{"_id":"65fe8c8f74236e29ef052c0a","slug":"does-mark-zuckerberg-own-a-mega-yacht-know-details-2024-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mega Yacht: मार्क जुकरबर्ग ने खरीदा 118-मीटर का मेगायाट? जानें डिटेल्स जो अब तक आई सामने","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mega Yacht: मार्क जुकरबर्ग ने खरीदा 118-मीटर का मेगायाट? जानें डिटेल्स जो अब तक आई सामने
Sat, 23 Mar 2024 01:32 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:32 PM IST
सार
दुनिया के अरबपतियों में मार्क जुकरबर्ग ने अपनी एक खास जगह बनाई है। वे मेटा प्लेटफॉर्म्स के सह-संस्थापक हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों में से एक है। वह एक लग्जरी लाइफ जीते हैं और करोड़ों डॉलर की खरीदारी करते हैं जो किसी को भी चौंका सकता है।
विज्ञापन
Mark Zuckerberg
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के अरबपतियों में मार्क जुकरबर्ग ने अपनी एक खास जगह बनाई है। वे मेटा प्लेटफॉर्म्स के सह-संस्थापक हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों में से एक है। टेक्नोलॉजी के जानकार इस अरबपति का सार्वजनिक व्यक्तित्व और निजी जीवन एक आकर्षक कंट्रास्ट पेश करता है। वे ज्यादातर कैजुअल कपड़ों में देखे जाते हैं। लेकिन उनका पूरा ध्यान टेक्नोलॉजी पर होता है। जिससे इस बात का अंदाजा लगाना बहुत आसान नहीं होता कि वे बेशुमान धन के मालिक हैं। वह एक लग्जरी लाइफ जीते हैं और करोड़ों डॉलर की खरीदारी करते हैं जो किसी को भी चौंका सकता है।
विज्ञापन
हाल ही में, मार्क जुकरबर्ग द्वारा 118-मीटर की Mega Yacht (मेगायाट) खरीदने की संभावना के बारे में अटकलें लगाई गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मार्क जुकरबर्ग फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में इस समय रखे गए मेगायाट Launchpad (लॉन्चपैड) के नए मालिक हो सकते हैं।
यह अटकलें उस समय और तेज हो गईं, जब खबरें सामने आईं कि जुकरबर्ग ने नीदरलैंड्स में Feadship के शिपयार्ड का दौरा किया था। और संभवतः अमेजन के मालिक जेफ बेजोस के असाधारण जहाज के जैसा एक मेगायाट खरीदा है। 118 मीटर लंबा यह जहाज, जिसे 'लॉन्चपैड' के नाम से जाना जाता है, ने हाल ही में जिब्राल्टर से सेंट मार्टेन तक अपनी पहली यात्रा की। बताया जाता है कि यह जहाज जेफ बेजोस के प्रसिद्ध सुपरयाट, कोरू से नौ मीटर छोटा है।

हालांकि, एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि लेन-देन के डिटेल्स की पुष्टि नहीं हो सकी। क्योंकि नौका जगत के अंदरूनी सूत्र किसी भी जानकारी को उजागर करने के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। मार्क जुकरबर्ग द्वारा सुपरयाट Ulysses के स्वामित्व के बारे में पहले की रिपोर्टों के खारिज होने के बावजूद, लॉन्चपैड के बारे में चर्चा बनी हुई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज के निर्माता Feadship ने नौका के ओनरशिप, लागत या डिलिवरी डिटेल्स के बारे में कोई भी जानकारी कभी नहीं देने की अपनी मानक नीति का पालन किया। यह नीति जहाज के साइज या ऐतिहासिक महत्व की परवाह किए बिना लागू होती है, जो कंपनी की विवेकाधिकार के प्रति वादे पर जोर देती है।

जहाज के निर्माता, Feadship ने आगे कहा, "चाहे वह 1960 के दशक से 18-मीटर का Feadship हो या 21वीं सदी का 118-मीटर का Feadship, हम निजी जानकारी साझा नहीं करते हैं।"
इससे पहले, खबर थी कि टेक दिग्गज ने नीदरलैंड्स में Feadship के शिपयार्ड का दौरा किया था। eSysman Superyachts और Auto Evolution जैसे यॉटिंग ब्लॉगर्स और उत्साही लोगों ने अनुमान लगाया कि उन्होंने मूल रूप से प्रतिबंधित रूसी व्यापारी के लिए बनाई गई नौका को पिछले साल मार्च में आधिकारिक रूप से 300 मिलियन डॉलर (लगभग 25 अरब रुपये) की कीमत पर खरीदा था।

सार्वजनिक समुद्री ट्रैकिंग से यह भी पता चला कि जहाज पर अमेरिकी क्षेत्र मार्शल आइलैंड्स का झंडा लगा है, जो अमेरिकी खरीदारों के बीच लोकप्रिय है। इस खुलासे ने मार्क जुकरबर्ग द्वारा मेगायाट के स्वामित्व के बारे में अफवाहों को हवा दी।
यदि मार्क जुकरबर्ग की खरीद की रिपोर्ट सही है, तो वह सुपरयाट के मालिक तकनीकी अरबपतियों के प्रतिष्ठित समूह में शामिल हो जाएंगे। इस विशिष्ट समूह में जेफ बेजोस, गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन, ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन और लैरी पेज शामिल हैं। जो अपनी शानदार लाइफस्टाइल के हिस्से के रूप में प्रभावशाली सुपरयाट की सवारी करते हैं।