{"_id":"67e3c1bd88939799340bed05","slug":"do-not-race-bike-while-starting-can-damage-engine-walls-and-parts-these-may-be-problems-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bike Tips: बाइक स्टार्ट करते समय क्या आप भी करते हैं ये गलती? 90% लोगों को नहीं पता इसके नुकसान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bike Tips: बाइक स्टार्ट करते समय क्या आप भी करते हैं ये गलती? 90% लोगों को नहीं पता इसके नुकसान
Wed, 26 Mar 2025 02:30 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:30 PM IST
सार
कई लोग बाइक स्टार्ट करते समय काफी रेस देते हैं। ऐसा करना क्यों नुकसानदेह हो सकता है? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
बाइक के साथ छोटी-मोटी गलतियों का भी होता है बड़ा नुकसान
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bike Problems: बाइक चलाने के दौरान हम कई ऐसी छोटी-मोटी गलतियां करते हैं जिनका हमें अंदाजा नहीं होता, लेकिन इन्हें लगातार दोहराते रहने पर इंजन को काफी नुकसान होता है। बाइक के इंजन की परफॉर्मेंस सालों तक बेहतर रहे इसके लिए केवल मेंटेनेंस ही नहीं, बल्कि उसे चलाने के तौर-तरीके भी काफी मायने रखते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही एक छोटी सी गलती के बारे में जिसे कई बाइक चालक हर रोज दोहराते हैं।
स्टार्ट करने के बाद ज्यादा रेस देना
बाइक अगर 5-6 घंटे तक खड़ी रहती है तो इंजन में लुब्रिकेशन की कमी हो जाती है। ऐसे में अगर बाइक का स्टार्ट करने के तुरंत बाद रेस दिया गया तो इंजन के पार्ट्स घिसने की संभावना बढ़ जाती है। बेवजह ज्यादा रेस देने से तेल भी ज्यादा जलता है जिससे माइलेज कम हो जाती है। ध्यान रहे कि लंबे समय बाद बाइक को स्टार्ट करते समय ज्यादा रेस नहीं देना चाहिए। इंजन को उतना ही रेस दें जिससे बाइक बंद न हो या फिर बिना रेस दिए इंजन को गर्म होने दें। अगर बाइक चल न रही हो तो उसे गियर में डालकर भी रेस नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से भी इंजन को नुकसान होने का खतरा रहता है।
बिना रेस दिए स्टार्ट नहीं होती है बाइक?
कई बार लोगों की शिकायत होती है कि उनकी बाइक बिना रेस दिए स्टार्ट ही नहीं होती। लेकिन बता दें कि अगर बाइक में ये समस्या आ रही है तो यह बाइक के स्पार्क प्लग, फ्यूल इंजेक्शन या कार्बोरेट में गड़बड़ी के वजह से हो सकती है। अगर बाइक में सभी चीजें ठीक तरह से काम कर रही होती हैं, तो बाइक बिना रेस दिए सिर्फ एक बार के सेल्फ में ही स्टार्ट हो जाती है। इसलिए अगर आपकी बाइक भी बिना रेस दिए स्टार्ट नहीं होती है तो उसके स्पार्क प्लग, फ्यूल इंजेक्शन या कार्बोरेट को जरूर चेक करवाएं।

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन