फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   do you have road sense know here the full details

Road Sense: क्या आपको है सही रोड सेंस? इन ट्रैफिक नियमों का जरूर करें पालन

Sun, 22 Sep 2024 07:01 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 22 Sep 2024 07:01 PM IST
सार

अक्सर कार या फिर दो पहिया वाहन लेकर सड़क पर निकलते हैं, अगर हां तो आपको इस खबर को जरूर पढ़ना चाहिए। दरअसल, काफी वाहन चालकों को सही रोड सेंस की जानकारी नहीं है, ऐसे में जानिए किन नियमों का पालन करना जरूरी है।

विज्ञापन
do you have road sense know here the full details
Road Sense - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

सड़क पर वाहन चलाते वक्त चालकों को यातायात नियमों के अलावा कई बातों का ध्यान रखना होता है। साथ ही अपनी नजर हमेशा सड़क पर रखनी होती है, नहीं तो जरा सी नजर हटी और दुर्घटना घट जाती है। देश में हर साल सैकड़ों लोगों की मौत सड़क हादसे में हो जाती है, मगर इसके बाद भी काफी लोग सड़क नियमों का पालन सही से नहीं करते हैं। कार ट्रैफिक सिग्नल पर रुकती है और पीछे से आवाज आती है कि चला भाई, सिग्नल ग्रीन हो गया। सड़क पर वाहन चलाते वक्त जल्दबाजी करना बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है। आगे जानिए क्या आपको रोड सेंस है, अगर नहीं है तो इस खबर से अहम जानकारी हासिल करें। 

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

  • सड़क पर हमेशा अपने वाहन को लेन में चलाएं। देश में काफी वाहन चालक अभी भी लेन ड्राइविंग के नियम को फॉलो नहीं करते हैं। 
  • अगर एक ही रोड पर दोनों तरफ का ट्रैफिक चल रहा है तो सामने से आने वाले वाहनों को निकलने की पर्याप्त जगह दें। वाहन को सड़क के बीचों-बीच न चलाएं, ताकि हादसा न हो।
  • अगर आगे जाकर कोई टर्न लेना है तो पीछे से आने वाले वाहनों को सही समय पर टर्न होने का इंडीकेटर दें, ताकि उन्हें इसकी जानकारी हो और किसी भी तरह की टक्कर से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नियमों का करें पालन

  • सड़क पर कार चलाने के दौरान रोड पर दिए गए सभी संकेतों और निर्देशों का सही से पालन करें। 
  • ट्रैफिक सिग्नल या फिर ट्रैफिक धीमा होने पर गैर-जरूरी हॉर्न बजाने से बचना चाहिए। इससे ध्वनि प्रदूषण होता है और आसपास के वाहन चालकों का ध्यान भी भटकता है।
  • अगर आप सड़क पर दो पहिया वाहन चला रहे हैं तो अपनी सेफ्टी के लिए हेलमेट का इस्तेमाल करें। साथ ही पीछे बैठने वाले शख्स को भी हेलमेट पहनाएं, ताकि हादसों से सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन

इन नियमों को न करें नजरअंदाज

  • सड़क पर कार या दो पहिया वाहन चला रहे हैं तो कभी भी बस, ट्रक और ट्रोली के पीछे-पीछे वाहन न चलाएं। ऐसे बड़े वाहनों से थोड़ी दूर बनाकर रखें।
  • अपने वाहन को सड़क पर बनाए गए जेब्रा क्रासिंग से पीछे रखें, यह पैदल चलने वाले लोगों के लिए बनाया जाता है, ताकि वो आसानी से रास्ता पार कर सकें।
  • वाहन को कभी भी किसी सड़क किनारे पार्क न करें। इससे ट्रैफिक जाम लग सकता है और वाहन को भी नुकसान हो सकता है। इसके बजाय वाहन को हमेशा किसी अधिकृत पार्किंग में खड़ा करें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed