{"_id":"64a3969a876a072071044d45","slug":"do-not-worry-about-car-tires-in-monsoon-take-care-in-these-three-ways-know-the-details-2023-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: मानसून में कार के टायर ना करें परेशान, इन तीन तरीकों से रखें ध्यान, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: मानसून में कार के टायर ना करें परेशान, इन तीन तरीकों से रखें ध्यान, जानें डिटेल
Tue, 04 Jul 2023 02:21 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 04 Jul 2023 02:21 PM IST
सार
मानसून के समय कार के टायर का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। अगर कार के टायर्स का ध्यान ना रखा जाए तो फिर हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। किन तरीकों से कार के टायर का बारिश के समय ध्यान रखा जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
for reference only
- फोटो : सोशल मीडिया
मानसून के समय गीली सड़कों पर कार चलाते समय सड़क और कार के बीच सिर्फ टायर होते हैं। कई बार लापरवाही के कारण बारिशों में टायर के कारण हादसे हो जाते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी बारिश में कार चलाते हैं तो किस तरह से अपनी कार के टायरों का ध्यान मानसून में रखा जा सकता है।
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
टायर में हवा का रखें ध्यान
बारिश के समय टायर में हवा का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। अगर टायर में हवा कम या ज्यादा हो तो कार को कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही कार का भार भी टायरों पर आता है, जिससे टायरों को नुकसान भी होता है। कम हवा के कारण कार को चलाने में ज्यादा तेल भी लगता है और ज्यादा हवा के कारण ट्रैक्शन खो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि बारिश के समय कार के टायर में हवा का प्रैशर बिल्कुल सही रखें।
यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी

करवाएं अलाइनमेंट और बैलेंसिंग
बारिश से पहले टायर की अलाइनमेंट और बैलेसिंग करवनी जरूरी होती है। इससे कार को चलाते समय गलत दिशा में जाने से रोका जा सकता है। साथ ही कार के टायर्स की उम्र भी बढाई जा सकती है। अगर अलाइनमेंट आउट हो तो कार एक दिशा में जाती है जिसे सही दिशा में रखने के लिए ड्राइवर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही स्टेयरिंग भी भारी हो जाता है और ज्यादा ईंधन की खपत करता है। इसलिए कोशिश करें कि बारिश से पहले कार की अलाइनमेंट और बैलेंसिंग करवाएं।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

टायर करें चेंज
कई लोग कार में पुराने टायर्स को ही चलाते हैं। किसी और मौसम में तो एक बार के लिए ऐसे टायर चलाएं जा सकते हैं, लेकिन बारिश में पुराने हो चुके टायर्स से कार चलाना नुकसानदायक भी हो सकता है। जब सड़क पर कार चलाते हैं तो कार को कंट्रोल करने का काम सिर्फ टायर करते हैं। अगर कार में पुराने टायर हों और वह ज्यादा घिस चुके हों तो उन्हें बारिश से पहले ही बदल देना चाहिए। अगर ऐसा ना किया जाए तो पुराने हो चुके टायर के साथ गीली सड़कों पर कार से कंट्रोल खत्म हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका