हम सभी कार में सफर के दौरान यही सोचते हैं कि किसी तरह की कोई परेशानी सफर के दौरान ना आए। इसके लिए कार की हेल्थ भी सही होना जरूरी होता है। अगर कार में कोई परेशानी आ जाती है तो सफर तो बाधित होता ही है साथ ही मानसिक परेशानी भी होती है। इस खबर में हम ऐसे तीन तरीकों की जानकारी दे रहे हैं। जिनको ध्यान में रखकर आप कभी भी कार से सफर के दौरान परेशान नहीं होंगे।
इंजन ऑयल करें चेक
2 of 5
कार का इंजन ऑयल कैसे चेक करें
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप रोज सुबह कार का बोनट उठाकर इंजन के आस-पास सफाई करते हैं। तो ये आपकी कार के साथ ही आपके लिए काफी अच्छी बात है। इस दौरान इंजन ऑयल का स्तर भी चेक करना चाहिए। इसके लिए डिप स्टिक को निकालकर इंजन में ऑयल का स्तर और उसकी क्वालिटी को भी चेक करते रहना चाहिए। अगर ऑयल कम है या फिर ऑयल की चिकनाहट खत्म हो चुकी है तो मेकैनिक के पास जाकर ऑयल बदलवाने से आपकी कार का इंजन फिट रहता है।
यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
इंजन ऑयल के अलावा इनका भी रखें ध्यान
3 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
इंजन ऑयल के पास ही कूलेंट, बैटरी, एयर फिल्टर, रेडिएटर, ब्रेक ऑयल और एसी यूनिट होती है। इनपर भी नजर रखने से आपको सफर के दौरान किसी परेशानी के आने की संभावना काफी कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
टायर्स का भी रखें ख्याल
4 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कार को चलाने के लिए सिर्फ इंजन, बैटरी, ऑयल कूलेंट की ही जरूरत नहीं होती। बल्कि कार के टायर भी काफी अहम होते हैं। जब भी सफर की शुरूआत करें तो उसके पहले टायर में हवा का भी ध्यान रखें। अगर हवा कम है तो उसे पूरी करवाएं। लेकिन अगर आप ध्यान नहीं रखेंगे तो हो सकता है कि टायर पंचर होने के बाद भी कार चलती जाए। ऐसी स्थिति में टायर को तो नुकसान होगा ही साथ ही में कार चलने के दौरान आपकी सुरक्षा को भी खतरा रहेगा। इनके अलावा कई बार टायर पर क्रैक भी आ जाते हैं। ऐसा तब होता है जब कार के टायर ज्यादा पुराने हो गए हों और रबड़ सूख चुकी हो। आपकी कार के टायर में भी क्रैक आ रहे हों तो बिना देर किए उन्हेें बदलना बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
डैशबोर्ड पर रखें नजर
5 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कार को स्टार्ट करने से पहले एमआईडी में कई तरह की लाइट्स जलती हैं। इनमें लाल, पीले या ऑरेंज रंग की लाइट्स होती हैं। अगर कार में कोई लाइट जलती रहती है तो उसके निशान को देखकर मेकैनिक के पास जाएं और संबंधित परेशानी को ठीक करवाएं।
यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित