फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Driving licence and registration certificate of vehicles could soon go digital in Delhi

Digital DL and RC: दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र जल्द ही हो सकते हैं डिजिटल

Thu, 17 Oct 2024 12:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 17 Oct 2024 12:18 PM IST
सार

दिल्ली में जल्द ही ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) (आरसी) डिजिटल हो सकते हैं। जानें इसके फायदे।

विज्ञापन
Driving licence and registration certificate of vehicles could soon go digital in Delhi
Driving Licence - फोटो : Freepik

विस्तार

दिल्ली में जल्द ही ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) (आरसी) डिजिटल हो सकते हैं। राज्य सरकार वाहन मालिकों को सत्यापन प्रक्रिया (वेरिफिकेशन प्रोसेस) और अन्य उद्देश्यों के लिए इसे आसान बनाने के लिए डिजिटल डीएल और डिजिटल आरसी पेश करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


इस कदम का मकसद राष्ट्रीय राजधानी में ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करने में होने वाली देरी को कम करना है, जहां दोनों दस्तावेज इस समय भौतिक कार्ड में जारी किए जाते हैं। डीएल और आरसी के इलेक्ट्रॉनिक वर्जन को आधार कार्ड की तरह इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्टोर (संग्रहीत) किया जा सकता है और विभिन्न स्मार्टफोन एप के जरिए सुलभ होगा। 
विज्ञापन

इस समय, वाहन मालिकों को ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाणपत्र भौतिक कार्ड में जारी किए जाते हैं। मार्च 2021 में, दिल्ली ने डीलरों द्वारा वाहनों का सेल्फ-रजिस्ट्रेशन (स्व-पंजीकरण) शुरू किया। इस कदम से राष्ट्रीय राजधानी भर में 263 डीलरों को बिक्री के बिंदु पर सीधे वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रिंट करने में सक्षम बनाया गया। पिछले तीन वर्षों में, दिल्ली भर में 15 लाख से ज्यादा वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। इस वर्ष के पहले छह महीनों में 2.34 लाख से ज्यादा आरसी प्रिंट किए गए। 

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मंगलवार को फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) और सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया को और अधिक सहज बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई।

उन्होंने डीलरों द्वारा आरसी जारी करने में देरी पर चिंता जताई, जबकि उन्हें खुद इसे प्रिंट करने पर फायदा है। उन्होंने उन डीलरों को भी चेतावनी दी है जो समय सीमा का पालन करने में नाकाम रहते हैं। जिसमें ट्रेड सर्टिफिकेट रद्द करना भी शामिल है। 
विज्ञापन

प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए, गहलोत ने डिजिटल डीएल और डिजिटल आरसी का विचार प्रस्तावित किया है, जिससे आखिरकार मुद्रण प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। गहलोत ने कहा, "हम पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भौतिक आरसी से डिजिटल वर्जन में शिफ्ट होने की संभावना प्रणाली को काफी हद तक सुव्यवस्थित कर सकती है, जिससे वाहन मालिकों को सुविधा मिलेगी और प्रशासनिक देरी कम होगी।" 

डिजिटल डीएल और आरसी: यह कैसे काम करेगा
आधार कार्ड की तरह, इलेक्ट्रॉनिक डीएल और आरसी पीडीएफ फॉर्मेट में ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। और वाहन मालिक अपने लिंक किए गए स्मार्टफोन के जरिए इसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। इसके अलावा, डीएल और आरसी को DigiLocker (डिजिलॉकर) या mParivahan (एमपरिवहन) जैसे एप पर अपलोड किया जा सकता है। और इसमें एक विशिष्ट आईडी और क्यूआर कोड होगा जो सत्यापन के दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की मदद करेगा। नई प्रक्रिया न सिर्फ कागजी कार्रवाई को कम करने का वादा करती है। बल्कि इसे हासिल करने की प्रक्रिया को तेज करने में भी मदद कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed