फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   driving car bike with low pressure tyre dangerous can lead to major road accident

Auto Tips: गाड़ी के टायर में कम एयर प्रेशर को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं कई बड़े नुकसान

Thu, 22 Aug 2024 12:47 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 22 Aug 2024 12:47 PM IST
सार

वाहन के किसी भी टायर में अगर एयर प्रेशर का स्तर काम है तो इससे कई सारे नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में आपको भूलकर भी कम एयर प्रेशर को इग्नोर नहीं करना है, वरना वाहन का बड़ा हादसा हो सकता है। नीचे जानिए क्या है इसकी पूरी डिटेल। 

विज्ञापन
driving car bike with low pressure tyre dangerous can lead to major road accident
Auto Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

वाहन चलाने से पहले कई तरह की बातों की ध्यान रखना होता है। अगर आप गाड़ी चलाने से पहले टायरों पर एक नजर नहीं डालते तो आप गलती कर रहे हैं। दरअसल, कई बार गाड़ी के टायर में एयर प्रेशर काफी कम होता है और इस वजह से वाहन किसी हादसे का शिकार हो जाता है। जी हां, आपने सही पढ़ा। अगर आप भी गाड़ी के टायरों में कितनी हवा है, इसका ध्यान नहीं रखते हैं तो आपको कभी भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

विज्ञापन

वाहन के किसी भी टायर में अगर एयर प्रेशर पर्याप्त मात्रा में नहीं है तो इससे वाहन को नुकसान होने के साथ-साथ गाड़ी में बैठे व्यक्ति को गंभीर चोट भी लग सकती है। दोपहिया या फिर कार के किसी भी टायर में हवा का स्तर कम होने पर वाहन का संतुलन बिगड़ सकता है। आगे जानें इसके क्या नुकसान हो सकते हैं। 

विज्ञापन

फ्यूल की होती है ज्यादा खपत

वाहन के किसी भी टायर में अगर हवा का स्तर कम है तो इससे गाड़ी फ्यूल की खपत ज्यादा करती है। इससे पीछे का कारण है कि गाड़ी को चलने के लिए ज्यादा क्षमता का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसके साथ ही गाड़ी की सेफ्टी भी कमजोर पड़ जाती है।

हैंडलिंग में कमी

अगर दोपहिया या फिर कार के किसी भी टायर में हवा का स्तर कम है तो इससे गाड़ी की ग्रिप और हैंडलिंग में कमी आ जाएगी। वाहन चलाने में ज्यादा प्रेशर लग सकता है, क्योंकि एक टायर में एयर प्रेशर कम होगा। ऐसी स्थिति में वाहन का संतुलन बिगड़ सकता है या फिर कभी भी किसी के साथ अचानक से टक्कर हो सकती है। 

विज्ञापन

टायर फटने की संभावना

वाहन के किसी भी टायर में अगर सही मात्रा में एयर प्रेशर नहीं है तो इससे टायर के फटने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा होने से वाहन किसी बड़े हादसे का शिकार भी हो सकता है। दरअसल, कई बार टायरों में एयर प्रेशर कम होने से टायर की ट्रीड यानी दीवार चौड़ी हो जाती है, इस वजह से हादसा हो सकता है। 

ब्रेकिंग में दिक्कत

वाहन के टायर में अगर एयर प्रेशर कम है तो इससे गाड़ी में ब्रेक लगाने के लिए पहले से ज्यादा समय लगता है। कई बार ब्रेक लगाने के बाद भी वाहन रुकने में काफी ज्यादा दूरी तय कर लेता है, इस वजह से हादसे की संभावना बढ़ जाती है या फिर कई बार ब्रेक लगाने के बाद भी अन्य वाहन से टक्कर हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed