फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Do Toll Tax Is Levied From Ambulance And Fire Brigade Vehicles

Toll Tax: क्या एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी देना होता है टोल? जानिए किन गाड़ियों को मिली है छूट

Thu, 02 Jan 2025 05:26 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 02 Jan 2025 05:26 PM IST
सार

क्या आपने कभी सोचा है कि अगर हाईवे पर किसी का एक्सीडेंट हो जाए और घायल व्यक्ति को ले जाने के लिए एंबुलेंस आए तो क्या उसे भी टोल चुकाना होगा? अगर नहीं, तो चलिए आज जानते हैं इसका जवाब।

विज्ञापन
Do Toll Tax Is Levied From Ambulance And Fire Brigade Vehicles
एंबुलेंस - फोटो : istock

विस्तार

जब आप किसी हाईवे पर चार पहिया वाहन से सफर करते हैं तो आपको टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ता है। सरकार टोल टैक्स के पैसों से सड़कों का रखरखाव और नई सड़कों के निर्माण में खर्च करती है। चार पहियों वाली कार से लेकर 10 चक्कों वाले ट्रक, हाईवे पर चलने वाले लगभग सभी वाहनों को टोल का भुगतान करना पड़ता है।  हालांकि, इस टैक्स से सरकार ने कुछ वाहनों को मुक्त रखा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर हाईवे पर किसी का एक्सीडेंट हो जाए और घायल व्यक्ति को ले जाने के लिए एंबुलेंस आए तो क्या उसे भी टोल चुकाना होगा? अगर नहीं, तो चलिए आज जानते हैं इसका जवाब।
विज्ञापन

Do Toll Tax Is Levied From Ambulance And Fire Brigade Vehicles
Delhi Fire Brigade - फोटो : PTI
इन गाड़ियों पर नहीं लगाता टोल
दरअसल, टोल टैक्स तो सभी वाहनों से लिया जाता है, लेकिन कुछ वाहनों को इससे छूट दी गई है। परिवहन मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण एवं संग्रहण) नियम, 2008 के नियम 11 में टोल टैक्स से छूट दिए गए वाहनों को चिह्नित किया है। जिसके अनुसार,राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के वाहनों को टोल से छूट दी गई है। राज्य के सभी सीएम और राज्य मंत्रियों की गाड़ियों को भी टोल टैक्स से मुक्त रखा गया है। इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकारों के आधिकारिक वाहनों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहनों पर भी टोल टैक्स नहीं लगाया जाता। इनके अलावा, सेना, नौसेना और एयरफोर्स की गाड़ियों से भी टोल टैक्स नहीं लिया जाता है। वहीं, अंतिम संस्कार में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को भी टोल टैक्स से छूट मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Do Toll Tax Is Levied From Ambulance And Fire Brigade Vehicles
फ्लैग मार्च के दौरान - फोटो : संवाद
क्या एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर लगता है टोल टैक्स
बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण एवं संग्रहण) नियम, 2008 के नियम 11 में इमरजेंसी वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त रखा गया है। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां इस श्रेणी में आती हैं। इनसे भी सरकार टोल टैक्स नहीं लेती। आपदा के समय राहत और बचाव कार्य में लगे एनडीआरएफ के वाहन भी टोल टैक्स से मुक्त होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed