{"_id":"6644815708609c2ccb036936","slug":"driving-tests-in-the-ernakulam-district-set-to-resume-from-may-16-as-driving-school-owners-partially-agree-2024-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Driving Test: एर्नाकुलम में 16 मई से फिर से शुरू होगा टेस्ट, ड्राइविंग स्कूल मालिक आंशिक रूप से हुए सहमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Driving Test: एर्नाकुलम में 16 मई से फिर से शुरू होगा टेस्ट, ड्राइविंग स्कूल मालिक आंशिक रूप से हुए सहमत
Wed, 15 May 2024 03:03 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 15 May 2024 03:03 PM IST
सार
एर्नाकुलम जिले में लगभग दो हफ्तों के बाद ड्राइविंग टेस्ट गुरुवार से फिर से शुरू होने वाला है। क्योंकि विरोध प्रदर्शन कर रहे ड्राइविंग स्कूल मालिकों के एक वर्ग ने अस्थायी रूप से अपनी हड़ताल वापस लेने पर सहमति जता दी है।
विज्ञापन
Driving License Test
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एर्नाकुलम जिले में लगभग दो हफ्तों के बाद ड्राइविंग टेस्ट गुरुवार से फिर से शुरू होने वाला है। क्योंकि विरोध प्रदर्शन कर रहे ड्राइविंग स्कूल मालिकों के एक वर्ग ने अस्थायी रूप से अपनी हड़ताल वापस लेने पर सहमति जता दी है।
ऑल केरल ड्राइविंग स्कूल वर्कर्स यूनियंस (CITU) के उपाध्यक्ष, टी पी बैजू ने बताया, "मंगलवार को विभिन्न यूनियनों की एक बैठक हुई और उन्होंने गुरुवार से अस्थायी रूप से टेस्ट की सुविधा देने पर सहमति जताई। हम उसी दिन से उम्मीदवारों को टेस्ट के लिए लाना शुरू कर देंगे।"
टेस्ट को फिर से शुरू करने का प्रस्ताव सीटू का है, जिसने हड़ताल से अस्थायी रूप से वापसी की है।

ऑल केरल मोटर ड्राइविंग स्कूल इंस्ट्रक्टर एंड वर्कर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव, अरुण कुमार ने कहा, "संयुक्त संगठनों का मंच भी इस पर सक्रिय रूप से विचार कर रहा है। क्योंकि हम सैकड़ों उम्मीदवारों द्वारा सामना की जा रही कठिनाई को और लंबा नहीं करना चाहते हैं।"
हालांकि MVD बिना किसी ड्राइविंग स्कूल की मदद के सीधे तौर पर आने वाले व्यक्तिगत उम्मीदवारों के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित कर रहा है। लेकिन ऐसे कुछ ही उम्मीदवार परीक्षा के लिए आ रहे हैं।
हालांकि MVD बिना किसी ड्राइविंग स्कूल की मदद के सीधे तौर पर आने वाले व्यक्तिगत उम्मीदवारों के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित कर रहा है। लेकिन ऐसे कुछ ही उम्मीदवार परीक्षा के लिए आ रहे हैं।
अकेले एर्नाकुलम क्षेत्र में लगभग 10,000 आवेदकों को अभी तक टेस्ट की तारीख नहीं मिली है। जबकि पूरे राज्य में लगभग 10 लाख आवेदन लंबित हैं। सोमवार को, संयुक्त मंच ने सचिवालय तक एक विरोध मार्च निकाला, जिसमें सरकार से ड्राइविंग टेस्ट के पुराने फॉर्मेट पर वापसी की मांग की गई।
परिवहन विभाग ने 1 मई को पेश किए गए कुछ नए ड्राइविंग टेस्ट नियमों में बदलाव कर दिया। लेकिन विभिन्न संघ मुख्य रूप से दो मामलों पर समाधान चाहते हैं - प्रतिदिन आयोजित किए जा सकने वाले ड्राइविंग टेस्ट की संख्या और बदला हुआ रोड टेस्ट और ग्राउंड टेस्ट का फॉर्मेट।
नए नियमों के अनुसार, पहले की 120 की संख्या के बजाय अब सिर्फ 40 ड्राइविंग टेस्ट प्रतिदिन आयोजित किए जा सकते हैं। जिसे ड्राइविंग स्कूल आवेदनों के भारी बैकलॉग के मद्देनजर "बहुत अपर्याप्त" बता रहे हैं।