Bike Care: कभी न मानें मैकेनिक की बात, वरना खराब हो जाएगा बाइक कार्बोरेटर
अक्सर लोग बाइक में खराबी आने पर बाइक लेकर किसी मैकेनिक के पास जाते हैं। ऐसे में अगर कोई मैकेनिक कहे कि बाइक कार्बोरेटर को खोलना पड़ेगा तो ऐसा न करें। ऐसा करने से बाइक इंजन पर बुरा असर पड़ सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोटरसाइकिल में कई उपकरण होते हैं और बाइक सही तरीके से सड़क पर चले, इसके लिए जरूरी है कि सभी पार्ट ठीक ढंग से काम करें। बाइक में मिलने वाला एक अहम पार्ट होता है कार्बोरेटर, जी हां, इस हिस्से में फ्यूल के साथ हवा मिलकर बाइक के इंजन तक जाती है। अगर कार्बोरेटर में कोई गड़बड़ी हो जाए तो मोटरसाइकिल चसाने में काफी परेशानियां आती हैं। इसके साथ यह बाइक की माइलेज को भी प्रभावित करता है। मगर आजकल की बाइक में फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है, ऐसे में इन बाइक्स में कार्बोरेटर सिस्टम नहीं होता है। हालांकि, कई पुरानी मोटरसाइकिलों में कार्बोरेटर मिलता है।
न करें यह गलती
अगर आपके पास पुरानी बाइक है और आप उसकी सर्विस करवाने के लिए किसी मैकेनिक के पास लेकर जाते हैं तो आपको एक बात का खास ध्यान रखना है। सर्विस करवाने के दौरान कई बार मैकेनिक कार्बोरेटर को खोलकर साफ करवाने की सलाह देता है। अगर बाइक सही तरीके से चल रही है तो आपको गलती से भी कार्बोरेटर को खुलवाकर साफ नहीं करवाना है। ऐसा करने से बाइक पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
कार्बोरेटर संवेदनशील पार्ट
दरअसल, बाइक कार्बोरेटर काफी संवेदनशील पार्ट होता है, इस पार्ट को खोलकर इसे दोबारा सही से सेट करना हर मैकेनिक नहीं जानता है। बाइक कार्बोरेटर को कंपनी सील करके बाजार में लाती है, मगर जब मैकेनिक इसे खोलकर साफ करते हैं तो इसकी सील कमजोर हो जाती है और फिर इस वजह से इंजन में फ्यूल और एयर लीकेज की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में अच्छी-खासी बाइक की माइलेज बेवजह कम होने लगती है। इसके साथ ही अगर मैकेनिक ने कार्बोरेटर का फ्यूल मिक्सर सही तरीके से सेट नहीं किया तो इससे बाइक कभी भी चलते-चलते रुक सकती है।
कब खुलवाना चाहिए बाइक कार्बोरेटर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाइक कार्बोरेटर को तभी खुलवाना चाहिए, जब बाइक का इंजन सही से स्टार्ट नहीं हो रहा हो। कई बार कार्बोरेटर में गंदगी जमा हो जाती है, जिस वजह से बाइक शुरू होने में दिक्कत होती है। केवल इस स्थिति में ही कार्बोरेटर को खुलवाना चाहिए और उसकी अन्य दिक्कतों को चेक करना चाहिए।