही खड़ी है।

View this post on Instagram

A post shared by Farhan Basheer (@farhan.alliance)




यह भी पढ़ें - High Ground Clearance SUV: ये हैं बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस वाली टॉप-5 एसयूवी, कीमत 7-12 लाख रुपये तक

बिजनेस बे के किन इलाकों में सबसे ज्यादा दिक्कत?
वीडियो शेयर करने वाले फरहान बशीर ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए दुबई सड़क और परिवहन प्राधिकरण (RTA) को टैग किया। उन्होंने लिखा कि अगर ट्रैफिक धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा हो तो समझ आता है, लेकिन यहां लोग एक ही जगह लगभग दो घंटे तक फंसे रह रहे हैं। 

खासतौर पर प्रिज्म, रीगल और वन ओमनीयत द्वारा टावरों के आसपास रोजाना जाम की स्थिति बन रही है।

यह भी पढ़ें - Traffic Rules: एक साल में पांच चालान कटे तो निलंबित हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस, इसमें ई-चालान भी है शामिल
विज्ञापन

RTA का जवाब: समाधान पर काम जारी
दुबई की ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने इस शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिजनेस बे इलाके में ट्रैफिक कम करने के लिए उचित समाधान लागू किए जाएंगे।

RTA के मुताबिक, सड़क नेटवर्क के विकास की योजना पर काम चल रहा है, जिसमें अल मुस्तकबल स्ट्रीट, अल बोर्सा स्ट्रीट, अल सुकूक स्ट्रीट में सुधार और शेख जायद रोड पर ट्रेड सेंटर राउंडअबाउट के पुनर्विकास को शामिल किया गया है। यह परियोजना 2026 की पहली तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें - EV vs Petrol: ईवी बनाम पेट्रोल बहस, भाविश अग्रवाल के 90% सस्ते दावे पर सवाल, सोशल मीडिया ने किया फैक्ट-चेक

सोशल मीडिया पर कैसी रही प्रतिक्रिया?
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी।
  • एक यूजर ने लिखा, "यह वाकई दुखद है।"
  • दूसरे ने कहा, "मैं भी वहां दो घंटे तक फंसा था।"
  • तीसरी टिप्पणी में लिखा गया, "बदनाम तो सिर्फ बंगलूरू होता है।"

यह भी पढ़ें - Car Crash: उदयपुर कार हादसा, 140 की रफ्तार! हाथ में सिगरेट और चंद सेकंड बाद चार किशोरों की मौत, देखें वीडियो

रोज की परेशानी, हंसी से आगे की बात
एक अन्य यूजर ने लिखा, "लोग इसे मजाक समझ सकते हैं, लेकिन हर दूसरे दिन एक ही जगह घंटों फंसे रहना बेहद निराशाजनक है। कुछ तो करना ही पड़ेगा।"

यह वीडियो दिखाता है कि ट्रैफिक की समस्या सिर्फ कुछ चुनिंदा शहरों तक सीमित नहीं है। बल्कि आधुनिक और तेज-तर्रार माने जाने वाले शहर भी इससे अछूते नहीं हैं। 

यह भी पढ़ें - Rash Driving: खतरनाक ड्राइविंग का वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने जब्त की एसयूवी, X पर जारी की चेतावनी 

यह भी पढ़ें - Video: थार से पहुंचे युवक ने लेह के फोटू ला दर्रे पर चिपकाया 'गुर्जर' स्टिकर, वायरल वीडियो पर फूटा लोगों का गुस्सा 

यह भी पढ़ें - FASTag: टोल प्लाजा पर नहीं चल रहा फास्टैग? ये छोटी गलतियों से भी ब्लैकलिस्ट हो सकता है आपका टैग 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed