{"_id":"681dd78f75ce45c5380a764e","slug":"donald-trump-s-tariff-policy-world-s-largest-carmaker-forecast-massive-21-profit-decline-2025-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"US Tariffs: ट्रंप टैरिफ का असर, दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी को 2025 में 21% मुनाफे की गिरावट का अंदेशा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
US Tariffs: ट्रंप टैरिफ का असर, दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी को 2025 में 21% मुनाफे की गिरावट का अंदेशा
Fri, 09 May 2025 03:53 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 09 May 2025 03:53 PM IST
सार
दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Toyota Motor (टोयोटा मोटर) को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति से बड़ा नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Toyota Motor (टोयोटा मोटर) को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति से बड़ा नुकसान होने की आशंका है। कंपनी ने मौजूदा वित्तीय वर्ष (2025) के लिए 21 प्रतिशत मुनाफे में गिरावट का अनुमान जताया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल टोयोटा ने 4.8 ट्रिलियन येन (करीब 33 अरब डॉलर) का मुनाफा दर्ज किया था। लेकिन इस साल कंपनी को उम्मीद है कि मुनाफा घटकर 3.8 ट्रिलियन येन (लगभग 26 अरब डॉलर) रह जाएगा।
टोयोटा ने बताया कि साल के पहले हिस्से में उसे कुछ सर्टिफिकेशन से जुड़ी दिक्कतों और सप्लाई चेन में रुकावटों का सामना करना पड़ा, लेकिन दूसरे हिस्से में उत्पादन फिर से बढ़कर सालाना 1 करोड़ वाहनों तक पहुंच गया।
यह भी पढ़ें - Jeep Meridian: जीप मेरिडियन को मिला ज्यादा ताकतवर 2.2-लीटर डीजल इंजन, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है

भविष्य में निवेश जारी, लेकिन टैरिफ का खतरा बरकरार
कंपनी के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और सीएफओ योइचि मियाजाकी ने अर्निंग कॉल के दौरान कहा, "भविष्य के लिए हमने बड़े निवेश किए और कंपनी की नींव को और मजबूत किया। इसके साथ ही हमने प्राइसिंग और वैल्यू चेन से कमाई बढ़ाकर अच्छा मुनाफा बनाए रखा।"
यह भी पढ़ें - Nissan: निसान ने जापान में 1.1 अरब डॉलर की ईवी बैटरी फैक्ट्री की योजना रद्द की, जानें क्या है वजह

टोयोटा अमेरिकी टैरिफ से सतर्क
लेकिन टोयोटा अमेरिका की टैरिफ नीति से सतर्क है। ट्रंप की टैरिफ नीति के चलते अगर कारों की कीमतें बढ़ानी पड़ीं, तो इससे ग्राहक प्रभावित होंगे और बिक्री में गिरावट आ सकती है। साथ ही, जापान से अमेरिका को होने वाला निर्यात भी टैरिफ की वजह से प्रभावित हो सकता है। टोयोटा के अध्यक्ष कोजी साटो ने कहा, "अभी यह कहना काफी मुश्किल है कि टैरिफ का असर कैसा होगा, क्योंकि इसकी पूरी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।"
यह भी पढ़ें - Car Safety Features: आज की कारों में सेफ्टी पहले, ये फीचर्स बना रहे हैं सफर को ज्यादा सुरक्षित

क्यों घटा मुनाफे का अनुमान?
टोयोटा ने बताया कि उसके मुनाफे में गिरावट के कई कारण हैं। पहला बड़ा कारण है अमेरिका की नई टैरिफ नीति, दूसरा कच्चे माल की बढ़ती कीमतें और तीसरा जापानी येन की मजबूती। इसके अलावा, कंपनी अमेरिका में भविष्य के लिए किए जा रहे निवेश और बढ़ती मजदूरी लागत को भी ध्यान में रख रही है, जो लगभग हर ऑटोमोबाइल कंपनी झेल रही है।
यह भी पढ़ें - Airbike: ट्रैफिक की परेशानी में उड़ना ही है समाधान! वोलोनॉट एयरबाइक दे रही है उड़ने का नया इशारा

ग्राहकों पर बोझ नहीं डालने की कोशिश
टोयोटा फिलहाल अपने ग्राहकों पर महंगे टैक्स का बोझ डालने के मूड में नहीं है। सीएफओ मियाजाकी ने कहा, "हम मानते हैं कि कीमतों का फैसला ग्राहक ही करते हैं। हमने उन प्रोडक्ट्स की कीमतें जरूर बढ़ाई हैं जिनकी मांग ज्यादा है। लेकिन हम किसी भी जरूरी बदलाव के लिए सही समय पर सही कदम उठाएंगे।"
यह भी पढ़ें - Luxury Cars and Bikes: भारत में रोल्स रॉयस, लैंड रोवर, मैकलारेन, बेंटले जैसी लग्जरी कारें हो जाएंगी सस्ती, ये है वजह
यह भी पढ़ें - Cashless Treatment: सड़क हादसे में घायल लोगों को अब पूरे देश में मिलेगा मुफ्त इलाज, सरकार ने जारी की अधिसूचना